ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिलासपुर में राहुल गांधी : बोले- हम गरीबों के लिए रिमोट का बटन दबाते हैं और पीएम मोदी अडानी के लिए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

बिलासपुर में राहुल गांधी : बोले- हम गरीबों के लिए रिमोट का बटन दबाते हैं और पीएम मोदी अडानी के लिए

By Mohan Rao
Published: September 25, 2023
Share
बिलासपुर में आवास न्याय सम्मेलन में सीएम बघेल व राहुल गांधी
SHARE

बिलासपुर। विधानसभा चुनाव से पहले एक माह के भीतर सोमवार को दूसरी बार राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे। आज उन्होंने बिलासपुर में छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने हाथ में रिमोट को लेकर कहा कि हमारा रिमोट गरीबों के लिए दबता है और पीएम मोदी का रिमोट अडानी के लिए।

राहुल गांधी ने कहा कि यहां पहुंच कर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुझे यह रिमोट कंट्रोल दिया गया और कहा गया कि इसका बटन दबाइये और जैसे ही हमने बटन दबाया तो करोड़ों रुपए छत्तीसगढ़ के गरीबों के बैंक एकाउंट में गये। एक दो सेकेंड में बैंक एकाउंट में पैसा मिला। ऐसे ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रिमोट दबाते हैं तो एयरपोर्ट अडानी के पास चले जाते हैं। फिर रिमोट दबाते हैं तो रेलवे स्टेशन अड़ानी के पास चले जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रिमोर्ट प्राइवेटाइजेशन को बढ़ावा देता है।

जातिगत जनगणना पर झूठ बोलती है केन्द्र सरकार
सांसद राहुल गांधी ने कहा कि केन्द्र सरकार पिछड़े वर्ग का अधिकार छीन रही है। देश की सरकार को प्रधानमंत्री मोदी नहीं बल्कि सचिवालय चला रहा है। देश के सचिवालय को देखो तो वहां ओबीसी वर्ग का नेतृत्व न के बराबर है। राहुल गांधी ने जातिगत जगगणना को लेकर कहा कि केन्द्र सरकार इस पर झूठ बोलती है। जातिगत जनगणना हिंदुस्तान का एक्सरे है इससे पता लग जाएगा कि देश में ओबीसी कितने हैं। आदिवासी कितने हैं। सामान्य वर्ग से कितने हैं। एक बार आंकड़ा आ जाएगा तो देश सबको लेकर आगे चल पाएगा। महिलाओं को भागीदारी देनी है। सबको भागीदारी देनी है तो जातिगत जनगणना करानी होगी।

सरकार ने पूरे किए सभी वादे
राहुल गांधी ने कहा कि हमने चुनाव में आपसे जो वादे किए थे, उन सभी वायदों को हमने पूरा किया। बिजली बिल हाफ, धान का उचित दाम, हमने सभी वायदों को पूरा किया छत्तीसगढ़ की सरकार आज गरीबों के आवास बनवाने के लिए पैसे दे रही है। 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी का वायदा हमने किया था, हमने यह वायदा पूरा किया। भूमिहीन मजदूरों को 7000 हजार रुपए प्रतिमाह हमने देना शुरू किया। स्वास्थ्य के लिए 70 लाख परिवारों को हमने 5 लाख रुपए तक इलाज की सुविधा दी। 42 हजार भर्तियां की। युवाओं को प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता 2500 रुपए दे रहे हैं। किसान न्याय योजना में हमने 21 हजार करोड़ रुपए इनपुट सब्सिडी के माध्यम से दिये। पांच लाख रुपए के इलाज की सुविधा दी जिससे 70 लाख परिवारों को लाभ मिला। 42 हजार वैकेंसी भरी। एक लाख 30 हजार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया गया।

सीएम बघेल ने कहा- राजीव गांधी ने शुरू की थी आवाास योजना
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आवास योजना किस सरकार ने कब शुरू की। 1985 में जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तब शुरू हुई इस योजना का नाम इंदिरा आवास योजना था। आज यह प्रधानमंत्री आवास योजना है। सीएम बघेल ने कहा कि जनगणना नहीं हुई है, आर्थिक सर्वेक्षण नहीं हुआ। आज जिन्हें योजना का लाभ मिल रहा है वह 2011 के जनगणना के आधार पर मिल रहा है। आज राहुल जी ने एक बटन दबाया और 7 लाख लोगों के खाते में पैसे पहुंच गए हैं।

राहुल गांधी सदैव से किसान, मजदूर, युवा, महिला, आदिवासी भाई-बहनों और मजदूरों की बात करते हैं। उनके हित की सोचते हैं। पिछले बार जब राहुल गांधी जी आए थे, राजीव युवा सम्मेलन में आए थे, वहां लाखों युवा आए थे। पहली किश्त आज राहुल गांधी ने जारी किया है, दूसरी किश्त भी हम देंगे। सीएम बघेल ने कहा कि राहुल जी जहां भी अन्याय होता है वहां खड़े होते हैं। कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक उन्होंने पदयात्रा की। उन्होंने नारा दिया कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। आज राहुल गांधी ने गरीब लोगों के खाते में पैसा डाल है। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी 28 सितंबर को आयेंगे और किसानों के खाते में तीसरी किश्त आएगी। बेरोजगारी भत्ता भी 28 तारीख को हम देंगे। भूमिहीन न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों की किश्त हम 28 तारीख को देंगे। हम हर महीने बटन दबा रहे हैं और किसानों के खाते में पैसे डाल रहे हैं।

हर कर्नाटक वासी का सपना, मेरा सपना, नंबर-1 बनाने के लिए मिले आपका आशीर्वाद-पीएम मोदी
Big news : गो-तस्करी करने वालों को सीएम साय की चेतावनी, सुधर जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें
महिलाओं में हुनर की कमी नहीं, साबित किया है कोरिया की दीपा साहू ने, ब्यूटी पार्लर व रेडीमेड कपड़े के व्यवसाय से मिली सफलता
ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूती के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम पर विशेष ध्यान दे: मुख्यमंत्री
स्वच्छता वीर सम्मान समारोह : राज्यपाल रमेन डेका ने कहा- स्वच्छता की जिम्मेदारी हम सभी की है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 श्रीकंचनपथ 343 # 25 September 2023
Next Article Bhilai Politics: हर बार नेतृत्व बदलने का रिकार्ड क्या इस बार कायम रख पाएगा भिलाई Bhilai Politics: हर बार नेतृत्व बदलने का रिकार्ड क्या इस बार कायम रख पाएगा भिलाई

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?