ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैशाली नगर विधानसभा की सुरक्षा में होंगे तीन सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे, विधायक रिकेश ने कंट्रोल रूम में जांचा सेटअप
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

वैशाली नगर विधानसभा की सुरक्षा में होंगे तीन सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे, विधायक रिकेश ने कंट्रोल रूम में जांचा सेटअप

By Mohan Rao Published December 29, 2023
Share
SHARE

पुलिस कंट्रोल रूम के अत्याधुनिक सेटअप रूम से होगी ट्रैफिक और शहर की निगरानी

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा और भिलाई शहर के हर प्रमुख चौक चौराहे अब सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगे जिसका कंट्रोल रूम सेक्टर-6 कोतवाली थाना होगा। इसके लिए लगभग सभी तैयारियां और आधुनिक सेटअप का कार्य शुरू हो चुका है। आज इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने तथा कंट्रोल रूम के इस सेटअप को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस करने के संबंध में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंच कर यातायात और पुलिस विभाग के अधिकारियों से चर्चा की है।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि सर्वसुविधायुक्त आधुनिक सेटअप तैयार करने में वो स्वयं विधायक निधि से फंड देंगे इसलिए जल्द ही कंट्रोल रूम में सीसीटीवी निगरानी कक्ष को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लेस किया जाएगा। इस संबंध में आज से ही पहल शुरू करने के निर्देश उन्होंने दिए हैं। विधायक रिकेश ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुचारू बनाए रखने तथा प्रमुख चौक चौराहों से अपराध कर निकल भागने वालों सहित क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, आरोपियों की जल्द धरपकड़ के लिए यह बेहद कारगर कदम साबित होगा।

पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे विधायक रिकेश सेन‌ ने मीडिया को बताया कि विधानसभा चुनाव के समय मैंने तय किया था कि सड़क और नाली बनाना ही विकास नहीं होता है, इसलिए वैशाली नगर विधानसभा में एक सौ सत्तर सीसीटीवी मैंने चुनाव लड़ने के बाद चुनाव जीतने के बाद लगाने चालू किए जिसमें सभी चौक चौराहे में सब सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं। मैंने तय किया कि इसका कंट्रोल पावर नगर निगम के पास न होकर पुलिस विभाग के पास होना चाहिए, ट्रैफिक डीएसपी के पास होना चाहिए। ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर को कंट्रोलिंग की जिम्मेदारी दी गई है। कंट्रोल रूम में सभी सीसीटीवी कंट्रोलिंग के लिए पूरा कमरा बनाया गया है जिसका मेंटेनेंस का काम नगर निगम के जिसने सीसीटीवी कैमरे लगाए थे उसको ही एक साल के लिए मेंटेनेंस कार्य दिया गया है।

विधायक रिकेश ने सभी भिलाई वासियों से अपील की है कि सभी नागरिकों और शहर की सुरक्षा सर्वोपरि है। अगर हम शौकिया घर पर बड़े बड़े लाखों के एलईडी टीवी खरीद कर लगाते हैं तो अपनी, परिवार की, अपने घर, प्रतिष्ठान की सुरक्षा और शहर को अपराधिक घटनाओं से मुक्त रखने के लिए अपने घर में पांच हजार रुपए का सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवा सकते हैं। इस अभियान में सभी को साथ देना है कि सभी घरों में सीसीटीवी कैमरे लगें, मैंने तो आपने प्रयास से डेढ़ सौ से ज्यादा सीसीटीवी लगवाए हैं और अभी तीन सौ से ज्यादा लगने वाले हैं, अगर सभी व्यापारी और कालोनीवासी इस दिशा में पहल कर अपने घरों में सीसीटीवी लगाते हैं तो हमारे शहर और समाज में कोई भी गलत गतिविधियां नहीं होंगी, इन अंकुश लगेगा साथ ही जो अपराध कारित होंगे, आरोपी जल्द सलाखों के पीछे जाएंगे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao December 29, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : छत्तीसगढ़ के मंत्रियों को मिले विभाग, डिप्टी सीएम अरुण साव को पीडब्ल्यूडी और विजय शर्मा बने गृहमंत्री…. देखें पूरी सूची
Next Article डिसमेंटल होगा कोसा नाला टोल नाका व भवन,  विधायक रिकेश ने अफसरों के साथ किया निरीक्षण, प्रस्ताव बनाने दिए निर्देश

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?