ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया गैंगरेप
Share
Notification Show More
Latest News
यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश
October 17, 2026
नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में
October 17, 2026
देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
October 17, 2026
सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को मिलेगी मजबूती
सेवा की कहानी : महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया आधार
October 17, 2026
मुख्य विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श
समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक
October 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया गैंगरेप

By Om Prakash Verma Published July 12, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
आंध्रप्रदेश के एक मिडिल स्कूल के तीन छात्रों ने मिलकर चौथी कक्षा की एक छात्रा के साथ गैंग रेप किया। पकड़े जाने के डर से उन्होंने बच्ची की हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से भी एक ऐसी ही खबर आई है। यहां अवैध रूप से संचालित दिव्यांग अनाथाश्रम में दो बच्चियों के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। आरोपियों में आश्रम का प्रबंधक एवं उसके तीन साथी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक किशोरी को नींद की गोलियां खिलाकर लगातार 10 दिनों तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। छह दिन पहले पंजाब के कपूरथला से भी एक ऐसी ही खबर आई थी। यहां कुछ युवकों ने पहले किशोरी का वीडियो बनाया और फिर उसके आधार पर ब्लैक मेल करते रहे। आरोपी और उसके दोस्त जब भी इच्छा होती उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाते और सामूहिक दुष्कर्म करते। शिकायत पर जब पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया तो आरोपियों के परिजनों ने थाना घेर दिया। पांच दिन पहले राजस्थान से भी एक ऐसी ही घटना सामने आई। कार सवार कुछ युवकों ने रास्ता दिखाने के बहाने किशोरी को कार में बैठा लिया, उसके कपड़े फाड़ दिये और चलती गाड़ी में ही एक के बाद एक रेप करते रहे। आधी रात को करीब एक बजे वे किशोरी को निर्वस्त्र अवस्था में गांव के बाहर छोड़ गए। पटना के फुलवारी शरीफ, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, बिहार के कटिहार में पिस्तौल दिखाकर नाबालिग से रेप, बागपत, अजमेर, हरिद्वार, गुना, लखनऊ, सभी जगह से लगभग प्रतिदिन इस तरह की खबरें सामने आ रही हैं। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ का एक मामला तो तब खुला जब बच्ची ने अस्पताल जाकर अपने बच्चे को जन्म दे दिया। कोरबा में एक बैगा को अपनी बहू से रेप के आरोप में पकड़ा गया है। कहा जा सकता है कि पुलिस और कानून का खौफ अब अपराधियों को नहीं रहा। वहीं दूसरी तरफ यह समाज के लिए भी एक सवाल है कि वह बच्चियों की सुरक्षा करे तो कैसे। जब से स्मार्ट फोन आए हैं लोगों की पोर्न तक सहज पहुंच हो गई है। अब अश्लील फिल्में देखने के लिए किसी को टाट-पट्टी वाले अवैध थिएटरों में जाने की जरूरत नहीं। वह कहीं भी, कभी भी पोर्न देख सकता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक को पोर्न ने अपनी चपेट में ले रखा है। नशे की लत इस कोढ़ पर खाज साबित हो रही है। पोर्नोग्राफी उन्माद भी पैदा कर सकता है। यह भूख कितनी बड़ी हो सकती है इसे जानने के लिए केवल आंखें और कान खुले रखना काफी है। भिलाई में पिछले कुछ महीनों में कम से कम तीन रेड पुलिस ने किये हैं जिसमें पेशेवर सेक्स वर्करों के साथ स्थानीय युवा और अधेड़ पकड़े गए हैं। क्या इस मामले में बात नहीं करने और चुप रहने मात्र से यह समस्या खत्म हो जाएगी?

You Might Also Like

यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश

नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में

देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सेवा की कहानी : महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया आधार

समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक

Om Prakash Verma July 12, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम साय ने दिखाई 15 नए इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी, कहा- सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना सर्वोच्च प्राथमिकता
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 269 # 12 july 2024

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?