ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नाबालिग वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती : दो दिन में 600 से अधिक वाहनों की जांच
Share
Notification Show More
Latest News
40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को दिलाने के लिए शासन स्तर पर किए जाएंगे प्रयास
खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: सीएम साय
September 12, 2026
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-NIBSM के कार्यों की सराहना की
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-NIBSM के कार्यों की सराहना की
September 12, 2026
सेवा सेतु शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मौके पर मिलेगा योजनाओं का लाभ
सेवा संकल्प अभियान को जनआंदोलन बनाने जुटेगा गरियाबंद जिला
September 12, 2026
पक्का आवास परिवार की सुरक्षा और सम्मान का आधार
बलरामपुर जिले के 6 हजार 968 परिवारों को मिला अपना पक्का आशियाना
September 12, 2026
बिहान की सोलर दीदियों ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम
सोलर वेंडर के रूप मे कराया पंजीयन, छतो पर लगा रही सोलर पैनल
September 12, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नाबालिग वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती : दो दिन में 600 से अधिक वाहनों की जांच

By Mohan Rao Published July 28, 2026
Share
SHARE

37 नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावकों की बैठक लेकर भरवाया गया वचन-पत्र

भिलाई। दुर्ग में यातायात विभाग द्वारा बच्चों के सुरक्षा के लिये नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के 37 नाबालिग वाहन चालकों के वाहन रोक कर अभिभावकों की बैठक आयोजित कर उन्हें यातायात नियमों एवं कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। सभी अभिभावकों से यह सुनिश्चित करने हेतु वचन-पत्र भरवाया गया कि वे भविष्य में अपने नाबालिग बच्चों को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने की अनुमति नहीं देंगे। पिछले 2 दिनों में 600 से अधिक दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गई।

जांच के दौरान 67 नाबालिग वाहन चालकों के पालकों को बुलाकर समझाइश दी गई तथा उन्हें भविष्य में बच्चों को वाहन न देने की चेतावनी दी गई।  यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा कार्यवाही के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी लगातार संचालित किया जा रहा है। जिले के विभिन्न स्कूलों में जाकर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। विद्यार्थियों को समझाइश दी जा रही है कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही वाहन चलाएं तथा हमेशा यातायात नियमों का पालन करें। अभिभावकों से अपील की गई कि वे बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें बिना लाइसेंस वाहन न दें।

पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक

बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न दें
पुलिस कंट्रोल रूम हुई बैठक में अभिभावकों को बताया गया कि नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाना न केवल मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन है, बल्कि इससे स्वयं बच्चे एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न होता है। उन्हें नाबालिग वाहन संचालन से संबंधित कानूनी प्रावधानों, दंडात्मक कार्यवाही तथा सड़क दुर्घटनाओं के संभावित परिणामों की विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक के दौरान सभी अभिभावकों से वचन-पत्र भरवाया गया, जिसमें उन्होंने यह आश्वासन दिया कि भविष्य में वे अपने नाबालिग बच्चों को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के किसी भी प्रकार का वाहन चलाने की अनुमति नहीं देंगे तथा उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे।

स्कूलों में जाकर दे रहे यातायात नियमों की जानकारी
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 2 दिनों में 600 से अधिक वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान 67 नाबालिग वाहन चालकों के पालकों को बुलाकर समझाइश दी गई तथा चेतावनी दी गई कि भविष्य में पुनः ऐसी स्थिति पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी। यातायात पुलिस दुर्ग केवल प्रवर्तन तक सीमित न रहकर जागरूकता पर भी विशेष बल दे रही है। लगातार जिले के विभिन्न स्कूलों में जाकर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं पालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विद्यार्थियों को स्पष्ट रूप से बताया जा रहा है कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना कानूनन अपराध है। 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही वाहन चलाएं तथा हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा एवं अन्य सभी यातायात नियमों का पालन करें।

You Might Also Like

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: सीएम साय

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-NIBSM के कार्यों की सराहना की

सेवा संकल्प अभियान को जनआंदोलन बनाने जुटेगा गरियाबंद जिला

बलरामपुर जिले के 6 हजार 968 परिवारों को मिला अपना पक्का आशियाना

सोलर वेंडर के रूप मे कराया पंजीयन, छतो पर लगा रही सोलर पैनल

Mohan Rao July 28, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, राष्ट्रमंडल खेल में जीता रजत… सीएम साय ने दी बधाई
Next Article ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?