ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : मोबाइल रिचार्ज कराने पैसे नहीं दिया तो बेटे ने बाप की कर दी बेरहमी से हत्या, मां को भी पीटा… आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeJashpur

CG Breaking : मोबाइल रिचार्ज कराने पैसे नहीं दिया तो बेटे ने बाप की कर दी बेरहमी से हत्या, मां को भी पीटा… आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: September 28, 2024
Share
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रंजीत तिर्की
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक सनकी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए पैसे नहीं देने पर सनकी ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहीं नहीं बीच बचाव करने पहुंची मां की भी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेजा। वहीं इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सनकी बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। छुरीपहरी रघुनाथपुर निवासी सुमति बाई (35) ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। उन्होंने बताया कि वह सैनाथ तिर्की (52) की दूसरी पत्नी है। 26 सितंबर की शाम लगभग 4 बजे सैनाथ तिर्की का पुत्र रंजीत तिर्की पहुंचा और मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए 600 रुपए मांगे। पिता ने कहा कि अभी रुपए नहीं है बाद में दे दूंगा। रात 9 बजे सैनाथ तिर्की अपनी पत्नी सुमति के साथ कमरे में बैठा था। इस दौरान फिर रंजीत तिर्की कमरे में आया और बोलने लगा कि “रिचार्ज के लिये पैसा दो, नहीं तो ठीक नहीं होगा, आज यहीं मारकर फेंक दूंगा।

इतना कहने पर पिता फिर बोला कि अभी पैसा नहीं है, बाद में दे दूंगा। इतने में रंजीत तिर्की आवेश में आ गया और पिता को मारते घसीटते हुए घर के बाहर ले गया। आंगन में रखा लोहे की टांगी से दाईं कनपटी पर जोरदार वार कर दिया। इससे खून बबहने लगा और वह गिर पड़ा। इस दौरान उसकी पत्नी सुमति चीखने लगी तो उसे भी बाल पकड़कर मारने लगा। किसी तरह वह वहां से भाग गई। कुछ देर बाद लौटी तो उसके पति की मौत हो चुकी थी।  प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में भा.न्या.सं. की धारा 115(2), 351(2), 103(1) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पत्थलगांव पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी रंजीत तिर्की को अभिरक्षा में लिया गया।  पूछताछ में आरोपी ने अपने पिता की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का टांगी को जब्त किया गया। आरोपी रंजीत तिर्की को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना में एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल, थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनित पाण्डेय, उप निरीक्षक अर्जून यादव, प्रधान आरक्षक सुभाष नायक, आरक्षक पदुम वर्मा, विरेन्द्र यादव, सैनिक प्रदीप लकड़ा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कोर कटिंग के दौरान हादसा: करंट से फिर एक ठेका श्रमिक की मौत
छत्तीसगढ़ की दीदियां बनीं आत्मनिर्भरता की ब्रांड एंबेसडर : लखपति दीदियों की सफलता हजारों महिलाओं के लिए बनेगी प्रेरणा – मुख्यमंत्री साय
महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक… शहर हित में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले
Railway Breaking : गया और एलटीटी के बीच 23 अक्टूबर से चलेगी नई सुपरफास्ट, छत्तीसगढ़ से होकर गुजरेगी यह ट्रेन
Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 28 न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला…. जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway Breaking : दुर्ग से जम्मूतवी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, नवरात्रि में डाेंगरगढ़ स्टेशन पर इन ट्रेनों को मिलेगा ठहराव
Next Article जल जागरूकता के लिए सीएम साय की अनूठी पहल, गंगरेल में 5 से जल जगार महोत्सव, 108 सरोवरों के पानी से होगा अभिषेक जल जागरूकता के लिए सीएम साय की अनूठी पहल, गंगरेल में 5 से जल जगार महोत्सव, 108 सरोवरों के पानी से होगा अभिषेक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?