ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी, सेक्टर 2 में गतका स्पोर्ट्स, खुर्सीपार में तीन जगह हमर क्लिक की सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी, सेक्टर 2 में गतका स्पोर्ट्स, खुर्सीपार में तीन जगह हमर क्लिक की सौगात

By Mohan Rao
Published: October 8, 2023
Share
लोगों के बीच विधायक देवेन्द्र यादव
SHARE

विधायक की पहल से 10 करोड़ की लागत से होगा विभिन्न कार्य का लोकार्पण और भूमिपूजन

भिलाई।  विधायक देवेंद्र द्वारा हर वार्ड में लाखों की लागत से मूलभूत सुविधाओं  के लिए सड़क,नाली, पुल, पुलिया, गार्डन, पेवर ब्लॉक, तालाब सौदर्यीकरण, महिलाओं के लिए शौचालय, हर समाज को समाजिक भवन आदि की सौगात दिए। इसी कड़ी में कुछ वार्ड में विधायक यादव ने जनता की मांग पर कई विकास कार्यों की सौगात देने का  वादा किया था। उस वादे को पूरा करते हुए विधायक  यादव ने रविवार को करीब 10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। सिर्फ यही नहीं विधायक यादव की पहल से सेक्टर 2 में गतका स्पोर्ट्स बनाया जाएगा। इसके लिए विधायक यादव ने घोषणा की थी और आज भूमिपूजन किया। इसके बाद सेक्टर 6 में ही पावर जिम में डोमशेड का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा खुर्सीपार गोंडवाना समाज वार्ड 51 में भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विधायक देवेंद्र यादव की पहल से खुर्सीपार क्षेत्र में हमर क्लीनिक की शुरुआत की जाएगी। वार्ड 39 चंद्रशेखर आजाद नगर डीआईसी मैदान के सामने और वार्ड 48 कैनल रोड जीरो पॉइंट के पास दो जगह पर हमर क्लीनिक की शुरुआत की जाएगी इसके लिए आज भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां विधायक देवेंद्र यादव ने विधिवत वार्ड के सम्मानित नागरिकों के साथ भूमि पूजन किया और हमर क्लीनिक की नींव रखी। इसके साथ ही छावनी दरी तालाब वार्ड 40 में प्रकाश व्यवस्था का लोकार्पण भी किया गया तालाब के समुद्रीकरण के लिए तालाब के चारों ओर रंग बिरंगी लाइट लगाई गई है।

हुडको में बनेगा नाली और पुलिया
 हुडको में आज भूमिपूजन किया। हुडको में वर्षो से नाली और पुलिया के निर्माण की मांग होते रही है। जनता की मांग को पूरा करते हुए विधायक ने यह पहल की।  नाली निर्माण किये जाने से क्षेत्र के लोगों को  काफी राहत मिलेगी। क्योंकि हर बार बारिश के दिनों में बारिश का पानी गलियों में भर जाता है। लोगो का घर से बाहर  निकलना मुश्किल हो जाता है। भारी बारिश होने पर परेशानी और बढ़ जाती।  अब यह सब समस्या नहीं होगी। नाली और पुलिया निर्माण का भूमिपूजन होने के बाद जल्द ही काम भी शुरू किया जायेगा।

वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों ने सराहा
वार्ड के सम्मानित नागरिकों ने विधायक देवेंद्र यादव की सराहना करते हुए कहा कि युवा विधायक देवेंद्र यादव काफी उर्जावार है। जो अपनी जिम्मेदारियों को बड़ी इमानदारी और निष्ठा से करते है। सामाजिक भवन की सौगात हो या शहर के विकास की बात। विधायक देवेंद्र यादव ने पूरी निष्ठा से ​शहरवासियों के लिए काम किया है। इसके लिए हम सभी उनका साधूवाद करते है। ​विधायक श्री यादव पहले विधायक है, जो नि:स्वार्थ भाव से सभी समाज के लिए काम कर रहे हैं। उनकी विनम्रता और सादगी सब का दिल जीत लेती है। ​इनसे मिलकर ऐसा लगता है वे विधायक नहीं हमारा अपना बेटा है। विधायक श्री यादव ने समाज प्रमुख और बड़े बुजुर्गों को प्रमाण किए और कहा कि आप सब का आशीर्वाद और प्रेम ही है जिससे मुझे शक्ति मिलती है। आप सब के आशीर्वाद से ही मैं यहां हूं। आप लोगों को जो प्यार हैं, यही मेरी पूंजी है। हमेंशा यही प्रेम बनाएं रखिएगा । इस अवसर पर वार्ड पार्षद सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

मैनपाट महोत्सव से सरगुजा अंचल को मिल रही नयी पहचानः संस्कृति मंत्री भगत 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन्माष्टमी के अवसर पर राजधानी के ‘कृष्ण-कुंज’ को किया लोकार्पित
राजूपाल हत्याकांड: विधानसभा में गरजे सीएम, कहा-माफियाओं को नहीं बख्सेंगे, विपक्ष को बताया इनका पोषक
कका दिस दुरूग ल अब्बड़ अकन विकास कार्य के सऊगात, अऊ अंगरेजी स्कूल घलो
धमतरी जिले में बिना संसाधनों के चल रहे निजी स्कूलों का मामला….. नियम विरूद्ध संचालन पर दिया नोटिस, एक माह बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : पैदा होते ही नवजात को झाड़ियों में छोड़ गई मां, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Next Article Election Breaking : आज होगा पांच राज्यों में चुनाव का एलान, 12 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?