ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : गोमांस पकाकर खा रहे 14 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, सभी को भेजा जेल
Share
Notification Show More
Latest News
विकसित भारत @2047 के संकल्प को मजबूती दे रही देश की तेज आर्थिक प्रगति : मुख्यमंत्री साय
October 14, 2026
बड़ा हादसा : बीच नदी नाव पलटने से एक ही परिवार की 7 बच्चियों सहित 13 बच्चों की मौत
October 14, 2026
भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ
October 13, 2026
खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Breaking : गोमांस पकाकर खा रहे 14 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, सभी को भेजा जेल

By Mohan Rao Published November 25, 2024
Share
गोमांस पकाकर खाने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गोमांस पकाकर खा रहे 14 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सभी एक घर में चोरी छिपे गाय को मारकर उसका मांस पका रहे थे। पुलिस को पक्की सूचना मिली तो उसने रेड की और मौके से 14 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम  2004 की धारा 4, 6, 10 एवं BNS की धारा 325, 3(5) के तहत कार्रवाई की गई। मामला जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार एक दिन पहले रविवार को नारायणपुर पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि ग्राम बेहराखार में अशविन कुजूर के घर में गाय को क्रूरतापूर्वक काटकर उसका मांस पकाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी नारायणपुर उप निरीक्षक सतीश सोनवानी तत्काल स्टाफ के साथ मुखबिर के बताए घर पर रेड की। मौके पर पुलिस वहां कुल 14 लोग मिले जो गौवंश को धारदार हथियार से काटकर उसके अवशेष को एक बोरे में भरकर रखे थे। 5-5 किलो का मांस दो अलग-अलग कड़ाही में तैयार कर रखे हुये थे, तथा कुछ लोग खा रहे थे। उनके बगल में एक नग टांगी, 02 नग बैठी मिला जिसे पुलिस द्वारा जब्त किया गया।

यह आरोपी हुए गिरफ्तार
रोहित कुजूर उम्र 28 साल, संजय कुजूर उम्र 32 साल, अशविन कुजूर उम्र 32 साल, अनुरंजन कुजूर उम्र 25 साल,, दीप कुमार तिर्की उम्र 25 साल, बरथोलुयिस लकड़ा उम्र 50 साल, प्रकाश तिर्की उम्र 45 साल, पोलडेक लकड़ा उम्र 35 साल, रानू कूजूर उम्र 31 साल, अजमेस लकड़ा उम्र 25 साल, संदीप कुजूर उम्र 35 साल, तेलेस्फोर कुजूर उम्र 57 साल उपरोक्त सभी निवासी बेहराखार, नवीन मिंज उम्र 30 साल निवासी जुड़वाईन चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल व आषीष टोप्पो उम्र 28 साल निवासी जुड़वाईन चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल को गिरफ्ता कर जेल भेजा। उपरोक्त आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 2 ढंका 10 किलो गौ-मांस, 1 टांगी, 2 नग बैठी, सफेद प्लास्टिक बोरा में गौ-वंश का अवशेष को जब्त किया गया है। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक सतीश सोनवानी, उप निरीक्षक शिव कुमार यादव, एएसआई भिनसेंट टोप्पो, प्रधान आरक्षक अजय कुजूर, रंजीत खलखो, पूरन चंद पटेल, बल्थाजर तिग्गा, प्रदीप भगत, जीवन मसीह, नगर सैनिक विरेन्द्र भगत, ओमप्रकाश, अमित तिर्की का विशेष योगदान रहा है। 

You Might Also Like

विकसित भारत @2047 के संकल्प को मजबूती दे रही देश की तेज आर्थिक प्रगति : मुख्यमंत्री साय

बड़ा हादसा : बीच नदी नाव पलटने से एक ही परिवार की 7 बच्चियों सहित 13 बच्चों की मौत

भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ

खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao November 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छात्रों की दक्षताओं का होगा समग्र मूल्यांकन, 4 दिसंबर को होगा राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण 2024
Next Article संविधान के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर 26 नवंबर को राजधानी में संविधान दिवस पदयात्रा का होगा आयोजन

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?