ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ग्रामोद्योग विकास योजना अंतर्गत 580 हितग्राहियों को बांटे गए टूलकिट
Share
Notification Show More
Latest News
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित
October 1, 2026
संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम
October 1, 2026
गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल… 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन
October 1, 2026
बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ : हथबंद रेलवे स्टेशन पर सरप्राइज चेकिंग में एक लाख से ज्यादा का जुर्माना
October 1, 2026
युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

ग्रामोद्योग विकास योजना अंतर्गत 580 हितग्राहियों को बांटे गए टूलकिट

By Poonam Patel Published March 26, 2026
Share
खादी वस्त्र ही नहीं, विचारधारा भी है- मनोज कुमार
खादी वस्त्र ही नहीं, विचारधारा भी है- मनोज कुमार
SHARE

उत्तर बस्तर कांकेर। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्यरत विभाग के अध्यक्ष मनोज कुमार गुरूवार को कांकेर के गोविंदपुर स्थित खेल मैदान पहुंचे जहां पर उन्होंने ग्रामोद्योग विकास योजना अतंर्गत प्रदेशभर से आए 580 हितग्राहियों को विभिन्न गतिविधियों जैसे-कुम्हारी, दोना-पत्तल निर्माण, फुटवियर निर्माण, मधुमक्खी पालन, इमली प्रसंस्करण, प्लंबर जैसी विभिन्न सृजनात्मक कार्यों से संबंधित मशीनों एवं टूलकिट का वितरण किया। इस अवसर पर हितग्राहियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि खादी वस्त्र ही नहीं, यह एक विचारधारा भी है।

गोविंदपुर के खेल मैदान में आयोजित टूलकिट वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर हाथों को हुनर दिलाने, उन्हें  कुशल बनाने के उद्देश्य से ग्रामीण विकास और उत्थान पर सतत कार्य कर रहे हैं। उनके विजन-2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प तभी पूरा हो सकता है, जब प्रत्येक व्यक्ति हर दृष्टिकोण से आत्मनिर्भर बनें। अध्यक्ष कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा को पूर्ण करने प्रदेश की साय सरकार लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश सशक्त होगा तो देश भी सशक्त होगा और इसमें खादी ग्रामोद्योग विभाग सहित प्रत्येक नागरिक की भूमिका होनी चाहिए। उन्होने ने स्वदेशी उत्पाद अपनाने पर जोर देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा ग्रामोत्थान की संकल्पना इस बात से पता चलता है कि विभाग द्वारा 90 प्रतिशत तक की अनुदान राशि का प्रावधान किया गया है। मनोज कुमार ने सभी हितग्राहियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कौशल उन्नयन के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने, आधुनिक टूलकिट का सदुपयोग करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की बात कही।

इसके पहले छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को दशा और दिशा देने की शुरूआत ग्राम विकास से कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सहित जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मणिपुर, सिक्किम, असम सहित दक्षिण भारत के अनेक राज्यों में खादी ग्रामोद्योग एवं कुटीर उद्योगों के विकास के लिए केन्द्र शासन द्वारा सृजनात्मक गतिविधियां एवं योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष कुमार एवं प्रदेश के अध्यक्ष पाण्डेय ने मंच से स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को प्रतीकात्मक रूप से टूलकिट एवं मशीनों का वितरण किया। इस अवसर पर विभाग के यशपाल, डॉ. कुलदीप वर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारीकण उपस्थित थे।

You Might Also Like

डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित

संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम

गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल… 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ : हथबंद रेलवे स्टेशन पर सरप्राइज चेकिंग में एक लाख से ज्यादा का जुर्माना

युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

Poonam Patel March 26, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वनस्पति शास्त्र विभाग के 40 विद्यार्थियों ने किया अध्ययन भ्रमण वनस्पति शास्त्र विभाग के 40 विद्यार्थियों ने किया अध्ययन भ्रमण
Next Article गैस एजेंसी में ग्राहक से मारपीट करने वाले बाउंसर्स गिरफ्तार, पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?