ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्यसभा में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने गिनाई उपलब्धियां, बोले- किसानों को अब तक मिला 1 लाख 64 हज़ार करोड़ का क्लेम
Share
Notification Show More
Latest News
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 15 दिनों में जारी हुए जाति प्रमाण पत्र
पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान
September 21, 2026
बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर
September 21, 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश
September 21, 2026
मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना
कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन
September 21, 2026
सतत जांच, उपचार और विभागीय परामर्श से हुए पूरी तरह स्वस्थ
सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति
September 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNational

राज्यसभा में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने गिनाई उपलब्धियां, बोले- किसानों को अब तक मिला 1 लाख 64 हज़ार करोड़ का क्लेम

By Mohan Rao Published August 2, 2024
Share
राज्यसभा में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने गिनाई उपलब्धियां
SHARE

नईदिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा का जवाब देते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान उन्होंने प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के विशेष उपलब्धियों को सदन से अवगत कराया। केन्द्रीय मंत्री ने  प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना को विश्व की सबसे बड़ी फसल बीमा योजना बताया और पिछले 10 वर्षों में किसानों को हुए लाभ से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को भी घेरा और कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ही किसानों का विरोध है।

केन्द्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूरे विश्व में भारत सरकार की फसल बीमा योजना सबसे बड़ी हैं। इन 10 वर्षों में इस योजना की शानदार उपलब्धियां रही हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इन 10 वर्षों में गैर-ऋणी बीमा आवेदन की संख्या 20,000 से बढ़कर 5 करोड़ हुई। गैर-ऋणी किसानों की संख्या 27 गुना बढ़ी और बीमित क्षेत्र अब 5 करोड़ 98 लाख हेक्टेयर पर कुल बीमित राशि 82,000  करोड़ से बढ़ कर 2 करोड़ 71 लाख 295 तक पहुंच गई है। कृषकों को 16,442 करोड़ प्रीमियम पर 63,617 करोड़ की क्लेम के मुकाबले अब 32,440 करोड़ प्रीमियम पर 1 लाख 64 हज़ार  करोड़ का क्लेम मिला है।

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि हमारी छह प्राथमिकताएं हैं। उत्पादन बढ़ाना, उत्पादन की लागत घटाना, ठीक दाम देना, कृषि का विविधीकरण और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी धरती सुरक्षित रहे इसके लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास. ये सरकार खेती का रोडमैप बनाकर काम कर रही है। केन्द्रीय कृषिमंत्री ने बताया कि  2013-14 में कृषि का बजट 27664 करोड़ रुपये था जो बढ़कर आज एक लाख 32 हजार करोड़ है। इसमें फर्टिलाइजर, सहकारिता, डेयरी, फिशरीज इन सबको जोड़ दिया जाए तो इसमें 1 लाख 46 हजार 55 करोड़ और जुड़ जाएगा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रिवर लिंकिंग की बात की। इसे सबसे पहले नरेंद्र मोदी ने सीएम रहते गुजरात में साकार किया और हमने मध्य प्रदेश में कई नदियों को जीवित करने का काम किया।

किसानों के हित में कई कदम
केन्द्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि सस्ता खाद मिले, किसान को बेहतर दाम मिले, इसके लिए अनेकों कदम उठाए गए हैं। सस्ता खाद मोदी सरकार देती रहेगी, आश्वस्त करता हूं। पानी पर कई सदस्यों ने चिंता जाहिर की थी। सूक्ष्म सिंचाई योजना लाई गई ड्रिप, स्प्रिंकल के माध्यम से नहर में बहता पानी वाष्पीकरण भी हो जाता है। पिछली सरकार को पानी का महत्व नहीं मालूम था। इस योजना में सरकार ने 23-24 तक 14-15 तक 21 हजार 615 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने मसूर से लेकर चना और तुअर की खरीद तक के आंकड़े गिनाए और कहा कि दलहन में आत्मनिर्भर बनना है और आयात पर निर्भरता समाप्त करना है। उन्होंने यह भी बताया सरकार ने फैसला किया है कि एमएसपी पर पूरी की पूरी खरीदी जाएगी, जितना भी किसान उत्पादन करेंगे।

You Might Also Like

पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश

कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन

सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति

Mohan Rao August 2, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विश्व शांति व कल्याण के लिए विहंगम योग संत-समाज की राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा होगी लाभदायी : मुख्यमंत्री साय
Next Article डीपीएस मामले में दुर्ग एसपी का आया बयान, बोले- बच्ची से यौन शोषण नहीं हुआ, किया जा रहा दुष्प्रचार

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?