ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुरंग में कैद 41 मजदूर सुरक्षित निकले बाहर, परिजनों ने मनाया जश्न, मशीन की जगह हाथों ने दिखाया दम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNational

सुरंग में कैद 41 मजदूर सुरक्षित निकले बाहर, परिजनों ने मनाया जश्न, मशीन की जगह हाथों ने दिखाया दम

By Mohan Rao
Published: November 29, 2023
Share
ऐसे निकले मजदूर, सीएम धामी ने लगाया गले
SHARE

देहरादून। दिवाली के दिन से उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में कैद 41 श्रमिक बाहर आ गए हैं। रैट माइनर्स की टीम ने मंगलवार को मजदूरों को सुरंग से बाहर निकालने में सफलता पाई। बीते 17 दिनों से कई टीमें बचाव अभियान में जुटी थीं। आगर मशीन के फेल होने के बाद रैट माइनर्स की टीम को बुलाया गया। जिसके बाद श्रमिकों को बाहर निकालने में सफलता मिली। मशीनों पर हाथ भारी पड़े और मजदूरों को सफलता पूर्वक बाहर निकाल लिया गयाद्ध

उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग से उनके सफल बचाव की खबर मिलने पर 41 फंसे हुए श्रमिकों के परिवार के सदस्यों के चेहरे पर राहत और खुशी छा गई। लंबे समय तक हताशा सहने वाले परिवारों ने बचाव का जश्न मनाया और अपने प्रियजनों को वापस लाने के लिए सरकार को तहे दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। परिवार के कुछ सदस्य श्रमिकों का हाल जानने के लिए उनके साथ वीडियो कॉल पर लगे रहे। कई रिश्तेदार, जो घटना के कुछ दिन बाद घटनास्थल पर पहुंचे थे और तब से वहीं डेरा डाले हुए थे, आखिरकार अपने प्रियजनों से मिल गए।

देश में अब तक का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन
17 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद 41 मजदूरों को सफलतापूर्वक बाहर निकालने वाला ऑपरेशन सिलक्यारा किसी सुरंग या खदान में फंसे मजदूरों को निकालने वाला देश का सबसे लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन बना गया है। इससे पहले वर्ष 1989 में पश्चिमी बंगाल की रानीगंज कोयला खदान से दो दिन चले अभियान के बाद 65 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था।

20 दिन छुट्‌टी और एक-एक लाख की सहायता
सीएम धामी ने बताया कि एजेंसी ने सभी 41 मजदूरों को 15 से 20 दिन का अवकाश व एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी मजदूर स्वस्थ हैं। खास बात यह रही कि वे स्ट्रेचर की बजाय रेंगकर पाइप से बाहर आए। मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी स्वस्थ्य हैं।  उन्होंने बचाव अभियान के दौरान निरंतर समर्थन और प्रेरणा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा।

प्रधानमंत्री मोदी ने टेलीफोन पर की श्रमिकों से बात
17 दिन बाद उत्तराखंड की सिल्कयारा सुरंग से सफलतापूर्वक बचाए गए श्रमिकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टेलीफोन पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि बाबा केदार की कृपा से आप सभी सुरक्षित बाहर आए हैं। कहा कि 16 दिन सुरंग में रहना बहुत हिम्मत की बात है, लेकिन आप लोगों ने हिम्मत बनाए रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर शुभकामनाएं दीं। और श्रमिकों के बारे में मुख्यमंत्री से जानकारी ली।

Bhilai Breaking : आईटी ऑफिस में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट, आधी रात पुलिस ने दबिश देकर दबंगों को दबोचा
महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी… महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी
गजब है: दो क्वार्टर शराब पीने के बाद भी नहीं हुआ नशा, शराबी ने गृहमंत्री को लिखी चिट्ठी , लगाई न्याय की गुहार
भिलाई में इंडस्ट्रीज को कर मुक्त करने निगम की सामान्य सभा में लाया प्रस्ताव, भाजपा पार्षदों की मांग गरीबों को भी मिले छूट
दर्दनाक हादसा: एक साथ बुझ गए तीन चिराग, नदी में नहाने गए 3 सगे भाइयों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article IND vs AUS टी-20 : रायपुर में टिकट के लिए क्रिकेट प्रेमियों की लगी लंबी लाइन, 1 दिसंबर को होना है मैच
Next Article CG Elections 2023 : मतगणना की तैयारियां पूरी, प्रेक्षकों की निगरानी में 14 टेबलों पर एक साथ होगी मतगणना

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?