ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : नक्सलियों से मुठभेड़ में एसआई शहीद, एक सिपाही घायल… सीएम साय ने किया शहीद को नमन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Breaking News : नक्सलियों से मुठभेड़ में एसआई शहीद, एक सिपाही घायल… सीएम साय ने किया शहीद को नमन

By Mohan Rao
Published: December 17, 2023
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार की सुबह जवानों व नक्सिलयों के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना में सीआरपीएफ का एक एसआई शहीद हो गए हैं। वहीं एक कांस्टेबल को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद जवानों ने सर्चिंग तेज कर दी है। वहीं घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया है। घटना के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवान को नमन किया है और घायल जवान को उचित इलाज मुहैय्या कराने का निर्देश दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 7 बजे थाना जगरगुंडा अंतर्गत कैंप बेदरे से सीआरपीएफ 165 वी बटालियन की कंपनी उर्सांगल की तरफ ऑपरेशन पर निकले थे। ऑपरेशन के दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला। मुठभेड़ के दौरान 165 वी बटालियन के सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए एवं कांस्टेबल रामू गोली लगने से  घायल हो गये । घायल जवान को प्राथमिक उपचार कर उचित उपचार हेतु हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया है। घटना के बाद आस पास के इलाके को सर्च कर 4 संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सीआरपीएफ, कोबरा एवं जिला बल के द्वारा आस पास के इलाके की सघन सर्चिंग की जा रही है ।

सीएम साय ने किया शहादत को नमन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के जगरगुंडा में सीआरपीएफ के 165वीं बटालियन की माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी की शहादत को नमन किया है। उन्होंने घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार जनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घटना में घायल जवान कांस्टेबल रामू के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। रामू को उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया है।

बिग ब्रेकिंग: छठ पर्व पर सेक्टर-2 पहुुंचे सीएम बघेल की बड़ी घोषणा: सेक्टर-2 तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए और मिले एक करोड़ रुपए
हरियाणा को आज मिलेगी आठ सुपर हाईवे की सौगात, नितिन गडकरी करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास
Breking News: भाजपा का शंखनाद पदयात्रा 9 से, प्रदेश भर से शामिल होंगे दिग्गज, जिलाध्यक्ष ने भ्रष्टाचार में डूबी भिलाई निगम की गिनाई नाकामियां
हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस, दुर्ग में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया ध्वजारोहण, बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति ने मोहा मन
छत्तीसगढ़ के इस जिले में जिम व व्यायाम शालाओं को खोलने की मिली अनुमति…. सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे का मिला समय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डिप्टी सीएम विजय शर्मा के कवर्धा आगमन पर स्वागत में उमड़ा जनसैलाब डिप्टी सीएम विजय शर्मा के कवर्धा आगमन पर स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
Next Article चाहे अफसर का लड़का हो या किसी बड़े नेता का, महिला को कार से कुचलने के मामले पर मंत्री सख्त चाहे अफसर का लड़का हो या किसी बड़े नेता का, महिला को कार से कुचलने के मामले पर मंत्री सख्त

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?