ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CM भूपेश बघेल ने जन्मदिन पर युवाओं को दिया बीपीओ का तोहफा
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

CM भूपेश बघेल ने जन्मदिन पर युवाओं को दिया बीपीओ का तोहफा

By Bhupendra Sahu Published August 23, 2023
Share
CM भूपेश बघेल ने जन्मदिन पर युवाओं को दिया बीपीओ का तोहफा
CM भूपेश बघेल ने जन्मदिन पर युवाओं को दिया बीपीओ का तोहफा
SHARE

मल्टीनेशनल कंपनियों से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ के युवाओं को बीपीओ सेंटर का तोहफा दिया। कलेक्टोरेट के सामने मल्टीलेवल पार्किंग के पांचवे और छठवें माले पर बने इस बीपीओ सेंटर का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया। उन्होंने यहां बीपीओ सेंटर में काम करने के लिए एक सौ युवाओं को जॉब लेटर भी दिए। इस बीपीओ सेंटर की स्थापना लगभग दस करोड़ रूपये की लागत से की गई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की सोच के अनुरूप इस बी.पी.ओ. सेंटर के शुरू हो जाने से अब रायपुर के युवाओं को उन्नत व आधुनिक सुविधाओं के जरिए रोजगार के नये अवसर भी मिलेंगे। इस बी.पी.ओ. सेंटर के जरिए छत्तीसगढ़ के युवा कॉल सेंटर कस्टमर सपोर्ट, सेल्स एंड मार्केटिंग, डाटा एंट्री, टेक्निकल सपोर्ट, चौट सपोर्ट, बैंक एंड फ्रंट ऑफिस वर्क, सोशल मीडिया हैण्डलिंग, डाटा एनालिसिस जैसे आउटसोर्सिंग व्यवसायों से जुड़ेंगे।

बीपीओ सेंटर का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि सूचना क्रांति के इस दौर में रायपुर में लम्बे समय से ऐसे आधुनिक बी.पी.ओ. सेंटर की जरूरत महसूस हो रही थी, जहां काम करते हुए कम लागत पर बेरोजगार व कॉलेज में पढ़ रहें युवाओं को पूरी दुनियां से जुड़कर अपने कौशल बढ़ाने का समुचित अवसर मिले। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी हर घर तक संदेशों को पहुंचाने के लिए ऐसे बीपीओ आधारित हाइटेक कॉल सेंटर की आवश्यकता शहर में महसूस की जा रही थी। रायपुर में इस तरह के कॉल सेंटर उपलब्ध नहीं होने के कारण यहां के युवाओं को इंदौर, बैंगलुरू जैसे अन्य महानगरों में जाकर रोजगार के अवसर तलाशने पड़ते थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में सीमित संसाधनों के कारण यहां कें युवा रोजगार से वंचित हो जाते थे। अब रायपुर में बीपीओ सेंटर खुल जाने से ऐसे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इस सेंटर के मार्फत देश-विदेश की बड़ी कंपनियों और वाणिज्यिक सेवा संस्थानों से जुड़कर स्थानीय युवाओं की रोजगार और विकास में भागीदारी भी बढ़ेगी। इसके साथ ही नई तकनीकों के उपयोग से विभिन्न कंपनियों में संपर्क होने से युवाओं का संवाद कौशल भी बढ़ेगा, जिससे विकास के नए रास्ते खुलेंगे।

उल्लेखनीय है कि देश में अपने तरह का अनोखा मॉडल है जिसमें सरकार एक सेतु बनकर सर्विस प्रोवाइडर्स को स्थानीय युवाओं को रोज़गार के लिए आमंत्रित कर रही है । इस बीपीओ सेंटर में पूरी अधोसंरचना सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है । सर्विस प्रोवाइडर्स को भी राज्य सरकार ने आमंत्रित किया है और राज्य के युवाओं को रोज़गार उपलब्ध कराया है। बीपीओ सेंटर में कार्यरत युवाओं को 15 से 18 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन के रूप में मिलेगा।

500 युवाओं को रोजगार मिलेगा, आज 100 युवाओं को मिले जॉब लेटर
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बीपीओ सेंटर का उद्घाटन करते हुए यहां काम करने के लिए 100 युवाओं को जॉब लेटर भी दिए। इस बीपीओ सेंटर में छत्तीसगढ़ के 500 युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। बीपीओ सेंटर में काम करने के लिए लगभग एक हजार आवेदन मिले थे। तीन दिन की स्क्रिनिंग प्रक्रिया के बाद इनमें से साढ़े छह सौ युवाओं को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। साक्षात्कार के बाद 100 युवाओं का चयन बीपीओ में काम करने के लिए किया गया है। शेष चार सौ युवाओं का चयन भी आने वाले 10-15 दिनों में कर लिया जाएगा और एक महीने की ट्रेनिंग के बाद उन्हें बीपीओ में नौकरी दे दी जाएगी। बीपीओ सेंटर के लोकार्पण के पश्चात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने युवाओं के साथ सेल्फी भी ली।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Bhupendra Sahu August 23, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 311 # 23 August 2023
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर लगी शुभकामनाओं की झड़ी, देश भर से मिल रही बधाईयां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर लगी शुभकामनाओं की झड़ी, देश भर से मिल रही बधाईयां

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?