ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर शहर को दी 132 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 102 करोड़ से होगी अंडरग्राउंड केबलिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर शहर को दी 132 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 102 करोड़ से होगी अंडरग्राउंड केबलिंग

By Mohan Rao
Published: August 12, 2023
Share
सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर शहर को दी 132 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम रायपुर शहर को 132 करोड़ 42 लाख रुपये के कई विकास कार्यो की सौगात दी।  सीएम बघेल ने रायपुर शहर के बीच ऐतिहासिक जय स्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने छतीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के अंडरग्राउंड केबलिंग व विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास किया। यह काम 102 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा।

स्वाधीनता आंदोलन में अग्रणी रहे शहीद वीरनारायण सिंह जी की भव्य प्रतिमा जयस्तंभ चौक में स्थापित की गई है। ग्राम थनौद के मूर्तिकार श्री राधेश्याम चक्रधारी व श्री लव चक्रधारी ने इस प्रतिमा का निर्माण किया है। यह कांस्य प्रतिमा 15 फीट ऊंची व 02 टन वजन की है। प्रतिमा निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य की कुल लागत लगभग 51 लाख रूपए है।

सीएसपीडीसीएल की 112 करोड़ की कार्य योजनाओं का शुभारंभ
सीएसपीडीसीएल द्वारा 109 करोड़ रूपए की लागत से प्रस्तावित अंडरग्राउंड केबलिंग व विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास आज किया गया हैं। इस कार्य के पूरा हो जाने से सड़कों पर फैले तार अंडरग्राउंड होंगे, जिससे शहरों को सुव्यवस्थित व सुंदर स्वरूप में विकसित करने में सहायता मिलेगी। इसके अलावा मठपुरैना व आईएसबीटी में 03 करोड़ रूपए की लागत से अतिरिक्त सब-स्टेशन व ट्रांसफार्मर स्थापना का कार्य का लोकार्पण हुआ है। अब इस क्षेत्र के निवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध होगी।

शहरी औद्योगिक पार्क “रजक गुड़ी” का लोकार्पण
परंपरागत रूप से कपड़े की धुलाई व प्रेस करने के काम में जुटे रजक समाज को उनके व्यवसाय से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा शहर के मध्य स्थित नरैया तालाब में राशि 69 लाख रूपए की लागत से स्थापित शहरी औद्योगिक पार्क “रजक गुड़ी” का लोकार्पण हुआ है। इस परिसर में मैनुअल के साथ-साथ आटोमेटिक इलेक्ट्रिकल वॉशिंग मशीन लगाई गई है, जिसमें 25-25 कि.ग्रा. के 02 कपड़े निचोड़ने वाली एक्सपेक्टर मशीन, 60 कि.ग्रा. क्षमता की 01 वॉशर तथा 50 कि.ग्रा. क्षमता वाली 01 ड्रायर मशीन स्थापित की गई है।

परंपरागत व्यवसाय से जुड़े धोबी समाज के परिवारों को परंपरागत व्यवसाय के साथ ही उनके रोजगार सृजन की व्यवस्था इस पार्क में की गई है, जिसके अंतर्गत कपड़ा धोने के लिए साबुन और डिटर्जेंट बनाने का भी प्रशिक्षण इन परिवारों को दिया जाएगा। इस रोजगारोन्मुखी योजना का लाभ इस तालाब से जुड़कर परंपरागत व्यवसाय कर रहें धोबी समाज के लगभग 100 से अधिक परिवारों को प्राप्त होगा। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा जल संरक्षण व कार्य का शिलान्यास हुआ है। इन भवनों के निर्माण हो जाने से विभिन्न समाजों के सैकड़ों परिवारों को अपने आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थल उपलब्ध होगा।

गहराता जा रहा है सियासी संकट, प्रधानमंत्री ओली के सदन भंग करने की सिफारिश को उनकी ही पार्टी ने बताया गलत
Bhilai Breaking : बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री का दिव्य दरबार, भिलाई में इस दिन से होगी श्री हनुमंत कथा
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन से चार आतंकी घिरे
CG Breaking : कबीरधाम में दो नाबालिगों का अपहरण के बाद रेप, बिलासपुर से पकड़ाए बदमाश
नकली सोने का बिस्किट दिखाकर 10 लाख ठगने की कोशिश, जशपुर में तीन शातिर गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नकली इनपुट टैक्स क्रेडीट का लाभ उठानेवाले चार फर्म के खिलाफ सीजीएसटी की बड़ी कार्रवाई नकली इनपुट टैक्स क्रेडीट का लाभ उठानेवाले चार फर्म के खिलाफ सीजीएसटी की बड़ी कार्रवाई
Next Article पानी के लिए भाई का खून, कुल्हाड़ी से काटा गला…. छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुआ खौफनाक कांड

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?