ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व

By @dmin
Published: August 23, 2022
Share
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
SHARE

दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ में हताश भाजपा अब मुद्दे गढ़ रही है. पिछले कुछ दिनों में यह तीसरा मुद्दा है. सबसे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने प्रभु श्रीराम का मुद्दा उठाया. गृहमंत्री ने इस फुग्गे में सुई चुभो दी. आईना दिखा तो दूसरा मुद्दा ले आए शराब खोरी और बढ़ते अपराध का. इस मुद्दे को भी लेवाल नहीं मिले. अब तीसरा मुद्दा तराशा गया है बेरोजगारी का. इसका नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा गया है. उन्हें बेंगलुरू से बुलाया गया है. अब वो छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के लिए उकसाएंगे. भूपेश सरकार को घेरने की यह रणनीति खुद उस पार्टी ने बनाई है जिसका राष्ट्रीय नेतृत्व सेना में ठेका श्रमिक भर्ती करने पर आमादा है. दुख इस बात का भी है कि यह सब उस पार्टी के नुमाइंदे कर रहे हैं जो सनातन की बातें करती है. सनातन भारत में कृषि और स्वरोजगार को श्रेष्ठ माना जाता था. नौकरी निकृष्ट आजीविका की श्रेणी में आती थी. उन्हें तो छत्तीसगढिय़ा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गुरू मान लेना चाहिए. वे सनातन भारत के अच्छे प्रतिनिधि हैं. वे कचरा पेटी पर महात्मा गांधी का चश्मा नहीं लगाते बल्कि महात्मा गांधी की सोच को वास्तिवकता की जमीन पर उतारने के लिए काम कर रहे हैं. बेरोजगारी की बात करने वालों को गोबर से निकलते स्वरोजगार को देखना चाहिए. भूजल स्तर बढ़ाने के लिए पुनर्जीवित किये जा रहे नरवा को देखना चाहिए. गोबर खाद और गोमूत्र कीटनाशक से हो रही आर्गेनिक खेती को देखना चाहिए. इसके लिए कोई रॉकेट साइंस नहीं लगता. केवल नेक इरादे और दृढ़ इच्छा शक्ति की दरकार होती है. उन्हें राजनांदगांव की महिला स्व-सहायता समूहों को भी देखना चाहिए जिन्होंने घरेलू बाडिय़ों में सूरन उगाकर करोड़ों का व्यापार किया. पर ये बातें उन लोगों की समझ में कैसे आएगी जिन्होंने उच्च शिक्षा को नेस्तनाबूद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. रमन सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में इतने प्रफेशनल कॉलेज खुले कि तकनीकी कॉलेज खोलना स्वयं प्रफेशन हो गया. इन कॉलेजों ने इंजीनियर कम और नेता ज्यादा पैदा किये. इनकी फीस का ऐसा नियमन कर दिया कि ढंग के प्रोफेसर या प्रयोगशाला की गुंजाइश ही खत्म हो गई. बड़े निजी स्कूलों में 12वीं पढऩे का खर्च भी इन कॉलेजों से ज्यादा था. अब जब उसकी फसल कट रही है तो उसका ठीकरा फकत चार साल पुरानी सरकार पर फोडऩे की कोशिश की जा रही है. वह लांछन भी उस सरकार पर लगा रही है जिसकी पीठ स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ठोंक रहे हैं. वैसे भी देश में सकारात्मक विपक्ष केवल किताबों में है. रचनात्मक सहयोग भी केवल शिगूफा है. देश की किसी को नहीं पड़ी. सब अपनी-अपनी रोटी सेंक रहे हैं. जिस पार्टी का उद्देश्य ही कांग्रेस मुक्त भारत हो, उससे इससे ज्यादा की उम्मीद करना भी नादानी होगी.

Breaking News : भिलाई में एटीएम उखाड़कर मेटाडोर में किया लोड, परिवार वाले जागे तो छोड़कर भागे
राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी पेरारिवलन की रिहाई का आदेश, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
ट्विनसिटी में बकरीद: सूने रहे शहर के मस्जिद, घरों से अता हुई नमाज
Breaking News : फिल्म स्टार अक्षय कुमार के खिलाफ CG के वकील ने गृह मंत्रालय में की शिकायत, जानिए क्या है मामला
दुर्ग एसपी का इनाम 1000 रुपए कैंपेन : छावनी थाना क्षेत्र में पहली कार्रवाई, चाकूबाज ब्रुसली को भेजा जेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article BSNL के बाद रेलवे का चीन को झटका, 471 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट रद्द रद्द हुई वलसाड-पुरी-हुई रिस्टोर, नहीं होगी यात्रियों को दिक्कत
Next Article बड़ी खबर: सरकार ने दिया झटका: जारी किया हड़ताली कर्मचारियों का वेतन काटने का आदेश कलम बंद-काम बंद: हर जगह रूका काम, दफ्तरों में लोग भटक रहे

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?