ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरबा में कर्ज से परेशान सराफा व्यवसायी ने पत्नी समेत खाया जहर, दोनों की मौत
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

कोरबा में कर्ज से परेशान सराफा व्यवसायी ने पत्नी समेत खाया जहर, दोनों की मौत

By @dmin Published December 20, 2019
Share
SHARE

कोरबा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा (Korba) जिले के निहारिका क्षेत्र में सराफा दुकान (Bullion Shop) का संचालन करने वाले व्यवसायी ने गुरुवार की सुबह अपनी पत्नी के साथ चीतापाली जंगल में जहर सेवन कर लिया. जहर खाने से मौके पर ही पत्नी (Wife) की मौत (Death) हो गई. पति की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने डॉयल 112 की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया, जहां उपचार के दौरान पति की भी मौत हो गई. नि:संतान दंपत्ति के आत्महत्या (Suicide) का कारण अकेलेपन व कर्ज को बताया जा रहा है.

कोरबा पुलिस (Korba Police) ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है. दरअसल रामपुर चौकी के कांशीनगर निवासी 55 वर्षीय मोहन सोनी द्वारा निहारिका में सर्वमंगला ज्वेलर्स दुकान का संचालन किया जाता था. मोहन सोनी व उसकी पत्नी 50 वर्षीय स्वर्णलता सोनी ने आज सुबह उरगा थाना क्षेत्र चीतापाली जंगल में जहर सेवन कर लिया. जहर खाने से स्वर्णलता सोनी की कुछ देर बाद मौत हो गई. पत्नी की मौत के बाद मोहनलाल सोनी चीख-पुकार मचाकर रो रहा था. मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने मोहन की आवाज सुनी और वे आवाज की दिशा में आगे बढ़े तो उन्होंने देखा कि एक महिला की लाश पड़ी हुई है. वहीं लाश के पास एक व्यक्ति रो रहा है.

मौके पर पहुंची डायल 112


उरगा थाना प्रभारी एसके खांडेकर ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल डॉयल 112 व उरगा पुलिस को दी गई. उरगा पुलिस व डॉयल 112 की टीम ने तत्काल मोहन सोनी को जिला अस्पताल उपचार के लिए रवाना किया, जहां कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई. प्रारंभिक पूछताछ में मोहन सोनी ने बताया कि उनका कोई नहीं है. परिवार के लोग उनसे कोई मतलब नहीं रखते, जिसकी वजह से उन्होंने खुदकुशी किया. मौका स्थल से ही जहर की शीशी भी बरामद की गई है. इस संबंध में उरगा थाना पुलिस ने बताया कि कल शाम गांव के लोगों ने पति-पत्नी को भैंसमा में घूमते हुए देखा था. पूछताछ में पता चला है कि पिछले कुछ दिनों से मोहन सोनी अपनी ज्वेलरी शॉप भी नहीं खोल रहा था. फिलहाल मामले में पुलिस ने धारा 174 के तहत मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

@dmin December 20, 2019
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ से 24 लाख टन चावल खरीदने की दी मंजूरी, पत्र में रखी ये शर्त
Next Article ब्लैकमेलिंग से परेशान रेप पीड़िता ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?