ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्रैफिक रूल नहीं किया फॉलो, 22 पुलिस कर्मियों का कटा चालन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhFeatured

ट्रैफिक रूल नहीं किया फॉलो, 22 पुलिस कर्मियों का कटा चालन

By Om Prakash Verma
Published: May 21, 2024
Share
ट्रैफिक रूल नहीं किया फॉलो, 22 पुलिस कर्मियों का कटा चालन
ट्रैफिक रूल नहीं किया फॉलो, 22 पुलिस कर्मियों का कटा चालन
SHARE

जगदलपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। बस्तर में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में दुपहिया वाहन चालकों की जान बचाने के लिए पुलिस ने एक नया प्रयोग शुरू किया है। नियम का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। कार्रवाई की पहली कड़ी में सबसे पहले बिना हेलमेट पहने वाहन चलाते 22 पुलिस कर्मियों का चालान काटा गया। इनमें महिला और पुरूष पुलिसकर्मी शामिल हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान जगदलपुर एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि 17 मई को बस्तर के सभी पुलिस थाना, चौकी, कंट्रोल रूम और जिला पुलिस बल इकाई को मैसेज जारी कर सूचित किया गया था। सूचना के मुताबिक, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल जरूरी है। जानकारी के बावजूद भी पुलिस कर्मी नियमों की अनदेखी करते हुए बिना हेलमेट के सड़कों पर निकले। इसके चलते पिछले 2 दिनों में 22 पुलिसकर्मी का चालान काटा गया। इसके अलावा बीच सड़क पर वाहन खड़ी करके ट्रैफिक जाम करने वाले वाहनों का चालान भी काटा गया। नो एंट्री में प्रवेश करने वाले वाहन और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत 100 वाहनों का चालान काटा गया। यह कार्रवाई बीते दो दिनों में हुई है। इसके अलावा शहर के अलग-अलग स्थानों में हेलमेट के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। एएसपी नाग के मुताबिक, 1 सप्ताह तक बस्तरवासियों को समझाइश दी जाएगी। इसके बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीधे कार्रवाई होगी।

जानकारों की मानें तो बस्तर में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में मौत का कारण सिर पर गंभीर चोट लगना पाया जा रहा है। इसमें सबसे बड़ा कारण दो पहिया वाहन चालक का हेलमेट नहीं पहनना होता है। ऐसे में दुर्घटना में जान बचाने के लिए हेलमेट पहनना जरूरी है। यही कारण है कि यातायात पुलिस की ओर से लगातार चालानी कार्रवाई कर वाहन चालकों को चेतावनी दी जाती है। बावजूद इसके लोग लापरवाही करते हैं। जनता तक बेहतर संदेश पहुंचाने के लिए सबसे पहली कार्रवाई पुलिस कर्मियों पह ही की गई। इसी के तहत 22 पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर चालान काटा गया।

CG Breaking : महिला की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर की अश्लील पोस्ट, तीन माह बाद पकड़ाया शातिर
अवंती बाई चौंक पर प्रमुख राइजिंग पाइप लाइन का संधारण, 5000 घरों में पहुंचा पानी
कृषि कानून पर हो रहे आंदोलन पर सोशल वार…. सीएम बघेल ने पीएम मोदी को कहा परपीड़क…. जाने क्या है इसका अर्थ
बालाकोट एयरस्ट्राइक के हीरो अभिनंदन का प्रमोशन, बनाए गए ग्रुप कैप्टन
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG breaking : डबल मर्डर से मची सनसनी, नशेड़ी पति ने कैरेक्टर पर शक के चलते पत्नी व बेटी की कर दी हत्या
Next Article कई सीटों पर उलटफेर की गुंजाइश! जनता का मूड़ भाँपने के बाद दोनों दलों में दिख रहा उत्साह, अब नतीजों का बेसब्री से इंतजार कई सीटों पर उलटफेर की गुंजाइश! जनता का मूड़ भाँपने के बाद दोनों दलों में दिख रहा उत्साह, अब नतीजों का बेसब्री से इंतजार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?