ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बस्तर में जवानों का खौफ, 18 नक्सलियों ने डाले हथियार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBijapurBreaking NewsChhattisgarhFeatured

बस्तर में जवानों का खौफ, 18 नक्सलियों ने डाले हथियार

By Om Prakash Verma
Published: April 25, 2024
Share
बस्तर में जवानों का खौफ, 18 नक्सलियों ने डाले हथियार
बस्तर में जवानों का खौफ, 18 नक्सलियों ने डाले हथियार
SHARE

दंतेवाड़ा। बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का लोन वर्राटू अभियान चलाया जा रहा है, जिसके चलते 18 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। नक्सली इलाकों में पुलिस का खौफ बना हुआ है। यहां लगातार नक्सली सरेंडर कर रहे हैं, अब दंतेवाड़ा पुलिस के सामने मारे जाने के डर से 18 और नक्सलियों ने हथियार डाल दिए। इनमें ज्यादातर नक्सली भैरमगढ़ एरिया कमेटी में सक्रिय थे, जो कि कई बड़े नेताओं के लिए काम करते थे।

बता दें कि कांकेर और बीजापुर मुठभेड़ में जवानों ने नक्सलियों के कोर इलाके में घुसकर बड़े कैडर्स को मार गिराया था। अब नक्सलियों के छोटे कैडर्स में भी मारे जाने का डर बना हुआ है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों का कहना है कि संगठन में रहकर वे मारे जा सकते थे। उन्हें अपना परिवार भी चलाना है। इसलिए उन्होंने सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वाले नक्सली बड़े नेताओं के साथ मीटिंग की व्यवस्था करना, सड़क काटना, रेकी करना, हत्या करना, आईईडी प्लांट करने जैसी वारदातों में शामिल थे। जिन नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष हथियार डाले हैं, वे हुर्रेपाल पंचायत मिलिशिया प्लाटून ”एÓÓ सेक्शन का कमांडर से लेकर डिप्टी कमांडर समेत कई सदस्य हैं।

इन नक्सलियों ने किया सरेंडर
सरेंडर करने वालों में हुर्रेपाल पंचायत मिलिशिया प्लाटून ”ए” सेक्शन का कमांडर हिड़मा ओयाम, हुर्रेपाल पंचायत मिलिशिया प्लाटून सेक्शन की डिप्टी कमांडर कुमारी सामबती ओयाम, ककाड़ी पंचायत केएएमएस उपाध्यक्ष गंगी मड़काम, हुर्रेपाल पंचायत सीएनएम सदस्य केसू मड़काम , हुर्रेपाल पंचायत डीएकेएमएस सदस्य कमलू ओयाम, हुर्रेपाल पंचायत सीएनएम सदस्य सुरेश ओयाम, हुर्रेपाल पंचायत मिलिशिया सदस्य आयतु कलमू, हुर्रेपाल पंचायत डीएकेएमएस सदस्य सन्नू ओयाम, हुर्रेपाल पंचायत मिलिशिया सदस्य मनीराम पोडिय़ाम, हुर्रेपाल पंचायत सीएनएम सदस्य सुखराम ताती, हुर्रेपाल पंचायत मिलिशिया सदस्य पाण्डू मुचाकी, हुर्रेपाल पंचायत मिलिशिया सदस्य बामन मुचाकी, हुर्रेपाल पंचायत सीएनएम सदस्य बुधराम कुंजाम, हुर्रेपाल पंचायत जंगल कमेटी सदस्य राजू ओयाम, हुर्रेपाल पंचायत सीएनएम सदस्य कुमारी हुंगी, हुर्रेपाल पंचायत मिलिशिया सदस्य लक्ष्मण कुंजाम, हुर्रेपाल पंचायत पंच कमेटी सदस्य सोमलू उर्फ सोमडू ताती और फुलगट्टा पंचायत डीएकेएमएस सदस्य राजू लेकाम शामिल हैं।

6 नक्सलियों ने किया था सरेंडर
बता दें कि हाल ही में बस्तर के किस्टाराम और कोंटा एरिया कमेटी में सक्रिय 6 नक्सलियों ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में सरेंडर कर दिया था। इनमें 3 महिलाएं शामिल थीं। इन नक्सलियों को पकडऩे के लिए 19 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इनमें से 1 पर 5 लाख, 3 पर 4-4 लाख और 2 नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम था। 16 अप्रैल को छोटेबेटिया पुलिस थाना क्षेत्र के बीनागुंडा-कोरागुट्टा जंगलों के पास नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई थी। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 29 नक्सलियों को मार गिराया था। इससे पहले बीजापुर की मुठभेड़ में भी 13 नक्सली मारे गए थे।

हाइटेंशन बिजली की तार से टकराई बस, जिंदा जले छह लोग, 36 झुलसे
राफेल लड़ाकू विमानों की संख्या में हो सकता है और इजाफा, IAF चीफ भदौरिया ने दिए संकेत
जीएसटी काउंसिल के निर्णय का स्वागत, चेंबर ने कहा- नेक्स्ट-जनरेशन जीएसटी सुधार, व्यापारी और जनता दोनों को मिलेगा लाभ
Covid-19 Alert: चीन सहित इन पांच देशों के यात्रियों का होगा RT-PCR टेस्ट, संक्रमित पाए जाने पर होंगे क्वारंटाइन
बड़ी खबर: बिलासपुर में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के मरीज की पुष्टि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Politics: कल तय होगा 41 प्रत्याशियों का भाग्य, दूसरे चरण में 3 सीटों पर शुक्रवार को होगी वोटिंग, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाँव पर CG Politics: कल तय होगा 41 प्रत्याशियों का भाग्य, दूसरे चरण में 3 सीटों पर शुक्रवार को होगी वोटिंग, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाँव पर
Next Article Bhilai Crime Breaking : एडल्ट फिल्म देखने के आदी युवक की घिनौनी करतूत, पांच साल की मासूम से किया दुष्कर्म

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?