ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दया सिंह का अल्टिमेटम: खुर्सीपार की समस्याओं को लेकर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, कहा- अब समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
Share
Notification Show More
Latest News
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिला घाना का सर्वोच्च सम्मान, मोदी ने कहा- यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात
July 3, 2025
Big accident : कैंटर ने बाइक सवारों को रौंदा, चार बच्चों सहित पांच की मौत, रॉन्ग साइड में भी गाड़ी
July 3, 2025
बिहार दौरे पर विधायक देवेन्द्र यादव : देव सूर्यमंदिर के किए दर्शन, देशवासियों के लिए की सुख-शांति की कामना
July 3, 2025
भगवान राम से जुड़े स्थलों को देखने का सुनहरा मौका, 25 जुलाई से शुरू हो रही है रामायण यात्रा… यह है पूरा शेड्यूल
July 3, 2025
मुख्यमंत्री साय ने की वित्त विभाग की समीक्षा : वित्तीय प्रबंधन में दक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
July 3, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दया सिंह का अल्टिमेटम: खुर्सीपार की समस्याओं को लेकर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, कहा- अब समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

By Om Prakash Verma Published January 17, 2024
Share
दया सिंह का अल्टिमेटम: खुर्सीपार की समस्याओं को लेकर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, कहा- अब समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
दया सिंह का अल्टिमेटम: खुर्सीपार की समस्याओं को लेकर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, कहा- अब समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
SHARE

भिलाई। खुर्सीपार क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर भिलाई नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेश ध्रुव को ज्ञापन सौंपा है। दया सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि शहर के अलग-अलग वार्डों में विभिन्न प्रकार की समस्याएं व्याप्त है। लोगों को छोटी-छोटी चीजों के लिए दो-चार होना पड़ रहा है। गर्मी में पेयजल संकट गहरा गया है। शहर की अंदरूनी सड़कों का बुरा हाल है। सफाई व्यवस्था चौपट है। स्ट्रीट पोलों पर लाइट नहीं है। इस तरह की विभिन्न समस्या है। अगर समाधान नहीं हुआ तो जल्द ही भिलाई निगम के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

बता दें कुछ माह पहले भिलाई निगम परिसर का घेराव कर हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया था। पार्षदों का आक्रोश शहर सरकार के खिलाफ देखने को मिला था। अपनी अलग-अलग समस्याओं को लेकर भाजपा पार्षद व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के नेतृत्व में वार्डवासी पहुंचे थे। उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह सहित सभी भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस की शहर सरकार पर भ्रष्टाचार व 18 प्रतिशत कमीशनखोरी का आरोप लगाया था। इस दौरान दया सिंह के साथ तात्कालीन आयुक्त के साथ 18 अलग-अलग बिंदुओं पर चर्चा हुई और जिसके समाधान के लिए आश्वासन दिया गया था। लेकिन अब तक भिलाई निगम प्रशासन द्वारा किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। दया सिंह ने एक बार फिर भिलाई निगम के नव नियुक्त आयुक्त देवेश ध्रुव को ज्ञापन सौंपकर उक्त समस्याओं पर ध्यानाकर्षण कराया और इसके समाधान के लिए पहल करने का निवेदन किया है।

यह है वह 18 मांगे जो अब तक पूरी नहीं हुई

  1. टाउनशिप को छोड़ दें तो शहर के अन्य इलाकों खम्हरिया, कोहका, कुरुद, वैशालीनगर, कैंप, छावनी और खुर्सीपार में पेयजल संकट गहरा गया है। टैंकर से इन वार्डों में पेयजल आपूर्ति करें। भविष्य के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करें।
  2. शहर की सफाई का खर्चा बढ़ गया है लेकिन व्यवस्था नहीं सुधरी है। सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। ठेका एजेंसी की मॉनीटरिंग करनी चाहिए।
  3. सफाई कार्य में जुटे मजदूरों के साथ शोषण भी हो रहा है। उनका पीएफ , ईएसआईसी नहीं काटा जा रहा है। मजदूरों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
  4. शहर की अंदरूनी सड़कों का बुरा हाल है। जगह-जगह गड्?ढे है, जहां चलना दूभर हो गया है। उन सड़कों का निर्माण किया जाए।
  5. खुर्सीपार क्षेत्र में पानी के लिए संपवेल की व्यवस्था होनी चाहिए। क्योंकि सप्लाई प्रॉपर नहीं हो रही है।
  6. खुर्सीपार में बिजली कटौती भारी हो रही है। इसका समाधान निगम प्रशासन को करना चाहिए।
  7. कैंप में पेयजल संकट है। अमृत मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के बावजूद पानी घर तक नहीं पहुंचा है। जो संकट है।
  8. छावनी में कैमिकल युक्त गंदे पानी की आपूर्ति संपवेल से हो रही है। उन संपवेलों को बंद कर पाइप लाइन बिछाई जाए।
  9. सुपेला रोड की स्ट्रीट लाइट बंद है। जबकि, सौंदर्यीकरण के नाम पर भारी भ्रष्टाचार हुआ है। इसकी जांच होनी चाहिए।
  10. शहर में अवैध प्लॉटिंग का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। लोगों की गाढ़ी पूंजी को जमीन माफिया हथिया रहे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। शहर में कितने अवैध प्लॉटिंग एरिया है। इसकी पहचान होनी चाहिए।
  11. हुडको, वैशालीनगर, शांतिनगर और कैंप-खुर्सीपार में सीवरेज लाइन की बड़ी समस्या है। इसका समाधान आवश्यक है। क्योंकि, सालों पूर्व कॉलोनियों में सीवरेज पर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया।
  12. श्रमिक बस्ती और आउटर के वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए। इसके लिए निगम को देरी नहीं करना चाहिए। यह आवश्यक चीज है। इससे अपराध पर अंकुश लगेगा।
  13. शहर के उद्यानों का बुरा हाल है। मेंटेनेंस नहीं होने की वजह से उजाड़ पड़ा हुआ है। शहर के सभी सेक्टर और वार्डों में उजाड़ पड़े गॉर्डनों का मेंटेनेंस बिना देरी किए शुरू करना चाहिए।
  14. प्रॉपर्टी टैक्स की जो छूट उद्योगपतियों को दी गई है। वही छूट शहर के गरीब और श्रमिक इलाकों में रहने वाले गरीब जनता को भी देनी चाहिए। इससे भेदभाव साफ झलक रहा है। जो ठीक नहीं है।
  15. शहर के निर्माण कार्यों में लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें है। सेक्टर-7 स्पोट्र्स कांप्लेक्स मामले में अब तक जांच रिपोर्ट का पता नहीं। संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई भी नहीं हुई है।
  16. टाउनशिप के सेक्टरों में सफाई बुरा हाल है। डेंगू जैसे संक्रमण का खतरा बढ़ा हुआ है। अगर वहां सफाई नहीं सुधारी गई तो हालात मुश्किल हो जांएगे। बीएसपी की सफाई का जिम्मा निगम खुद अपने ऊपर लें।
  17. नगर निगम भिलाई की आर्थिक स्थिति खराब है। ऐसे में कर्मियों को समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है। इसलिए व्यवस्था दुरूस्त की जाए, जिससे कर्मियों को भुगतान में देरी न हो। क्योंकि, निगम कर्मियों की वजह से ही निगम काम करेगा।
  18. सड़क, नाली और सफाई व पानी जैसे विषयों पर काम करने के लिए अलग से सेल का गठन हो। अलग से समिति बनाई जाए। ज्ञापन देने वाले में भाजपा पार्षद संजय सिंह, भोला साहू, राजकुमार जेसवाल, धर्मेन्द्र दिवाकर अन्य भी रखा जाए। जिससे सुचारू रूप से तर्क दिया जा सके।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिला घाना का सर्वोच्च सम्मान, मोदी ने कहा- यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात

Big accident : कैंटर ने बाइक सवारों को रौंदा, चार बच्चों सहित पांच की मौत, रॉन्ग साइड में भी गाड़ी

बिहार दौरे पर विधायक देवेन्द्र यादव : देव सूर्यमंदिर के किए दर्शन, देशवासियों के लिए की सुख-शांति की कामना

भगवान राम से जुड़े स्थलों को देखने का सुनहरा मौका, 25 जुलाई से शुरू हो रही है रामायण यात्रा… यह है पूरा शेड्यूल

मुख्यमंत्री साय ने की वित्त विभाग की समीक्षा : वित्तीय प्रबंधन में दक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Om Prakash Verma January 17, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Share Market: शेयर बाजार धराशायी; सेंसेक्स में 16 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, निफ्टी 21600 से फिसला Share Market: शेयर बाजार धराशायी; सेंसेक्स में 16 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, निफ्टी 21600 से फिसला
Next Article नेशनल स्टार्ट-अप डे: वेदांता एल्यूमिनियम ने स्टार्टअप कंपनियों के साथ मिलकर किया डिजिटल नवाचारों का प्रदर्शन नेशनल स्टार्ट-अप डे: वेदांता एल्यूमिनियम ने स्टार्टअप कंपनियों के साथ मिलकर किया डिजिटल नवाचारों का प्रदर्शन
× Popup Image

Ro.No.-13286/35

#thanod #ganesh #murti #thanodmurti #thanodganeshmurti #bhilainews #kpnewsbhilai #kpnewscg  #kpnews #cgnews #chhattisgarh #chhattisgarhnews #bhilai #bhilaidurg #bhilaidiaries #bhilai_chhattisgarh__ #durgbhilai #bhilaichhattisgarh #bhilaicityIntroducing Shree KP News Channel - Your Window to Chhattisgarh's Hindi NewsWelcome to Shree KP News, Chhattisgarh's top Hindi news channel. We're here to keep you  updated on everything that matters. Our coverage is broad – from politics to entertainment, Bollywood to business, and sports to local stories. Our dedicated team works non-stop to bring you the latest news, whether it's a big political change, a new movie, market trends, or sports highlights. Trust us for real-time updates and reliable reporting. We speak your language – Hindi – and our goal is to empower you with the news you need. Stay connected, stay informed!follow us onSubscribe To Our Channel:
https://www.youtube.com/@KPNews_
Official website: https://www.shreekanchanpath.com/
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/shreekanchanpath.cg
Follow us on Twitter: https://twitter.com/KPNewsCG
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/shreekpnews/?igshid=YmMyMTA2M2Y%3D
Sector 2 Bhilai की मूर्ति नहीं बना रहे! Thanod गांव के मूर्तिकार है परेशान || KP News || Faizan
Subscribe

Advertisement

Advertisement


RSS MP News Feed

You Might Also Like

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिला घाना का सर्वोच्च सम्मान, मोदी ने कहा- यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात

July 3, 2025

Big accident : कैंटर ने बाइक सवारों को रौंदा, चार बच्चों सहित पांच की मौत, रॉन्ग साइड में भी गाड़ी

July 3, 2025

बिहार दौरे पर विधायक देवेन्द्र यादव : देव सूर्यमंदिर के किए दर्शन, देशवासियों के लिए की सुख-शांति की कामना

July 3, 2025

भगवान राम से जुड़े स्थलों को देखने का सुनहरा मौका, 25 जुलाई से शुरू हो रही है रामायण यात्रा… यह है पूरा शेड्यूल

July 3, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?