ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर आईजी ने ली बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने एवं पेट्रोलिंग बढ़ाने दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ में चिकित्सकों की बड़ी उपलब्धि, जीपीएम के जिला अस्पताल में 900 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन
October 16, 2026
गोंदिया–जबलपुर डबल रेलवे ट्रैक का सर्वे पूरा, उत्तर–दक्षिण तक रेल संपर्क और होगा मजबूत
October 16, 2026
shreekanchanpath 04 # 16 October 2026
October 16, 2026
मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार
October 16, 2026
सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर आईजी ने ली बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने एवं पेट्रोलिंग बढ़ाने दिए निर्देश

By Mohan Rao Published August 13, 2024
Share
आईजी गर्ग ने ली बैठक
SHARE

भिलाई। दुर्ग रेंज आईजी राम गोपाल गर्ग ने मंगलवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष सेक्टर 6 में जिला दुर्ग के सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला सहित सभी राजपत्रित अधिकारी एवम थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे। बैठक का प्रमुख उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस की तैयारी एवम  सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना था तथा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर वीर शहीदों के सम्मान में शहीद परिवार के लिए उचित व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए।

बैठक के दौरान आईजी गर्ग ने अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई, ताकि कोई भी अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। सुरक्षा व्यवस्था के तहत संभावित खतरों की पहचान और उनकी रोकथाम के लिए रणनीतियों पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके अतिरिक्त, सभी थाना प्रभारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने  एवं पैट्रिलिंग बढाने के निर्देश भी दिए।

तीन घंटे से अधिक चली इस बैठक में अपराधों की रोकथाम के लिए गंभीर अपराध, हत्या, हत्या का प्रयास, और अन्य जघन्य अपराधों के निराकरण, लंबित चालान, मर्ग प्रकरणों, और शिकायतों के निराकरण के लिए कार्ययोजना बनाने तथा अनसुलझे मामलों, और संपत्ति संबंधी अपराधों में टीम बनाकर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज करने पर भी जोर दिया गया।

इस अपराध समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पदमश्री तंवर, प्रशिक्षु (आईपीएस) सीएसपी चिराग जैन, सीएसपी हरीश पाटिल, एसडीओपी संजय पुंढीर, डीएसपी पनिकराम कुजूर, एसडीओपी आशीष बंछोर, डीएसपी सतीश ठाकुर, डीएसपी सदानंद विध्यराज, डीएसपी चंद्र प्रकाश तिवारी, डीएसपी अलेक्जेंडर किरो सहित दुर्ग जिले के समस्त थाना प्रभारीगण, कार्यालयीन अधिकारी सहित पुलिस पी.आर.ओ उपस्थित रहे।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में चिकित्सकों की बड़ी उपलब्धि, जीपीएम के जिला अस्पताल में 900 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन

गोंदिया–जबलपुर डबल रेलवे ट्रैक का सर्वे पूरा, उत्तर–दक्षिण तक रेल संपर्क और होगा मजबूत

मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार

सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao August 13, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग पुलिस ने पकड़ा 11 लाख का गांजा, पिकअप में चेंबर बनाकर हो रही थी तस्करी… लावारिस हालत में मिले वाहन
Next Article लोक निर्माण विभाग ने पुलों के दोनों ओर अस्थाई बैरियर, रिफ्लेक्टर और साइन-बोर्ड लगाने के दिए निर्देश

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?