ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना के नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता: भारत में बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, सक्रिय केस 4000 के पार
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 13 # 25 October 2026
October 25, 2026
84.53 लाख की लागत से बन रही 1.080 किमी पक्की सड़क
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह
October 25, 2026
कवर्धा में मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल, गांव में मचा हड़कंप
October 25, 2026
जिला प्रशासन ने रात में की कार्रवाई, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहनों सहित धान पुलिस को सौंपा
धान का अवैध परिवहन : झारखंड में दो पिकअप जब्त
October 25, 2026
बच्चों से आत्मीय संवाद कर पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण
October 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedHealthNational

कोरोना के नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता: भारत में बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, सक्रिय केस 4000 के पार

By Om Prakash Verma Published December 25, 2023
Share
कोरोना के नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता: भारत में बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, सक्रिय केस 4000 के पार
कोरोना के नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता: भारत में बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, सक्रिय केस 4000 के पार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमित मरीज देश में लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में देशभर में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 4054 तक पहुंच गया है। एक दिन पहले एक्टिव मामले 3742 रिपोर्ट किए गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में केवल एक मरीज की मौत हुई है। महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के नए सब वैरिएंट- जेएन.1 के पांच मामले सामने आए हैं। सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कुल 628 मामले आए हैं। इसमें संक्रमण मुक्त हुए 315 लोगों की संख्या भी शामिल है।

कोरोना से अब तक कितने लोगों की मौत?
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सोमवार सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक एक्टिव मामले केरल में पाए गए हैं। यहां बीते 24 घंटे में 128 एक्टिव केस रिपोर्ट किए गए। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तीन हजार से अधिक हो गया है। एक नए मरीज की मौत के साथ देशभर में कोरोना से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 5,33,334 तक जा पहुंचा है।

देशभर में अब तक 4.44 करोड़ कोरोना संक्रमित ठीक हुए
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है, लेकिन इससे मरीज गंभीर रूप से बीमार नहीं हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 315 मरीजों का कोरोना संक्रमण ठीक हो चुका है। इसी के साथ देशभर में अब तक 4.44 करोड़ से अधिक कोरोना संक्रमित संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। बता दें कि कोरोना के नए सब वैरिएंट जेएन.1 का पहला मामला केरल में रिपोर्ट किया गया था। बीते 24 घंटे में कोरोना के नए वैरिएंट के पांच मामले महाराष्ट्र के ठाणे में रिपोर्ट किए गए।

JN.1 वैरिएंट से संक्रमित रोगियों में एक महिला
महाराष्ट्र के ठाणे में 30 नवंबर के बाद 20 नमूनों की जांच की गई। इनमें पांच सैंपल जेएन.1 वैरिएंट पॉजिटिव पाए गए। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने रविवार को बताया, JN.1 वैरिएंट से संक्रमित रोगियों में एक महिला शामिल है। कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। ठाणे में एक्टिव कोविड-19 मामलों की संख्या 28 है। उनमें से दो का इलाज अस्पतालों में किया जा रहा है, बाकी संक्रमित मरीज अपने घरों पर ही ठीक हो रहे हैं।

सात महीने बाद एक दिन में सबसे अधिक मामले
बता दें कि रविवार को देशभर में एक दिन में 656 नए कोविड-19 मामले रिपोर्ट किए गए थे। रविवार को भी केवल एक मरीज की मौत हुई। एक्टिव मामले 3,420 से बढ़कर 3,742 हो गए। इससे पहले शनिवार को 752 कोविड-19 संक्रमण दर्ज किए गए जो बीते सात महीने में सबसे अधिक रहा। 21 मई के बाद इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज एक दिन में पाए गए।

कोरोना प्रोटोकॉल के पालन की अपील
केंद्र सरकार ने कहा है कि कोविड-19 के मामलों में मौजूदा बढ़ोतरी चिंताजनक नहीं है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, सरकार ने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने, अन्य बीमारियों से पीड़ित होने पर फेस मास्क पहनने, भीड़ में जाने से बचने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, भारत में JN.1 वैरिएंट का कोई समूह नहीं देखा गया है। सभी मामलों में संक्रमण के हल्के लक्षण पाए गए। मरीज बिना किसी जटिलता के ठीक भी हो रहे हैं।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह

कवर्धा में मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल, गांव में मचा हड़कंप

धान का अवैध परिवहन : झारखंड में दो पिकअप जब्त

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ

Om Prakash Verma December 25, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दो हफ्ते बाद मरीज ने खोली आंखें, टूटी हुई है पीठ की आठ पसलियां… हादसे के बाद हुई थी अस्पताल में भर्ती
Next Article जवाहर मार्केट की सड़कों का डामरीकरण शुरू, अटल जयंती पर विधायक रिकेश सेन ने किया शुभारंभ

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?