ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गरियाबंद एनकाउंटर : अमित शाह ने थपथपाई जवानों की पीठ, सीएम साय ने कहा- नक्सलवाद की जड़ें हुई कमजोर
Share
Notification Show More
Latest News
श्रीनगर में छाई छत्तीसगढ़ की बेटियां :  साइकिल पोलो फेडरेशन कप में जीता गोल्ड
October 13, 2026
‘बिटिया @ वर्क’ अभियान : शासकीय कार्यालयों में पहुंचीं बेटियां, प्रशासनिक कामकाज को समझा
October 13, 2026
बिना पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, अंबिकापुर में चार टीपर जब्त
October 13, 2026
सुकमा में मिला नक्सल डंप : 13 हथियार और 208 डेटोनेटर सहित 46 जिंदा कारतूस बरामद
October 13, 2026
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित, अनुसंधान को मिलेगी गति
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeatured

गरियाबंद एनकाउंटर : अमित शाह ने थपथपाई जवानों की पीठ, सीएम साय ने कहा- नक्सलवाद की जड़ें हुई कमजोर

By Mohan Rao Published January 21, 2025
Share
गरियाबंद एनकाउंटर पर केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने थपथपाई सुरक्षाबलों की पीठ
SHARE

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ जारी है। रविवार से जारी मुठभेड़ में अब तक 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इनमें से 15 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। इन सभी के शव और हथियार मिल चुके हैं। इसमें 1 करोड़ का इनामी जयराम उर्फ चलपति भी मारा गया है। इस सफलता पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों की पीठ थपथपाई है। वहीं सीएम साय ने कहा नक्सलवाद की जड़े अब कमजोर हो गई हैं।

सुरक्षाबल के जवानों को नक्सलियों के खिलाफ मिली कामयाबी पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने जवानों की पीठ थपथपाते हुए X पर लिखा कि नक्सलमुक्त भारत बनाने के उनके अभियान में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। देश में नक्सलवाद अपनी आखिरी सांसे गिन रहा है। अमित शाह के इस ट्वीट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं आपके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश-प्रदेश को मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त बनाने का संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा। ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर 15 नक्सलियों का खत्मा, यह दर्शाता है कि नक्सलवाद की जड़ें अब पूरी तरह कमजोर हो चुकी हैं। हमारा अटूट संकल्प है – नक्सल मुक्त भारत, और यह सफलता उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ गरियाबंद जिले के  कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां भारी मात्रा में नक्सली छिपे हुए हैं। छत्तीसगढ़ और ओडिशा की ओर से जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया था। इसमें 10 टीम एक साथ निकली थी। 3 टीम ओडिशा से, 2 टीम छत्तीसगढ़ पुलिस से और 5 CRPF टीम इस ऑपरेशन में शामिल थी। जवान क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकले थे, तभी नक्सलियों ने उन पर हमला किया। इसके बाद हुई मुठभेड़ में अब तक 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। मौके से तीन आईईडी भी बरामद किए गए।

गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा, ओडिशा के नुआपाड़ा एसपी राघवेंद्र गूंडाला, ओडिशा डीआईजी नक्सल ऑपरेशन अखिलेश्वर सिंह और कोबरा कमांडेंट डीएस कथैत पूरे नक्सल ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि 1000 से ज्यादा जवानों ने नक्सलियों को चारों ओर से घेरा लिया। नक्सलियों की फायरिंग के बाद जवानों ने मोर्चा संभाला। इसके बाद लगातार दो दिनों से यहां रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। इस एनकाउंटर में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हुआ है। घायल को एयरलिफ्ट कर रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती मारा गया
गरियाबंद में सुरक्षा बल नक्सली मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती मारा गया है। वह नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी मेंबर बताया जा रहा है। अब तक 14 से अधिक महिला व पुरुष नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में माओवादियों के सीनियर कैडर शामिल हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है द्य एनकाउंटर में एसएलआर राइफल जैसे ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं।

You Might Also Like

श्रीनगर में छाई छत्तीसगढ़ की बेटियां :  साइकिल पोलो फेडरेशन कप में जीता गोल्ड

‘बिटिया @ वर्क’ अभियान : शासकीय कार्यालयों में पहुंचीं बेटियां, प्रशासनिक कामकाज को समझा

बिना पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, अंबिकापुर में चार टीपर जब्त

सुकमा में मिला नक्सल डंप : 13 हथियार और 208 डेटोनेटर सहित 46 जिंदा कारतूस बरामद

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित, अनुसंधान को मिलेगी गति

Mohan Rao January 21, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 99 # 21 January 2025
Next Article CG Breaking : एक ही रात दो महिलाओं की हत्या, पतियों ने ही उतारा मौत के घाट… दोनों आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?