ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Crime Breaking : एडल्ट फिल्म देखने के आदी युवक की घिनौनी करतूत, पांच साल की मासूम से किया दुष्कर्म
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Crime Breaking : एडल्ट फिल्म देखने के आदी युवक की घिनौनी करतूत, पांच साल की मासूम से किया दुष्कर्म

By Mohan Rao Published April 25, 2024
Share
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी शुभम गुप्ता
SHARE

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र में बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक 24 साल के युवक ने पांच साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। युवक मोबाइल पर पोर्न फिल्में देखने का आदी है और वह चाट गुपचुप का ठेला लगाता है। बच्ची से दुष्कर्म की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। थाने में शिकायत होने के बाद युवक फरार हो गया। पुलिस ने गुरुवार को रेलवे पुलिस की मदद से भाटापारा रेलवे स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार किया।

छावनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में बुधवार की शाम को थाने में पहुंची दंपति ने शिकायत दर्ज कराई। दंपति ने अपनी शिकायत में बताया कि चाट गुपचुप ठेला लगाने वाले शुभम गुप्ता उर्फ विजय (24) ने उनकी 5 साल की बच्ची से गलत काम किया है। आरोपी युवक शुभम गुप्ता अंबेडकर नगर वार्ड 20 कैंप 1 गुपचुप मोहल्ला में रहता है। दंपति ने बताया कि 23 अप्रैल को शुभम गुप्ता ले बच्ची को चॉकलेट देने का बहाना कर अपने पास बुलाया और अपने घर के सेकंड फ्लोर पर कमरे में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।

परिजनों को इसकी जानकारी रात में तब हुई तक बच्ची दर्द के कारण सो नहीं पा रही थी। पिता ने बच्ची से पूछा तो उसने गुपचुप वाले अंकल की कारस्तानी बताई। इसके बाद दंपति बच्ची को डॉक्टर के पास ले गई तो डॉक्टर ने भी गलत काम की ओर इशारा किया। इसके बाद दंपति ने छावनी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में छावनी पुलिस ने शुभम गुप्ता के खिलाफ धारा 376 AB और 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम उसके घर भेजा।

शुभम गुप्ता को इस बात की भनक लग गई कि उसके खिलाफ थाने में शिकायत हो गई है तो उसने यूपी भागने का प्लान बनाया। वह यूपी भागने के लिए नवतनवा एक्सप्रेस में सवार हो गया। इधर छावनी पुलिव साइबर की टीम ने आरोपी का मोबाइल लोकेशन निकाला तो पता चला कि वह ट्रेन से कहीं जा रहा है। इसके छावनी पुलिस ने आरपीएफ की मदद से घेराबंदी की। फोटो सेंड होने के बाद भाटापारा रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने आरोपी शुभम गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। छावनी पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Mohan Rao April 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बस्तर में जवानों का खौफ, 18 नक्सलियों ने डाले हथियार बस्तर में जवानों का खौफ, 18 नक्सलियों ने डाले हथियार
Next Article Big news : घरों से अब मिक्स कचरा नहीं लेगा निगम, नाम भी करेंगे सार्वजनिक… आयुक्त का फरमान

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?