ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम चरण, दुर्ग में मतदान दल वाहनों को हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना
Share
Notification Show More
Latest News
रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान
October 12, 2026
निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया
October 12, 2026
अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल
October 12, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक
October 12, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति
मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
October 12, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम चरण, दुर्ग में मतदान दल वाहनों को हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना

By Mohan Rao Published February 22, 2025
Share
मतदान दलों को रवाना
SHARE

धमधा विकासखंड के 308 मतदान केंद्रों में 23 फरवरी को होगा मतदान

दुर्ग। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार एडीएम अरविन्द एक्का ने शनिवार को मतदान सामग्री वितरण केन्द्र चंदूलाल चंद्राकार शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय धमधा पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया और मतदान दल वाहन को हरी झंडी दिखाकर मतदान केन्द्र के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने मतदान दल अधिकारियों को निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग दुबे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम दुर्ग हरवंश मिरी, एसडीएम धमधा सोनाल डेविड, एसडीएम भिलाई महेश सिंह राजपूत एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

मतदान दल ने सुबह से ही सामग्री वितरण केन्द्र पहुंचकर मतदान सामग्री को प्राप्त किया और बारी-बारी से मतदान सामग्री लेकर रूट अनुसार वाहन से अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत तृतीय चरण का मतदान 23 फरवरी को जिले के विकासखण्ड धमधा में 119 पंचायत के 308 मतदान केन्द्रों में मतदान सम्पन्न होगा। दुर्ग जिले के जनपद पंचायत धमधा में 23 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा। धमधा विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र के 167733 मतदाता पंच, सरपंच के अलावा 4 जिला पंचायत सदस्य और 25 जनपद पंचायत सदस्य चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान समाप्ति पश्चात मतों की गणना पीठासीन व की जाएगी। मतगणना का कार्य पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारियों द्वारा की जाएगी। 

You Might Also Like

रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान

निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया

अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक

मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

Mohan Rao February 22, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक : सीएम साय की अध्यक्षता में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
Next Article जगदलपुर में टिकटों की बुकिंग कर हड़प लिए 14 लाख, रेलवे चीफ बुकिंग सुपरवाइजर पर गबन का आरोप

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?