ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसएफ की पहल पर आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का दूसरा जत्था अलीपुर रवाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

बीएसएफ की पहल पर आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का दूसरा जत्था अलीपुर रवाना

By Mohan Rao
Published: November 2, 2023
Share
बीएसएफ का अभियान
SHARE

भिलाई। 15 वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत 2 नवंबर को कांकेर जिले के अति दुर्गम एवम् नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से 20 आदिवासी युवा लड़के एवं 20 युवा लड़कियों का दूसरा जत्था दुर्ग रेलवे स्टेशन से अलीपुर (दिल्ली) के लिए रवाना किया गया। इस जत्थे के साथ सीमा सुरक्षा बल के 2 पु़रूष सुरक्षा अधिकारी और 02 महिला सुरक्षा अधिकारी भी रवाना हुए। ये जत्था दिल्ली में भारत के विभिन्न राज्यों के अन्य आदिवासी युवाओं से मिलकर अन्य राज्यों की संस्कृति से रूबरू होगा।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत आदिवासी युवक एवं युवतियों को उनके उज्ज्वल भविष्य तथा अधिकार के बारे में उचित व उपयुक्त जानकारी प्रदान की जायेगी। साथ ही अन्य राज्यों से भाग लेने वाले युवक-युवतियों के बीच मेल-मिलाप बढ़ेगा, जिससे वे एक-दूसरे के खान-पान, रहन-सहन, सांस्कृतिक गतिविधियों व वेशभूषा से रूबरू होंगे। इस कार्यक्रम में सभी राज्यों के स्थानीय लोक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी। साथ ही दिल्ली के प्रसिद्ध, दर्शनीय एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

नेहरू युवा केन्द्र संगठन, नई दिल्ली (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) एवं गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में 15 वां आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम की अवधि 07 दिन है। छत्तीसगढ के कांकेर जिले में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के नक्सल प्रभावित इलाके से इस वर्ष कुल 04 भ्रमण कार्यक्रमों के अतंर्गत 18 से 22 वर्ष आयु वर्ग के 130 चयनित युवा भाग ले रहे है।

इस आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियों में संवैधानिक अधिकारियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संवाद सत्र, पैनल चर्चा, व्याख्यान सत्र, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गतिविधियां, भाषण प्रतियोगिता, कैरियर संबंधी मार्गदर्शन, चल रहे खेल आयोजनों के बारे में जानना शामिल है। इसके अलावा प्रतिभागी दिल्ली के उद्योगो एवं सुरक्षा बलों के कैंपो का भ्रमण करेंगे। इस कार्यक्रम के दूसरे जत्थे को अलीपुर (दिल्ली) रवाना करते हुए सतीश एस खण्डारे, आईपीएस, महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल सीमांत मुख्यालय (विशेष संक्रिया) छत्तीसगढ़ एवं अजय अग्रवाल, उपमहानिरीक्षक (इंटेलीजेंस) ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

shreekanchanpath 171 # 05 April 2024
सैन्य बातचीत के बाद भारतीय सेना ने कहा- हम और चीनी आर्मी पूरी तरह हटने को प्रतिबद्ध
Breaking News : सैफ अली खान पर हमला करने वाला दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पकड़ाया, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से आरपीएफ ने पकड़ा
राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़कर बस्तर को विकसित किया जाएगा-मंत्री कवासी लखमा
कांग्रेस की दरियादिली: लखीमपुर में मारे गए किसानों के परिजनों को यूपी सरकार से भी ज्यादा देंगे मुआवजा… छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल ने 50-50 लाख देने का किया ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोगों का उत्साह बता रहा है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत से पुन: सरकार बना रही - ताम्रध्वज साहू लोगों का उत्साह बता रहा है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत से पुन: सरकार बना रही – ताम्रध्वज साहू
Next Article विधायक देवेंद्र यादव ने कहा- कांग्रेस पर जनता का भरोसा, ​ सरकार बनी 475 रुपए में देंगे सिलिंडर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?