ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पशु तस्करी के फरार आरोपी पकड़ाए, मवेशियों से भरी गाड़ी छोड़कर भागे थे.. एक साल बाद आए पकड़ में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

पशु तस्करी के फरार आरोपी पकड़ाए, मवेशियों से भरी गाड़ी छोड़कर भागे थे.. एक साल बाद आए पकड़ में

By Mohan Rao
Published: July 13, 2024
Share
SHARE

जशपुर। जिले की कुनकुरी पुलिस ने एक साल से फरार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुख्यात पशु तस्कर जुबेर शाह एवं अफताब निवासी साईंटांगरटोली को गिरफ्तार किया है। एक साल पहले दोनों फिल्मी स्टाईल में मवेशी भरी चलती पिकअप से कूदकर फरार हो गये थे। इस प्रकरण में पिकअप चालक सज्जाद खान को पूर्व में गिरफ्तार कर कुल 11 मवेशियों को बरामद किया गया था। आरोपियों के खिलाफ छग कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत कार्रवाई की गई।

बता दें जशपुर में पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस द्वारा निरंतर पशु तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही हुये सैंकड़ों मवेशियों को जब्त किया गया है एवं पुराने प्रकरणों के फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। पिछले साल 11अगस्त 2023 को रात्रि गश्त के दौरान कुनकुरी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि पत्थलगांव की ओर से पिकअप वाहन में पशु तस्करी हो रही है। तस्कर मवेशियों को वाहन में क्रूरता पूर्वक भरकर झारखंड की ओर ले जा रहे हैं।

इस सूचना पर कुनकुरी पुलिस स्टाफ द्वारा मेन रोड कुनकुरी शासकीय अस्पताल के पास चैक पर एक ट्रक को रोड़ में आड़ा खड़ी कर नाकाबंदी किया गया। कुछ देर बाद उक्त पिकअप पहुंचा जिसके चालक को पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया परंतु चालक द्वारा पिकअप को न रोककर आगे बढ़ा दिया। बीच रोड में खड़ी ट्रक के बम्फर एवं नाकाबंदी हेतु लगाये स्टापर को ठोकर मारते आगे बढ़ गया। इस दौरान पिकअप अनियंत्रित हो गई और वाहन में सवार 2 आरोपी कूदकर भाग गये। पुलिस ने पीछा कर पिकअप के चालक सज्जान खान को गिरफ्तार किया वाहन 11 मवेशियों को बरामद किया।

इस बीच फरार आरोपी के संबंध में मुखबिर से पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि दोनों आरोपी जुबेर शाह एवं अफताब अपने घर साईंटांगरटोली आये हुये हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल निरीक्षक राकेश यादव एवं उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ हेतु रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।  प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक राकेश यादव, थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक सुनील सिंह, एएसआई मनोज कुमार साहू, आरक्षक 315 राजेन्द्र तिर्की, आरक्षक संतोष राम, धनसाय राम एवं लोदाम सीएएफ. बल का योगदान रहा है। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कह है  कि  जिला पुलिस जशपुर द्वारा पशु तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है, अभियान में निरंतर सफलता मिल रही है, पुराने प्रकरणों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये स्पेशल टीम को लगाया गया है।

छत्तीसगढ़ को केन्द्र ने की मात्र 2.12 लाख मेट्रिक टन उर्वरकों की आपूर्ति
राज्य में अब तक लक्ष्य का एक तिहाई से अधिक 6.98 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण
हर व्यक्ति को टीके की दो खुराक पर 400 रुपये खर्च करेगी सरकार
भारत ने खोज लिया कोरोना का इलाज, इस दवा से ठीक हो रहे मरीज, आईसीएमआर ने दी अनुमति
राज्योत्सव में वनवासियों के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं का जीवंत प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने पहुंचे विधायक रिकेश, 3 लोगों को दी नौकरी
Next Article अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप पर फायरिंग, कान को चीरते निकली गोली… पीएम मोदी ने जताई चिंता, कहा- राजनीति में हिंसा की जगह नहीं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?