ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मतदाता जागरुकता के लिए पैरामिलट्री फोर्स के साथ दुर्ग पुलिस का फ्लैग मार्च, कलेक्टर भी हुई शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedLoksabha Election 2024

मतदाता जागरुकता के लिए पैरामिलट्री फोर्स के साथ दुर्ग पुलिस का फ्लैग मार्च, कलेक्टर भी हुई शामिल

By Mohan Rao
Published: May 4, 2024
Share
दुर्ग पुलिस का फ्लैग मार्च
SHARE

भिलाई। लोकसभा चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रेरित करने जिला प्रशासन द्वारा तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दुर्ग पुलिस व कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों की सुरक्षा के लिए पहुंचे पैरामिलिट्री फोर्स के साथ शुक्रवार को दुर्ग भिलाई में फ्लैग मार्च किया। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने मार्च का नेतृत्व किया। इस दौरान बड़ी संख्या में बंदूकधारी जवान मार्च में शामिल रहे।

दुर्ग पुलिस लाइन से शुरू हुआ फ्लैग मार्च  पटेल चौक, सदर मार्केट, गवली पारा, चण्डी मंदिर, होटल मान, तकियापारा, श्रीशिवम, अग्रसेन चौक, ग्रीन चौक, राजेन्द्र पार्क चौक, मालवीय नगर चौक, उतई रोड (गांधी प्रतिमा), पुलिस लाइन में जाकर समाप्त हुआ। दुर्ग से निकलकर फ्लैग मार्च भिलाई में भी निकाला गया। पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 से शुरू होकर फ्लैग मार्च सुपेला चौक, लक्ष्मी मार्केट, गदा चौक, वैशाली नगर, रामनगर, मुक्तिधाम्, वृन्दानगर, 18 नम्बर रोड, मिलन चौक, अन्ना चौक, गांधी चौक, केम्प-2, अहमद नगर, जलेबी चौक, जवाहर मार्केट, नंदिनी रोड, गौतम नगर, शिवालय, पोस्ट आफिस, एमपीआर रोड, श्रीराम चौक, सुभाष मार्केट, असरफी मस्जिद, केनाल रोड, न्यू खुर्सीपार, लाल मैदान छावनी में फ्लैग मार्च किया गया।

आम लोगों को किया गया जागरुक
फ्लैग मार्च के दौरान आमजनों से बिना किसी भय के मतदान करने जागरूक किया गया। क्षेत्र के आदतन बदमाशों, गुण्डा बदमाशों की भी खबर ली गयी। यही नहीं फ्लैग मार्च के साथ ही दुर्ग पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों द्वारा प्रकार रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड की बारीकी से चेकिंग की गयी, संदिग्ध लोगों से पूछताछ किया गया। होटल, लॉज संचालकों को संदिग्ध व्यक्तियों के निवास करने की सूचना तत्काल संबंधित थाना को दिये जाने हेतु हिदायत दिया गया।

फ्लेग मार्च के पहले जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला व्दारा उपस्थित बलों को ब्रीफ कर निष्पक्ष, निर्मिक एवं शांतिपूर्वक मतदान कराने, मुस्तैदी एवं सतर्कता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने हेतु उत्साहवर्धन किया गय। भिलाई में एएसपी सुखनंदन राठौर व्दारा जिला पुलिस बल एवं पैरामिलिट्री फोर्स को ब्रीफ कर आवश्यक निर्देश दिये गये। फ्लैग मार्च में एएसपी अभिषेक झा, सीएसपी दुर्ग आईपीएस चिराग जैन, आईपीएस अक्षय प्रमोद सावद्रा, अति. जिला दण्डाधिकारी अरविन्द एक्का,  उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर, डीएसपी चन्द्र प्रकाश तिवारी, डीएसपी आकांक्षा पाण्डेय, सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी, सीएसपी हरिश पाटिल आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लोक निर्माण मंत्री ने राजधानी के निर्माणाधीन गोगांव अंडर ब्रिज की प्रगति का किया निरीक्षण… दिसम्बर तक कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश
नक्सल समस्या पर मंथन: कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ गृहमंत्री शाह ने की बैठक, सुरक्षा स्थिति और माओवादियों के खिलाफ चल रहे अभियानों की समीक्षा
अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नया नाम श्री विजयपुरम, गृहमंत्रालय ने बदला नाम
Breaking News : दंतेवाड़ा व बीजापुर से 11 नक्सली गिरफ्तार, सीएम साय के निर्देश के बाद एक्शन में फोर्स
21 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को झटका: TET का पेपर हुआ लीक, परीक्षा रद्द
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ मिस्टिंग सिस्टम… यात्रियों को मिल रही गर्मी से राहत
Next Article जन आशीर्वाद यात्रा : पूर्व मंत्री पाण्डेय बोले- दुर्ग लोकसभा में फिर खिलेगा कमल, मोदी की गारंटी पर सबको विश्वास
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?