ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मेरा दिल वापस धड़क रहा है, सांस लेने में और भी ज्यादा मजा आ रहा हैः सुनील ग्रोवर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

मेरा दिल वापस धड़क रहा है, सांस लेने में और भी ज्यादा मजा आ रहा हैः सुनील ग्रोवर

By @dmin
Published: June 8, 2022
Share
SHARE

एक्टर-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को इस साल की शुरुआत में 4 महीने पहले जनवरी में हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी 4 बाईपास सर्जरी हुई थी। इसके बाद एक्टर को एक महीने का आराम दिया गया। फिर एक्टर ने 25 दिन बाद दोबारा काम पर वापसी की और अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे करना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ महीने बाद उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्लैकआउट की शूटिंग शुरू की थी। जिसकी शूटिंग उन्होंने हाल ही में पूरी भी कर ली है। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर ने कहा कि सर्जरी के बाद उन्हें नया जीवन मिला है। इतना ही नहीं सुनील को लगता है कि सर्जरी ने उन्हें और भी ज्यादा विनम्र बना दिया है।

सुनील ग्रोवर ने कहा, मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था और मुझे हल्के लक्षण थे। बाद में मुझे बेचैनी होने लगी और मैंने अपने डॉक्टर को दिखाया। मुझे एक जांच करानी पड़ी, क्योंकि उन्हें मेरे दिल में कुछ परेशानी का संदेह था और फिर मेरी सर्जरी हुई। जो मेरे लिए अच्छा था। 44 साल के कॉमेडियन ने आगे कहा, मेरा दिल वापस धड़क रहा है और मुझे सांस लेने में और ज्यादा मजा आ रहा है। मैं अब खुद को पहले से अधिक स्वस्थ और एनर्जेटिक महसूस करता हूं। मैं ज्यादा फोकस्ड हूं, काम को ज्यादा महत्व देता हूं और सेट पर वापस जाने की जल्दी में रहता हूं।

आप खुशकिस्मत हैं, अगर आप स्वस्थ हैं

सुनील ग्रोवर ने शेयर करते हुए कहा कि कैसे इस घटना ने उन्हें कृतज्ञता के महत्व को जानने में मदद की है। सुनील ने कहा, मैंने अब महसूस किया है कि कृतज्ञता महत्वपूर्ण है। अगर आप जब चाहें पानी पी सकते हैं, तो आप भाग्यशाली हैं, अगर आप अपने बिस्तर पर अकेले बैठ सकते हैं, तो आप भाग्यशाली हैं, अगर आप बिना किसी की मदद के बाथरूम में चल सकते हैं, तो आप खुशकिस्मत हैं।

सुनील ग्रोवर आगे कहते हैं, काम शुरू हो गया है और सेट पर वापस लौटकर अब अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं अब खुद को पहले से अधिक स्वस्थ और एनर्जेटिक महसूस करता हूं। सुनील ने कहा कि जनवरी की इस घटना ने जिंदगी के प्रति उनका नजरिया बदल दिया। उन्होंने कहा, सर्जरी के 15 दिन बाद मैं बड़ा ही स्वीट हो गया, ऐसा लग रहा था कि सबकी रिस्पेक्ट करूं। जिंदगी में एहसानमंद होना चाहिए। मैं यह सब बदलाव महसूस कर रहा हूं और अब अंत तक ऐसा ही रहूंगा। उस घटना के बाद मैं पूरी तरह बदल गया हूं।

सुनील ग्रोवर छोटे पर्दे से दूर इन दिनों फिल्मों में बिजी हैं। हालांकि, वह यह भी कहते हैं कि उन्होंने टेलीविजन की दुनिया को नहीं छोड़ा है। इस बारे में ने कहा, मायने यह रखता है कि आप क्या कर रहे हैं, यहां किस मीडियम पर कर रहे हैं ये मायने नहीं रखता। यदि आप अपने काम को एंजॉय कर रहे हैं और लोग इसकी सराहना कर रहे हैं, तो फिर प्लेटफॉर्म मायने नहीं रखता।

Gustakhi Maaf: दण्कारण्य, शबरी और ढेर सारा कन्फ्यूजन
वेरा फार्मिगा और पैट्रिक विल्सन ने बताया, कॉन्ज्यूरिंग सीरीज़ में एड और लॉरेन वॉरेन की जोड़ी दर्शकों के लिए क्यों है इतनी खास
सीबीएसई 12 वीं के परिणाम: पिछले साल से 5 फीसदी ज्यादा रहा इस साल का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी
कोंडागांव जिले में कबड्डी मैच के दौरान बिजली की चपेट में आकर तीन दर्शकों की मौत
जिन 28 सीटों पर कांटे की टक्कर उसी से तय होगा सत्ता का रूख…. 8 सीटों का मार्जिन लेकर चल रहे ज्यादातर एग्जिट पोल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 231 # 08 june 2022
Next Article सम्राट पृथ्वीराज: महामारी के बाद चीजें काफी बदल गई हैंः सोनू सूद

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?