ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केबल वॉर पर भड़के विधायक रिकेश, सीएम साय से की चर्चा, बोले- अब हुआ विवाद तो चलेगा बुलडोजर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

केबल वॉर पर भड़के विधायक रिकेश, सीएम साय से की चर्चा, बोले- अब हुआ विवाद तो चलेगा बुलडोजर

By Mohan Rao
Published: July 9, 2024
Share
विधायक रिेकेश सेन
SHARE

केबल की आड़ में अवैध धंधे में संलिप्त आसामाजिक तत्व भी राडार पर, विधायक रिकेश ने दी चेतावनी

भिलाई। लंबे समय से केबल ऑपरेटर्स विवाद से क्षेत्र में उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी और अशांति को‌ गंभीरता से लेते हुए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने मंगलवार को उक्त विषय पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा की है। इस संबंध में आईजी और एसपी दुर्ग से भी केबल वार को लेकर बातचीत हुई है। विधायक रिकेश सेन ने स्पष्ट कर दिया है कि वैशाली नगर क्षेत्र में अब किसी भी तरह का केबल विवाद को लेकर हो रही मारपीट की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में क्षेत्र की शांति भंग कर रहे दोषी केबल संचालकों के घर बुलडोजर चलेगा।

विधायक रिकेश ने कहा कि केबल व्यावसायियों के आपसी विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट होती है और इस बीच एक दूसरे के केबल काटे जाते हैं। केबल ऑपरेटर स्वतंत्र हैं, वे शहर के किसी भी नेटवर्क से जुड़ सकते हैं। ऐसे में उनके प्रसारण क्षेत्र में पाइंटर बनाने पर इनका आपसी विवाद होता है। अक्सर देखा गया है कि इनकी आपसी लड़ाई में क्षेत्र की शांति भंग होती है और इस खिंचातानी में आम उपभोक्ता को परेशानी होती है।‌ केबल ऑपरेटरों के आपसी झगड़ों का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

विधायक रिकेश ने कहा कि देखते ही देखते इस व्यवसाय में कई आसामाजिक तत्व भी पाइंटर बना दिए गए और क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गैंगवार में तब्दील होती गई। इसे देखते हुए तय किया गया है कि भिलाई में केबल वार को अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो लोग क्षेत्र की शांति में रोड़ा बनेंगे, ऐसे सभी केबल पाइंटर्स को चेतावनी है कि अब केबल विवाद होने पर संचालकों के घर पर बुलडोजर चलेगा। केबल की आड़ में अवैधानिक कारोबारी भी राडार पर हैं।

विधायक रिकेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब भाजपा की विष्णुदेव सरकार है, पुरानी सरकार में केबल का जो गैंगवार प्रचलन था उसे पूरी तरह बंद किया जाएगा। जो लोग शांतिपूर्ण ढंग से नियमों के अधीन केबल संचालन कर रहे हैं उनको लेकर हमारी आपत्ति नहीं है लेकिन आसामाजिक तत्वों के सहयोग से क्षेत्र में केबल वर्चस्व बनाने चले लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद की सेवाभावी पहल…. दिल्ली पहुंच प्लाज्मा डोनेट कर बचाई मरीज की जान…. राष्ट्रीय अध्यक्ष के बुलावे पर दिल्ली मेदांता पहुंचकर दिया प्लाज्मा
खुद को पीएम फेस के तौर पेश कर रहीं ममता! भाजपा के खिलाफ कांग्रेस को बताया कमजोर
पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, शराब के नशे में था ड्राइवर… एक्सीडेंट के बाद हुआ फरार
CM बघेल का बघेल का बड़ा बयान, कहा अब छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ईडी की कार्रवाई… बताई यह वजह
गरीब परिवार की कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बना वरदान…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : नक्सलियों से मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर.. सुरक्षाबलों से बरामद किया शव
Next Article Jashpur Breaking : पुलिस लाइन में प्रदर्शनकारियों पर चली लाठी, गोली लगने से तीन घायल…. अस्पताल में भर्ती

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?