ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Share Market: शेयर बाजार धराशायी; सेंसेक्स में 16 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, निफ्टी 21600 से फिसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsBusinessFeaturedNationalWorld

Share Market: शेयर बाजार धराशायी; सेंसेक्स में 16 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, निफ्टी 21600 से फिसला

By Om Prakash Verma
Published: January 17, 2024
Share
Share Market: शेयर बाजार धराशायी; सेंसेक्स में 16 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, निफ्टी 21600 से फिसला
Share Market: शेयर बाजार धराशायी; सेंसेक्स में 16 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, निफ्टी 21600 से फिसला
SHARE

बिजनेस डेस्क/ नई दिल्ली (एजेंसी) । लगातार रिकॉर्ड छलांग लगा रहा भारतीय शेयर बाजार बुधवार को बड़ा गोता लगाकर धराशायी हो गया। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दो-दो प्रतिशत से ज्यादा फिसले। भारी बिकवाली के बीच सेंसेक्स 1,628.01 अंकों या 2.22% की गिरावट के साथ 71,500.76 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 473.35 अंकों या 2.15% प्रतिशत फिसलकर 21,558.95 के लेवल पर बंद हुआ। इस दौरान बाजार में बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली दिखी।

Contents
  • बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में गिरावट से टूटा बाजार
  • डॉलर के मजबूत होने से बाजार पर बढ़ा दबाव
  • निफ्टी के ज्यादातर सेक्टर लाल निशान पर हुए बंद
  • कोविड के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट
  • निवेशकों को 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान

बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में गिरावट से टूटा बाजार

बुधवार को लगातार दूसरे दिन बाजार में बिकवाली का माहौल वैश्विक बाजारों से आ रहे नकारात्मक रुझानों से बना। इसके बाद इंडेक्स हेवीवेट एचडीएफसी बैंक के शेयरों बिकवाली ने आग में घी का काम किया और प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स ओपनिंग से क्लोजिंग तक लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। एचडीएफसी बैंक के तिमाही परिणाम बाजार की अपेक्षाओं के अनुरुप नहीं आने के बाद निवेशकों की ओर से इसके शेयरों की जमकर बिकवाली की गई। देश के सबसे बड़े निजी ऋणदाता के शेयर बुधवार को 8.46% की गिरावट के साथ 1536.90 रुपये के भाव पर बंद हुए। एचडीएफसी बैंक के अलावे बैंकिंग सेक्टर के दूसरे शेयरों में गिरावट दिखी। एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, एसबीआई और इंडसइंड बैंक के शेयर भी दो प्रतिशत तक टूट गए।

डॉलर के मजबूत होने से बाजार पर बढ़ा दबाव

भारतीय बाजार में गिरावट का एक बड़ा कारण डॉलर का मजबूत होना भी रहा। जब डॉलर इंडेक्स बढ़ता है, तो कच्चा तेल और अन्य वस्तुएं अधिक महंगी हो जाती हैं। इससे हमारी आयात लागत बढ़ती है और हमारा चालू खाता घाटा बढ़ जाता है। डॉलर इंडेक्स बुधवार को अन्य मुद्राओं के बास्केट के मुकाबले एक महीने के उच्च स्तर के आसपास कारोबार करता दिखा। डॉलर के मजबूत होने से भारतीय बाजार में बिकवाली का माहौल बना। फेडरल रिजर्व के गवर्नर क्रिस्टोफर वालर की टिप्पणी ने मार्च मेंदर में कटौती की उम्मीदों को कम कर दिया। इससे डॉलर इंडेक्स को मजबूती मिली। वालर ने कहा कि अमेरिका में महंगाई फेड के 2% लक्ष्य के भीतर है, ऐसे में केंद्रीय बैंक को अपनी बेंचमार्क ब्याज दर में कटौती नहीं करनी चाहिए, जब तक कि यह स्पष्ट न हो जाए कि मुद्रास्फीति में कमी बनी रहेगी।

निफ्टी के ज्यादातर सेक्टर लाल निशान पर हुए बंद

निफ्टी के अलग-अलग सेक्टर की बात करें तो निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल बैंक में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मेटल, रियल्टी, ऑटो, मीडिया और हेल्थकेयर में 0.3% से 1.8% तक की गिरावट आई।

कोविड के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट

भारत के दूसरे सबसे मूल्यवान स्टॉक एचडीएफसी बैंक के शेयरों का बुधवार को कोविड क्रैश बाद दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन दिखा। कोविड के बाद तीन साल में पहली बार बैंक के शेयरों में लगभग 8.5% की गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी बैंक के शेयरों में पिछली सबसे खराब गिरावट 23 मार्च 2020 को कोविड के दौरान देखी गई थी। उस दिन बैंक के शेयर 12.7% की गिरावट के साथ बंद हुए थे।

निवेशकों को 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान

ब्लूचिप कंपनी एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट से निवेशकों को करीब 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। इस गिरावट के बाद निफ्टी हैवीवेट एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 11.67 लाख करोड़ रुपये तक गिर गया।

आईफा और मैंने एक साथ शुरुआत की थी, वेधा के रूप में मेरा पहला शॉट अबू धाबी में था, ऋतिक रोशन ने आईफा के साथ अपने विशेष संबंध का खुलासा किया
सीआरपीएफ का 84वां स्थापना दिवस: नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण मेंं, हिंसा हुई कम-अमित शाह
Bhilai Breaking : शातिर चोर गिरोह पकड़ाया, गैंग में महिलाएं व नाबालिग भी शामिल, 10 मामलों क खुलासा
गांजा तस्कर पकड़ाए : मुर्रा की बोरियों के बीच छिपा रखा था 700 किलो गांजा… ऐसे पहुंची पुलिस
170 वार्ड तय करेंगे बेहतर कौन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तातापानी महोत्सव के माध्यम से इस जगह को मिली पहचान, इसे विकसित करने तैयार किया जाएगा मास्टर प्लान: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल तातापानी महोत्सव के माध्यम से इस जगह को मिली पहचान, इसे विकसित करने तैयार किया जाएगा मास्टर प्लान: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल
Next Article दया सिंह का अल्टिमेटम: खुर्सीपार की समस्याओं को लेकर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, कहा- अब समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन दया सिंह का अल्टिमेटम: खुर्सीपार की समस्याओं को लेकर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, कहा- अब समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?