ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंचतत्व में विलीन हुई हीरा बा, प्रधानमंत्री मोदी ने दी मुखाग्नि… देशभर में शोक की लहर
Share
Notification Show More
Latest News
नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार
October 6, 2026
नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव
October 6, 2026
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता… रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन
October 6, 2026
अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
October 6, 2026
बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी
October 6, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पंचतत्व में विलीन हुई हीरा बा, प्रधानमंत्री मोदी ने दी मुखाग्नि… देशभर में शोक की लहर

By Mohan Rao Published December 30, 2022
Share
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबा पंचतत्व में विलीन
SHARE

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा पंचतत्व में विलीन हो गईं। गांधीनगर के श्मशान घाट में पीएम मोदी की मां हीरा बा का सामान्य तरीके से उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी मां को मुखाग्नि दी। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से लेकर दिग्गज जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बता दें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बा का शुक्रवार सुबह 3.30 बजे निधन हो गया था। 100 साल की उम्र हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में अंतिम सांस ली। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के घर पर लाया गया। जहां पीएम मोदी ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम मोदी ने अपनी मां के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया। हीरा बा का अंतिम संस्कार गांधीनगर के एक श्मशान घाट में किया गया जहां पीएम मोदी और उनके भाइयों साथ हीरा बा को मुखाग्नि दी।

दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। श्री मोदी ने ‘मातृदेवोभव’ की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने‌ जीवन में ढाला। मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं!

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माताजी हीरा बा के स्वर्गवास की सूचना अत्यंत दुःखद है। माँ एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु होती है जिसे खोने का दुःख निःसंदेह संसार का सबसे बड़ा दुःख है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, पीएम नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।

यूपी के पूर्व पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी आदरणीय श्रीमती हीराबेन मोदी जी का निधन, अत्यंत दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि!

You Might Also Like

नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार

नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता… रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन

अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी

Mohan Rao December 30, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भावुक पोस्ट, कहा- मां का जाना आधार स्तंभ ढह जाने जैसा
Next Article Collector's humanitarian initiative: Distributed blankets to people who are chilling in the cold कलेक्टर की मानवीय पहल: ठंड में ठिठुरते लोगों को बांटे कम्बल
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?