ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Crime : जन्माष्टमी की रात ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी, सूने मकान से भी हुए गहने व नगदी पार
Share
Notification Show More
Latest News
जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका
October 9, 2026
अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
October 9, 2026
प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश
October 9, 2026
राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित
October 9, 2026
युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Crime : जन्माष्टमी की रात ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी, सूने मकान से भी हुए गहने व नगदी पार

By Mohan Rao Published August 18, 2025
Share
चोरी - डेमो पिक
SHARE

भिलाई। कृष्ण जन्माष्टमी की रात को दुर्ग जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में लाखों की चोरी हो गई। नंदिनी थाना क्षेत्र के एक ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी कर अज्ञात चोर ने लाखों के गहने व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं एक अन्य मामले में नेवई थाना क्षेत्र के रहने वाले एक परिवार के निवास पर चोरों ने धावा बोला। यहां से भी अज्ञात चोर ने सोने चांदी के जेवर व नगदी पर हाथ साफ किया। इन दोनों ही मामलों में नंदिनी व नेवई पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए), 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है। ग्राम ननकट्टी निवासी भागवत सोनी की ग्राम कोडिया बस स्टैंड के पास श्री भावना ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। 16 अगस्त की रात 8 बजे वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। 17 अगस्त की सुबह करीबन 5 बजे मकान मालिक राजू पांडे ने फोन करके बताया कि आपके दुकान का शटर टूटा हुआ है। इसके बाद भागवत सोनी अपने भाई सरजु सोनी के साथ कोडिया जाकर दुकान को देखा तो दुकान का शटर साइड से टूटा हुआ था। दुकान के अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखा सामान बिखरा हुआ था एवं चांदी की पायल 18 नग, चांदी का अंगूठी 150 नग, पायल का अकोडा 200 ग्राम, चांदी का करधन 200 ग्राम, चांदी का चैन 300 ग्राम के लगभग एवं आर्टिफिसियल आभूषण चोरी चला गया। इस मामले में नंदिनी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाने गया था परिवार
एक अन्य मामले में नेवई थाना क्षेत्र के एचएससीएल कालोनी वार्ड 18 दुर्गा मंदिर स्टेशन मरोदा में रहने वाले दुर्गेश निषाद अपने परिवार के साथ 16 अगस्त की रात अपने घर मे ताला लगाकर अपने रिश्तेदार के यहां नेवई कृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार मनाने गए। रात होने से वहीं रुक गये। दूसरे दिन 17 अगस्त को उसके पडोसी हरिशचंद साहू ने सुबह फोन कर बताया कि तुम्हारे घर का ताला टुटा हुआ है। वापस लौट कर देखा तो घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था घर अंदर जाकर देखा तो बेडरूम एवं घर के अंदर आलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। सामान बिखरा पडा हुआ था देखने पर आलमारी मे रखे नगदी करीबन 30000 रुपए, सोने का सामान- 1 नग मंगलसुत्र, 1 नग कान की बाली, 1 नग बच्चे का लॉकेट, चांदी का सामान- 2 जोडी पायल, 1 नग चैन पुरानी इस्तेमाली नहीं था। दुर्गेश निषाद की शिकायत पर नेवई पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका

अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद

प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश

राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित

युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao August 18, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा “आदि कर्मयोगी अभियान”… जनजातीय परिवारों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
Next Article राजधानी वासियों को लुभा रही जनसंपर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता में युवा लें रहे उत्साह से हिस्सा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?