ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Balodabazar violence : आगजनी 12 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, कलेक्टर व एसपी ने दी जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

Balodabazar violence : आगजनी 12 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, कलेक्टर व एसपी ने दी जानकारी

By Mohan Rao
Published: June 24, 2024
Share
एसपी विजय अग्रवाल ओर कलेक्टर दीपक सोनी
SHARE

कलेक्टर-एसपी ने भविष्य की रणनीति को लेकर मीडिया से की चर्चा

बलौदाबाजार। जिले में बीते दिनों समाजिक प्रदर्शन के दौरान हुई आगजनी में सरकारी व निजी संपत्ति की भारी क्षति हुई है। कलेक्टर दीपक सोनी व एसपी विजय अग्रवाल ने सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संयुक्त रूप से प्रेस को सम्बोधित किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट व एसपी कार्यालय में हुई आगजनी की घटना के पश्चात की जा रही कार्यवाही एवं भविष्य की रणनीति के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा किए। कलेक्टर सोनी ने बताया कि आगजनी की घटना से अब तक  के आकलन में करीब 12 करोड़ रुपए  क्षति का अनुमान है। जिसमें संयुक्त जिला कार्यालय भवन, जिला पंचायत कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसील  एवं पंजीयन कार्यालय भवन,वाहन, उपकरण, फर्नीचर शामिल हैं। नगर में हुई अन्य क्षति का अकलन किया जा रहा है।

कलेक्टर ने बताया कि घटना में लगभग 240 निजी व शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त हुए है जिनमे पूरी तरह जले 31 निजी व शासकीय चार पहिया वाहन , 60  दो पहिया वाहन, 27 क्षतिग्रस्त चार पहिया  वाहन एवं लगभग 122 क्षतिग्रस्त दो पहिया वाहन शामिल  हैं। जिन निजी वाहनो के बीमा नही हैं उनका मूल्यांकन कराया जा रहा है। घटना से पीड़ितों के शारीरिक- मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने पीड़ित राहत समिति बनाई गई है। दस्तावेज क्षति क़े लिए भी टीम बनाई गई है। पुलिस, आबकारी, जिला योजना एवं सांख्ययिकी विभाग में दस्तावेज पुर्निर्माण के काम भी शुरू हो गए हैं। घटना में वाहनों को हुई क्षति के लिए बीमा कंपनियों से राशि दिलवाया जा रहा है जिसमें अब तक 7 -8 वाहन स्वामियों को बीमा राशि मिल चुकी हैं और करीब 23 प्रकरण प्रक्रियाधीन है।

कलेक्टर ने दीपक सोनी ने बताया कि कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लगातर बैठक की जा रही है। अब तक चेम्बर ऑफ़ कामर्स, सिविल सोसाइटी, अशासकीय संगठन, कृषक संगठनो, पेट्रोल पम्प संचालकों के साथ बैठक कर शांति बहाली क़े लिए जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है तथा उपयुक्त क्षमता के सीसी टीवी कैमरा लगवाने कहा गया है। सामजिक संगठनों से बातचीत कर जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने सहयोग व सुझाव लिया जा रहा है। उन्होने बताया कि जिला स्तरीय सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम भी बनाई गई है जो 24 घंटे निगरानी कर रही है। नाकारात्मक एवं भड़काऊ पोस्ट पर प्रतिबंधत्मक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही शांति समिति की बैठक लेकर शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होने बताया कि किराये पर दिए गए मकान व दुकान की सूची नजदीकी थाने को देने तथा ठेका श्रमिकों की सूची सम्बंधित विभाग को देने के निर्देश दिए गए हैं।कलेक्टर ने बताया कि जल्द ही मैदानी अमलो सचिव, पटवारी, आरआई तथा सरपंचो की भी बैठक लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होने जिले की बेहतर छवि क़े लिए मीडिया को सहयोग की अपील की। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि घटना की सभी पहलुओं को समझने के लिए हर तरह से पूछ ताछ की जा रही है। अब तक 138 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। पोस्ट के सोर्स तक पहुंचा जा रहा हैं तथा एकाउन्ट ब्लॉक भी किए जा रहे हैं।

जूनियर एनटीआर ने पूरे किए तेलुगू सिनेमा में अपने 25 साल, सामने आई पहली फिल्म की तस्वीरें…
मुख्यमंत्री के हाथों पक्के आवास की चाबी पाकर चमक उठे हितग्राहियों के चेहरे, कहा- अब छप्पर टपकने और सीलन की नहीं होगी समस्या
गोंधराज लेबू को डाइट में शामिल करने के लिए ये 5 रेसिपी आजमाएं…
छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर मंत्री सिंहदेव जीएसटी परिषद की बैठक में हुए शामिल: कोरोना नियंत्रण और इलाज से संबंधित उत्पादों पर शून्य प्रतिशत जीएसटी की रखी मांग
महिला क्रिकेटर्स की बल्ले-बल्ले : बीसीसीआई ने बढ़ाई फीस… एक फर्स्ट-क्लास और वनडे के लिए मिलेंगे 50 हजार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आप भी हैं साईराम ऑटोमोबाइल्स के कस्टमर तो हो जाएं सावधान
Next Article Breaking News : छत्तीसगढ़ में बैल काटकर मांस बेच रहे थे बदमाश, पुलिस की गिरफ्त में आए 8 आरोपी… भेजे गए जेल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?