ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG accident : सरगुजा में भीषण सड़क हादसा, कार व ट्रक की आमने सामने से टक्कर, पांच लोगों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBilaspurBreaking NewsChhattisgarhFeatured

CG accident : सरगुजा में भीषण सड़क हादसा, कार व ट्रक की आमने सामने से टक्कर, पांच लोगों की मौत

By Mohan Rao
Published: December 1, 2024
Share
सरगुजा में भीषण सड़क हादसा
SHARE

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। अंबिकापुर- बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर उदयपुर के पास यह हादसा हुआ है। रायपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार की सुबह 5 से 5:30 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि ट्रक अंबिकापुर से बिलासपुर की ओर जा रहा था। कार चालक रायपुर से अंबिकापुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उदयपुर अदानी गेस्ट हाउस के पास आमने-सामने दोनों की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, उसके ट्रक को पीछे किया तो कार और भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार के परखचे उड़ गए और उसमें सवार लोग कार में ही बुरी तरह से दब गए। जिससे सभी लोगों की मौत हो गई। 

कार में सवार पांचों लोग चंगोराभाठा रायपुर के रहने वाले हैं, वह घर से जगदलपुर जाने की बात कहकर निकले थे, उनका प्लान अचानक सरगुजा जिला के मैनपाट में जाने का हो गया, इसी दौरान उदयपुर अदानी गेस्ट हाउस के पास हादसा हो गया। हादसे में कार में सवार दिनेश साहू, संजीव, राहुल, दुष्यंत और स्वप्निल की मौत हुई है। इन सभी युवकों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच की थी। पुलिस ने परिजनों को इस हादसे की सूचना दे दी है।

पीएम मोदी जब कुछ करते हैं तो उसका असर पूरी दुनिया पर होता है-एस जयशंकर
इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में सीएम साय ने दिया उद्योगपतियों को न्योता, 15,000 करोड़ से ज्यादा के निवेश का मिला प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: हर आँगन योग एवं वसुधैव कुटुम्बकम थीम पर नवम विश्व योग दिवस का आयोजन
भारत की लड़कियों ने रचा इतिहास : आईसीसी महिला विश्वकप चैंपियन बनी हरमन की टीम… लगा बधाइयों का तांता
CG में मौसम की मार : आकाशीय बिजली की चपेट में आए दो किसान… मौके पर मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मंत्री नेताम का स्वास्थ्य जानने पहुंचीं रत्नावली कौशल, विभागीय मसले रखते हुए विभिन्न विषयों पर की चर्चा मंत्री नेताम का स्वास्थ्य जानने पहुंचीं रत्नावली कौशल, विभागीय मसले रखते हुए विभिन्न विषयों पर की चर्चा
Next Article shreekanchanpath 48 # 01 December 2024

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?