ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पानी के लिए भाई का खून, कुल्हाड़ी से काटा गला…. छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुआ खौफनाक कांड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

पानी के लिए भाई का खून, कुल्हाड़ी से काटा गला…. छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुआ खौफनाक कांड

By Mohan Rao
Published: August 12, 2023
Share
SHARE

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में खौफनाक हत्याकांड का मामला सामने आया है। पानी के लिए भाई ने भाई की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी है। घटना शुक्रवार शाम की है। नशे में धुत्त युवक ने अपने चचेरे भाई के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थानाक्षेत्र की है। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी को जंगल गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार  ग्राम पंडरी निवासी हरिवंश खैरवार पिता स्व. सीताराम खैरवार (40) और उसके चचेरे भाई ओमप्रकाश पिता रामरतन खैरवार (35) के बीच पिछले कुछ समय से पुस्तैनी कुएं के पानी के उपयोग को लेकर विवाद हो रहा था। इस पुस्तैनी कुएं का उपयोग दोनों का परिवार संयुक्त रूप से वर्षों से करता रहा है। पिछले कुछ समय से ओमप्रकाश खैरवार ने चचेरे भाई सीताराम को कुएं के पानी का उपयोग करने से मना कर रहा था और शराब पीने के बाद वह सीताराम खैरवार से विवाद करता था और जान से मारने की धमकी देता था। जब वह नशे में नहीं होता था तो दोनों साथ बैठकर बातचीत करते थे। शुक्रवार को सुबह से ओमप्रकाश खैरवार शराब पी रहा था।

शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह अपने घर के पास से शराब के नशे में सीताराम खैरवार को गाली-गलौज कर रहा था। जब सीताराम खैरवार ने उसे गाली गलौज करने से मना किया तो ओमप्रकाश घर से कुल्हाड़ी लेकर सीताराम के पास पहुंचा और विवाद करते हुए कुल्हाड़ी से सीताराम के गले पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी सीताराम आरोपी ओमप्रकाश के हाथ से टांगी छीनकर घर की तरफ भागा। मौके से कुछ दूर पर खड़े पड़ोसी विरेंद्र खैरवार व रामजीत ने बीच बचाव किया। टांगी के हमले में गंभीर रूप से घायल सीताराम खेत में गिर गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी बीएल सिंह के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा पश्चात पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी ओमप्रकाश के विरूद्ध धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर लिया। घटना के बाद आरोपी ओमप्रकाश खैरवार गिरवानी के जंगल में छिप गया था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाकर आरोपी की खोजबीन शुरू की। देर रात आरोपी को गिरवानी के जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया।

सीएम बघेल ने पीएम मोदी के बयान पर किया पलटवार, कहा- शहरी नक्सलियों के नाम पर भाजपा लोगों को करती है प्रताड़ित
गतका एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के महासचिव जसवंत सिंघ खालसा को एनजीएआई के मुख्य प्रभारी का मिला दायित्व
Durg : 36 घंटे रेस्क्यू के बाद मिला दूसरा शव, नहर में डूब गए थे दो दोस्त… एक दिन पहले मिला था एक का शव
देश में अब कोरोना संक्रमितों के मामलों ने बनाया नया रिकार्ड: पिछले 24 घंटों में सामने 20903 नए मामले
नीट पीजी काउंसलिंग में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी-ईडब्ल्यूएस कोटे पर फैसला रखा सुरक्षित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर शहर को दी 132 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 102 करोड़ से होगी अंडरग्राउंड केबलिंग
Next Article आज़ादी की 76 वें वर्षगाठ पर विधायक देवेंद्र यादव की 76 किलोमीटर तिरंगा यात्रा, भिलाई वासियों ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?