ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : जिला अस्पताल के टॉयलेट के पास दो नकाबपोश प्रहरियों को पीटकर बंदी को ले गए, मोबाइल भी लूटा
Share
Notification Show More
Latest News
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 15 दिनों में जारी हुए जाति प्रमाण पत्र
पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान
September 21, 2026
बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर
September 21, 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश
September 21, 2026
मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना
कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन
September 21, 2026
सतत जांच, उपचार और विभागीय परामर्श से हुए पूरी तरह स्वस्थ
सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति
September 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : जिला अस्पताल के टॉयलेट के पास दो नकाबपोश प्रहरियों को पीटकर बंदी को ले गए, मोबाइल भी लूटा

By Mohan Rao Published November 16, 2023
Share
सेंट्रल जेल दुर्ग
SHARE

भिलाई। सेंट्रल जेल दुर्ग में हत्या व आर्म्स एक्ट के मामले में विचाराधीन बंदी जिला अस्पताल से फरार हो गया। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती बंदी टॉयलेट करने गया इस दौरान दो नकाबपोश वहां पहुंचे और जेल प्रहरियों से मारपीट कर बंदी को अपने साथ ले गए। यही नहीं दोनों नकाबपोशों ने प्रहरियों का मोबाहल भी लूट लिया। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद दुर्ग कोतवाली पुलिस ने धारा 224, 392 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार विचाराधीन बंदी अनुपम उर्फ अभिषेक झा साकिन बैकुण्ठपुर थाना बैकुण्ठपुर, जिला- वैशाली (बिहार) हालमुकाम धनेली थाना मुजगहन जिला रायपुर को हत्या के एक मामले में जेल भेजा गया। अनुपम के खिलाफ थाना अमलेश्वर में धारा 302. 394,397,449, 34 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत 2022 में अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायाधीश पंकज दीक्षित जेएमएफसी भिलाई -3 के आदेशानुसार दिनांक 29 अक्टूबर 2022 को जेल भेजा गया था। आरोपी अनुपम तब से जेल में ही है।

एक दिन पहले बिगड़ी तबीयत
जेल अधीक्षक द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार बंदी अनुपम की तबीयत बिगड़ने पर एक दिन पहले 14 नवंबर को उसे जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। यहां डॉक्टरों के कहने पर उसे भर्ती कराया गया। दूसरे दिन 15 नवंबर की रात को बंदी अनुपम की सुरक्षा के लिए जेल प्रहरी गीता खुटे एवं राजूलाल वर्मा की ड्यूटी लगाई गई। रात लगभग लगभग 09:30 बजे शौचालय जाने के लिये बंदी द्वारा कहे जाने पर प्रहरियों द्वारा वार्ड के बाहर कुछ दूर शौच के लिये टॉयलेट ले जाया गया। इस दौरान शौचालय के बाहर अचानक दो नकाबपोश पहुंचे और प्रहरी गीता खुटे एवं राजू लाल वर्मा को मारते उनके मोबाइल को छीन कर उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया और बंदी को लेकर भाग गए। इस मामले में प्रहरी गीता खुटे एवं राजूलाल वर्मा के बताए अनुसार जेल अधीक्षक द्वारा कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। दुर्ग पुलिस ने मामले में धारा 224, 392 के तहत अपराध दर्ज कर बंदी की तलाश में जुट गई है।

You Might Also Like

पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश

कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन

सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति

Mohan Rao November 16, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुकेश चंद्राकर के पुरखे जमीन नहीं देते तो न भिलाई होता न भिलाई इस्पात संयंत्र! मुकेश चंद्राकर के पुरखे जमीन नहीं देते तो न भिलाई होता न भिलाई इस्पात संयंत्र!
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: रेवड़ी हमारी संस्कृति, इससे इंकार कैसा?

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?