दुर्ग। विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए सोमवार को अंतिम दिन दुर्ग जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों से 61 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। पाटन विधानसभा से सीएम भूपेश बघेल सहित मधुकांत जोहार छत्तीसगढ़, केहर प्रसाद खाण्डे, विजय बघेल, रामचरण यादव, रामचंद जांगले निर्दलीय, अजय चन्द्राकर आम आदमी पार्टी, अमित जोगी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, अमित हिरवानी आप बीएस राउटे हमर राज व संदीप पाल गोण्डावाना गणतंत्र पार्टी से नामांकन दाखिल किया।
इसी प्रकार वैशाली नगर विधानसभा से अंजू सोनी, अजहर अली, शंकरलाल साहू, हरेन्द्र प्रसाद शाह, जी अशोक कुमार, सूबेदार सिंह, वशिष्ठ नारायण मिश्र, जयप्रकाश ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से लक्ष्मी वर्मा, कामेश्वर साहू, नारद राम साहू, द्वारिका प्रसाद, राधेश्याम शोरी, गिरेन्द्र कुमार खाण्डे, कमलेश कुमार यादव, मनोज कुमार गायकवाड़ व जुगल प्रसाद जोशी ने नामांकन दाखिल किया।
दुर्ग शहर विधानसभा से वर्षा रितु यादव राष्ट्रीय हिन्दी एकता दल, अशोक ताम्रकार शक्ति सेना (भारत देश), मनहरण सिंह छेदईया गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी, भारत भूषण सिन्हा निर्दलीय, राकेश साहू न्याय धर्म सभा, अजय झग्ग्र साहू, बालकिशन साहू, सुनील बंजारे, सूर्य नारायण साहू, साजिद बेग, काशीराम कुर्रे, बंटी चौरे, नारायण प्रसाद यादव, सुरेश कुमार वर्मा निर्दलीय, जसमीत सिंह इंडिया प्रजाबंधु पार्टी, संजय दुबे जनता कांग्रेस (जे), रऊफ खान छत्तीसगढ़ स्वाभीमान मंच, पारसमणी चंदेल आजाद जनता पार्टी व राकेश साहू न्याय धर्म सभा ने नामांकन दाखिल किया।

इसके अलावा भिलाई नगर विधानसभा से राम मनोहर अग्रवाल, आर शमुघावाले नायडू, मो.नसीम, उमा पाण्डे, धर्मेन्द्र निर्दलीय व पुष्पा मेरीसा इंडिया प्रजाबंधु पार्टी से नामांकन भरा। वहीं अहिवारा विधानसभा से अरूण कुमार बाध्यकार, बालेश्वरी बाघ्यकार जोहार छत्तीसगढ़, संतोष कुमार बंजारे बसपा, संतोष कुमार जांगड़े इंडिया प्रजा बंधु पार्टी, रिति देशलहरा, ऋषि कुमार टंडन छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस व अमरदास नौरंगे शिवसेना बाला साहिब ने अपना नामांकन दाखिल किया।