ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मंत्री नेताम का स्वास्थ्य जानने पहुंचीं रत्नावली कौशल, विभागीय मसले रखते हुए विभिन्न विषयों पर की चर्चा
Share
Notification Show More
Latest News
शिवरीनारायण में महानदी पर 63 करोड़ से बनेगा नया पुल, सीएम साय की घोषणा
October 15, 2026
खनिज के अवैध परिवहन पर सख्ती, जीपीएम में रेत से भरे 6 ट्रैक्टर जब्त
October 15, 2026
स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 15, 2026
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedMungeliRaipur

मंत्री नेताम का स्वास्थ्य जानने पहुंचीं रत्नावली कौशल, विभागीय मसले रखते हुए विभिन्न विषयों पर की चर्चा

By Om Prakash Verma Published December 1, 2024
Share
मंत्री नेताम का स्वास्थ्य जानने पहुंचीं रत्नावली कौशल, विभागीय मसले रखते हुए विभिन्न विषयों पर की चर्चा
मंत्री नेताम का स्वास्थ्य जानने पहुंचीं रत्नावली कौशल, विभागीय मसले रखते हुए विभिन्न विषयों पर की चर्चा
SHARE

बिल्कुल नहीं बक्शे जायेंगे भ्रष्ट, निकम्मे एवं हटधर्मी प्रवृत्ति वाले अधिकारी कर्मचारी की सूची अगली मुलाकात में लेकर जाएंगी
मुंगेली। भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने राज्य के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम से उनके निवास में भेंटकर उनका कुशल क्षेम पूछा और श्री नेताम के विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की तथा समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया।

बीते दिनों दुर्घटना में घायल होने के पश्चात मंत्री रामविचार नेताम अभी निवास में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। सुश्री रत्नावली कौशल ने मंत्री श्री नेताम के बंगले में जाकर उनसे भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। रत्नावली कौशल ने श्री नेताम के शीघ्र स्वस्थ होने तथा दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा हुई। सुश्री कौशल ने मुंगेली तथा अन्य जिलों में पदस्थ अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के कतिपय मैदानी और जिला स्तर के कर्मचारियों व अधिकारियों की कार्यप्रणाली की जानकारी दी।

उन्होंने बताया किया अनेक अधिकारी कर्मचारी कई सालों से एक ही जगह पदस्थ हैं। इस वजह से वे हठधर्मी प्रवृत्ति के और निरंकुश हो चले हैं,विभाग की छवि धूमिल कर रहे हैं। रत्नावली ने विभाग में कर्मचारियों के रिक्त पदों की जानकारी भी मंत्री श्री नेताम को दी और उनसे आग्रह किया कि हठधर्मी और निरंकुश हो चले अधिकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जाए तथा रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। श्री नेताम ने अगली मुलाकात के समय ऐसे अधिकारी कर्मचारियों की लिस्ट लेकर आने के लिए रत्नावली कौशल से कहा। मंत्री श्री नेताम ने साफ शब्दों में कहा कि भ्रष्ट,निकम्मे और हठधर्मी प्रवृति वाले अधिकारी बिल्कुल भी बख्शे नहीं जाएंगे। श्री नेताम ने कहा कि विभाग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है,नियुक्तियां जल्द कर दी जाएंगी।

सुश्री कौशल ने विभाग के छात्रावासों में व्याप्त कमियों की ओर मंत्री श्री नेताम का ध्यान आकर्षित कराते हुए सभी छात्रावासों में पर्याप्त गद्दे, बच्चों की जरूरत के सामान उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया और कहा कि मैं भी अनुसूचित जाति परिवार की बेटी हूं इसलिए इस वर्ग के बच्चों की तकलीफ बेहतर ढंग से समझती हूं। रत्नावली के इस कथन पर खुशी जाहिर करते हुए मंत्री श्री नेताम ने कहा कि आप नजर बनाए रखें और समय समय पर मुझे अवगत कराते रहें,किसी भी बच्चे को किसी तरह की तकलीफ नहीं होने दी जाएगी।

बताई बीजापुर की घटनाएं
इसके साथ ही रत्नावली कौशल ने बस्तर संभाग के आश्रमों,छात्रावासों, कन्या शिक्षा परिसरों की व्यवस्थाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने मंत्री श्री नेताम को बताया कि वहां के कई छात्रावासों में आदिवासी विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण और पौष्टिक भोजन न दिए जाने, बीजापुर जिले के गंगालूर बालक आश्रम के अबोध बच्चों से आश्रम अधीक्षक द्वारा खेत में मजदूरी कराए जाने और दंतेवाड़ा में आधे अधूरे बने छात्रावास में विद्यार्थियों को रखे जाने की जानकारी मंत्री श्री नेताम को दी। इस पर श्री नेताम ने तुरंत एक्शन लेने की बात कही।

You Might Also Like

शिवरीनारायण में महानदी पर 63 करोड़ से बनेगा नया पुल, सीएम साय की घोषणा

खनिज के अवैध परिवहन पर सख्ती, जीपीएम में रेत से भरे 6 ट्रैक्टर जब्त

स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

Om Prakash Verma December 1, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीजी-तेलंगाना बॉर्डर पर मुठभेड़ : ग्रेहाउंड्स फोर्स ने 7 नक्सलियों को किया ढ़ेर… भारी मात्रा में हथियार बरामद
Next Article CG accident : सरगुजा में भीषण सड़क हादसा, कार व ट्रक की आमने सामने से टक्कर, पांच लोगों की मौत

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?