ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दो हफ्ते बाद मरीज ने खोली आंखें, टूटी हुई है पीठ की आठ पसलियां… हादसे के बाद हुई थी अस्पताल में भर्ती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दो हफ्ते बाद मरीज ने खोली आंखें, टूटी हुई है पीठ की आठ पसलियां… हादसे के बाद हुई थी अस्पताल में भर्ती

By Mohan Rao
Published: December 25, 2023
Share
SHARE

भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में सड़क हादसे का शिकार हुई एक युवती ने मौत को चकमा दे दिया. संदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिली इस युवती को बेहोशी की स्थिति में ही अस्पताल लाया गया था. सिर के अलावा उसके सीने के हिस्से में अंदरूनी चोटें थीं। पीठ की तरफ की आठ पसलियों में फ्रैक्चर है। लिवर भी जख्मी था। लगभग दो हफ्ते की जद्दोजहद के बाद उसने अपनी आंखें खोली पर हादसे के बारे में वह अब भी साफ-साफ कुछ बता नहीं पा रही है।

हाइटेक के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ रंजन सेनगुप्ता ने बताया कि यह एक ऐसा मामला था जिसने चिकित्सकों को खूब छकाया। मस्तिष्क का सीटी स्कैन करने पर वहां रक्त का थक्का दिखाई दिया। इसी तरह सीने के एक्सरे में पीठ की तरफ की दूसरी से नवीं तक पसली में फ्रैक्चर मिला। सीने के सीटी स्कैन में पता चला कि दाहिने फेफड़े में भी खून जमा हुआ था। पेट का भी सीटी किया गया जिसमें आंतरिक पेट की गुहा में रक्त का जमाव पाया गया।

उन्होंने बताया कि मरीज को वेंटीलेटर पर रखकर मस्तिष्क का कंजर्वेटिव ट्रीटमेंट शुरू किया गया। क्षतिग्रस्त लिवर की जांच के लिए डायग्नोस्टिक लैप्रोस्कोपी की गई। वहां जख्म तो मिला पर रक्तस्राव नहीं हो रहा था। इसलिए ड्रेन डालकर छोड़ दिया गया। आंतरिक पेट की गुहा में जमे खून को निकाल दिया गया। इस बीच मरीज की हालत रह-रहकर बिगड़ती गई। कई बार तो ऐसा भी लगा कि मरीज को गंवा देंगे पर उसने गजब के जीवट का परिचय दिया। इस बीच उसकी ट्रैकियोस्टोमी कर दी गई तथा राइस ट्यूब की मदद से उसके आहार की व्यवस्था को जारी रखा गया. दो सप्ताह बाद मरीज ने आंखें खोलीं। धीरे-धीरे उसने लोगों को पहचानना और आवाज पर प्रतिक्रिया देना शुरू किया।

मरीज को 22 नवम्बर को आधी रात 12 बजे के बाद हाइटेक लाया गया था। लगभग तीन सप्ताह बाद अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है। पर उसे अब भी हादसे के बारे में और उसके बाद गुजरे लंबे अरसे के बारे में कुछ भी याद नहीं। उसे याद है कि नागपुर के रिश्तेदारों से उसकी मुलाकात हुई है पर यह याद नहीं कि वह स्वयं नागपुर गई थी या वो यहां उससे मिलने आए थे। डॉ सेनगुप्ता ने बताया कि इस युवती के इलाज में इंटेंसिविस्ट डॉ श्रीनाथ की जबरदस्त भूमिका रही जिन्होंने पल-पल मरीज की हालत की निगरानी की। लैपरोस्कोपिक सर्जन डॉ नवील शर्मा, न्यूरोसर्जन डॉ दीपक बंसल एवं ईएनटी सर्जन डॉ अपूर्व वर्मा भी इस ट्रॉमा टीम के महत्वपूर्ण हिस्सा रहे। मरीज को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे जाएगी पर उसे निगरानी में रहना होगा।

Bhilai : रिटायर्ड बैंक कर्मी से करोड़ो की ठगी, शिक्षिका भी हुई ऑनलाइन फ्रॉड की शिकार
बेसिक और प्रिवेंटिंग पुलिसिंग से आयेगी अपराधों में कमी : डीजीपी डीएम अवस्थी
वनांचल क्षेत्र में सड़क निर्माण से मिलने लगी बुनियादी सुविधाएं : नारायणपुर में पहाड़ों को काटकर बनाया गया सड़क मार्ग
लापता पनडुब्बी को खोजने में मदद करेगी भारतीय नौसेना की डीएसआरवी, विशाखापट्टनम से रवाना
तालिबान को अबतक का सबसे बड़ा झटका; आईएस ने मेन कमांडर को मार गिराया, पाक के गुलाम हक्कानी की टूटी कमर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यह झरना जिले का है प्रमुख पर्यटन स्थल, लगती है सैलानियों की भीड़, लेकिन शासन-प्रशासन की उपेक्षा का शिकार यह झरना जिले का है प्रमुख पर्यटन स्थल, लगती है सैलानियों की भीड़, लेकिन शासन-प्रशासन की उपेक्षा का शिकार
Next Article कोरोना के नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता: भारत में बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, सक्रिय केस 4000 के पार कोरोना के नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता: भारत में बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, सक्रिय केस 4000 के पार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?