ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसपी के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई, आवास को कराया मुक्त… पांच साल से था बेजा कब्जा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बीएसपी के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई, आवास को कराया मुक्त… पांच साल से था बेजा कब्जा

By Mohan Rao
Published: January 16, 2024
Share
प्रवर्तन विभाग ने खाली कराया कब्जा
SHARE

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रवर्तन विभाग द्वारा सोमवार को बड़ी कार्रवाई की गई। संपदा न्यायालय के आदेश पर सेक्टर चार स्थित मकान नंबर 15B सड़क 15 को खाली कराकर सील कर दिया गया। यही नहीं विभाग द्वारा कब्जेदार का सामान जब्त करने के साथ ही पांच लाख 82 हजार रुपये की पेनल्टी भी लगाई गई है। उक्त मकान पर बीएसपी कर्मचारी आरडी कोरी उर्फ रमाधार कोरी द्वारा बीते पांच वर्षों से अवैध रूप से कब्जा किया गया था।

अवैध कब्जे को लेकर संपदा न्यायालय द्वारा कब्जा खाली कराने आदेश जारी हुआ था। संपदा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रवर्तन अनुभाग की टीम द्वारा आवास को कब्जामुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह का कोई विवाद न हो, इसे देखते हुए भट्ठी थाने से बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा था। खुद भट्ठी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद रहे। कार्रवाई से पहले ही बीएसपी कर्मी आरडी कोरी के घर में ताला लगाकर कहीं चला गया था। इसके बाद बीएसपी की टीम ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट ढाल सिंह बिसेन की मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा। घर के अंदर रखा सारा सामान बाहर निकाला। उसकी सूची बनाई और उसके बाद जब्ती बनाकार मकान को सील किया। अवैध कब्जेधारी आरडी कोरी के खिलाफ संपदा न्यायालय द्वारा लगभग 5 लाख 82 हजार 695 रुपए डैमेज चार्जे पैनल रेंट भी लगाया गया है जिसे संपदा न्यायालय द्वारा वसूल किया जाएगी।

सोशल इंजीनियरिंग में जुटी भाजपा…. आदिवासी-साहू-कुर्मी की धूरी पर भाजपाई राजनीति… बस्तर चिंतन की प्रमुख वजह रही ओबीसी वोटर
मिलेट ऑन व्हील्स को सीएम बघेल ने दिखाई हरी झंडी, प्रदेश का पहला मोबाइल मिलेट कैफे… मिलेंगे मिलेट के व्यंजन
डबल इंजन की सरकार से छत्तीसगढ़ के विकास में आयेगी तेजी, सीएम साय बोले- रूके हुए विकास के काम पूरे होंगे
भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू के नेतृत्व में किसान विरोधी काले कानून को रद्द करने की मांग की, चलाया हस्ताक्षर अभियान
Gustakhi Maaf: अपनी मां वृद्धाश्रम में, गायों की फिक्र कौन करे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : यूपी के गाजियाबाद में बैठकर छत्तीसगढ़ में सवा करोड़ की ठगी, लॉटरी लगने का दिया था झांसा
Next Article सुपेला संडे मार्केट में हुआ विधायक रिकेश का भव्य स्वागत, बोले- प्रशासन के डर से अधिक कारगर है व्यवसायियों की जागरूकता

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?