ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : यूपी के गाजियाबाद में बैठकर छत्तीसगढ़ में सवा करोड़ की ठगी, लॉटरी लगने का दिया था झांसा
Share
Notification Show More
Latest News
जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका
October 9, 2026
अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
October 9, 2026
प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश
October 9, 2026
राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित
October 9, 2026
युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Crime : यूपी के गाजियाबाद में बैठकर छत्तीसगढ़ में सवा करोड़ की ठगी, लॉटरी लगने का दिया था झांसा

By Mohan Rao Published January 16, 2024
Share
ठगी के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
SHARE

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक व्यक्ति से सवा करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। शातिरों ने शख्स को भारी भरकम लॉटरी लगने का झांसा दिया और खाते में सवा करोड़ रुपए जमा करा लिए। जब शख्स को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है तो उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। कोंडागांव एसपी ने द्वारा 13 सदस्यीय टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भेजा गया। पांच दिन तक रेकी के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामला माकडी थाना क्षेत्र का है।

इस मामले का खुलासा करते हुए कोंडागांव एसपी वाय अक्षय कुमार ने बताया कि माकड़ी निवासी गेंदसिंह नेताम  ने 14 दिसंबर 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा इनाम एवं लॉटरी का पैसा दिलाने का लालच देते हुए प्रार्थी से एक करोड़ 25 लाख रुपए की राशि धोखा देकर अपने बैंक खाता में जमा करवा लिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना माकड़ी में धारा 420, 467 और धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागांव दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक साइबर सेल सतीश कुमार भार्गव के नेतृत्व में साइबर सेल कोंडागांव एवं थाना माकड़ी की संयुक्त टीम गठित की गई।  

संयुक्त टीम ने सबूत जमा करने के साथ ही बैंक खातों की जानकारी ली गई। लगभग एक माह की मेहनत के बाद पुलिस को गैंद लाल नेताम से साथ ठगी करने वालों की लोकेशन दिल्ली एवं गाजियाबाद उत्तरप्रदेश में मिली। इसके बाद उप पुलिस अधीक्षक साइबर सेल सतीश भार्गव के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए गठित 13 सदस्य संयुक्त टीम को दिल्ली और गाजियाबाद के लिए रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये संभावित ठिकानों पर लगातार 5 दिनों तक नियमित रूप से रेकी की गई, आरोपियों के पहचान होने के साथ ही वहां की स्थानीय पुलिस की मदद से उनके ठिकानों की घेराबंदी कर एक साथ दबिश देकर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल किया।

इस मामले से जुड़े होने से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 51 लाख 20 हजार की संपत्ति जब्त की गई। पुलिस ने आरोपियों के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों में सौरव वर्मा 32 वर्ष, ठसवबा राज अपार्टमेंट प्रथम तल डीएलएफ अंकुर विहार थाना अंकुर विहार जिला गाजियाबाद (उप्र), नेहा वर्मा 32 वर्ष थाना अंकुर विहार जिला गाजियाबाद (उप्र), गिरिश बाबू निवासी बाबा मंदिर गाजियाबाद (उप्र), मानवेंद्र वर्मा 22 वर्ष जिला सोनार राम ट्रोनिका सिटी जिला गाजियाबाद (उप्र), शामिल था। पकड़े गए आरोपियों के पास से तीन लाख रुपये नकद, 50 वर्ग गज का आवासीय भूमि का दस्तावेज, 522 वर्गफुट का एक फ्लैट का दस्तावेज, दो लैपटाप, पांच आईफोन, एक आईपैड, एटीम कार्ड, बैंक पासबुक, 20 सिम कार्ड जब्त किया है।

You Might Also Like

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका

अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद

प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश

राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित

युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao January 16, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के दिन दुर्ग जिले में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 26 व 30 जनवरी को भी ड्राई-डे घोषित
Next Article बीएसपी के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई, आवास को कराया मुक्त… पांच साल से था बेजा कब्जा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?