ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब तक 16.73 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को लगभग 3482 करोड़ रूपए का भुगतान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अब तक 16.73 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को लगभग 3482 करोड़ रूपए का भुगतान

By Om Prakash Verma
Published: November 25, 2022
Share
अब तक 16.73 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को लगभग 3482 करोड़ रूपए का भुगतान
अब तक 16.73 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को लगभग 3482 करोड़ रूपए का भुगतान
SHARE

सोसाटियों से 7.23 लाख मीट्रिक टन धान का हुआ उठाव
रायपुर। राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। 25 नवंबर तक किसानों से 16 लाख 73 हजार 370 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है, जिसके एवज में किसानों को 34 करोड़ 81 लाख 65 हजार रूपए का भुगतान भी बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत किया जा चुका है। धान बेचने में किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसको लेकर पूरी व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सभी उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध हैं।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिए इस साल राज्य सरकार द्वारा किसानों को ऑनलाइन टोकन जारी करने की व्यवस्था के चलते किसानों को सहूलियत होने लगी है। बड़ी संख्या में किसान टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से धान बेचने के लिए अपनी मर्जी के मुताबिक तिथि का चयन करने लगे हैं। इसके साथ ही उपार्जन केन्द्रों द्वारा मैन्युअल रूप से किसानों को टोकन जारी करने की व्यवस्था पूर्व वर्षों की भांति जारी है।

खाद्य सचिव श्री टी.के. वर्मा ने बताया कि इस साल राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.23 लाख नये किसान हैं। राज्य में धान खरीदी के लिए 2568 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। राज्य में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट पर माल वाहकों की चेकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ धान का उठाव किया जा रहा है। आज की स्थिति में 11.53 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डी.ओ. जारी किया गया है, जिसके एवज में उपार्जन केंद्रों से 7.23 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

राज्य में आज 25 नवंबर को 38,461 किसानों से 1,42,664 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है, इसके अलावा ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से 31,127 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की गई। आगामी दिवस की धान खरीदी के लिए 51,568 टोकन तथा टोकन तुंहर हाथ एप के जरिये 11,144 टोकन ऑनलाइन जारी किए गए हैं।

11 केवी की चपेट में आने से हाथी हुआ बेहोश, होश में लाने वन विभाग को खिलाने पड़े 4 दर्जन केले
CG Politics: लोकसभा में भी रहेगी ‘डबल इंजन’ की धूम, भाजपा ने बनाई 11 सीटें जीतने की रणनीति
जर्मन मेड पिस्टल व 20 राउंड कारतूस के साथ पकड़ाया बदमाश, धारदार चाकू भी रखा था अपने पास
डीआरडीओ ने सेना को दिए अत्याधुनिक ‘भारत ड्रोन’, सीमा पर होगी सटीक निगरानी
पिथौरागढ़ में दो लोगों को निवाला बनाने वाला तेंदुआ ढेर, रामनगर में घास काटने गई महिला को हाथी ने पटका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big action : हाइवे से लगी प्रापर्टी अपनों के नाम करने वाले पटवारी पर गिरी गाज, सस्पेंड कर बिठाई जांच
Next Article बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा, मेटाडोर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, भागने के चक्कर में ड्राइवर ने ले ली दो जान बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा, मेटाडोर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, भागने के चक्कर में ड्राइवर ने ले ली दो जान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?