ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर का निर्देश पशुपालकों पर होगी कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर का निर्देश पशुपालकों पर होगी कार्रवाई

By Mohan Rao
Published: July 27, 2023
Share
कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा
SHARE

दुर्ग। सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने गुरुवार को अफसरों को इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए। कलेक्टर ने कहा कि सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों से किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर पशुपालक पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने नगरीय निकाय के अधिकारियों की बैठक लेकर सड़कों से पशुओं को हटाने कार्ययोजना की निकायवार जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि नगर पालिका अहिवारा के गौठान में 199 पशु, नगर पंचायत पाटन के गौठान 187 पशु, नगर पालिका जामुल के गौठान में 70 पशु, नगर निगम भिलाई-चरोदा के गौठान 162 पशु, नगर पंचायत धमधा के गौठान 120 पशु, नगर पालिका कुम्हारी के गौठान में 217 पशु, नगर पालिका अमलेश्वर के गौठान में 290 पशु, नगर पंचायत उतई के गौठान में 292 पशु, नगर निगम भिलाई के गौठान में 818 पशु, नगर निगम दुर्ग के गौठान में 455 पशु, नगर निगम रिसाली के गौठान में 245 पशु रखे गये हैं। उक्त सभी पशु रोका-छेका अभियान के तहत गौठान तक लाये गये हैं। पशुपालकों को आवश्यक समझाईश देकर उनके पशु को गौठान से ले जाने भी दिया जा रहा है।

कलेक्टर मीणा ने अधिकारियों को नगरीय निकायों में वार्डवार केम्प लगाकर पशुओं को टैग लगाने और पशुचिकित्सा विभाग द्वारा टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा हैं। पशुपालकों द्वारा खुले में पशु छोड़ने तथा दोबारा गौठान में पशु लाये जाने या सड़क में पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत संबंधित तहसीलदार द्वारा लीगल नोटिस जारी कर भारतीय दण्ड संहिता की धारा-133 के तहत कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान गौठान में निर्धारित अवधि तक पशु का संपूर्ण खर्च पशुपालक से वसूला जाएगा। ज्ञात हो कि पशुओं के सड़कों पर विचरण से विगत वर्ष 2021 में तीन, 2022 में दस व 2023 में अब तक छह लोगों की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो चुकी है। उक्त सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान रखते हुए अवांरा पशुओं के सड़कों पर नियंत्रण रखने हेतु नगरीय निकायों में कड़े कदम उठाये जा रहे हैं। बैठक में नगर निगम दुर्ग के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, नगर निगम रिसाली के आयुक्त आशीष देवांगन, संयुक्त कलेक्टर गोकुल रावटे एवं श्री एच.एस. मिरी और अन्य नगरीय निकायों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

2 हजार 313 पौधों के साथ, जिले के 9 कृष्ण कुंज का हुआ शुभारंभ
वार्ड 47 में वोरा ने लगाई चौपाल : सड़क निर्माण करने 10 लाख रुपए की मंजूरी दी
प्रदेश में लगातार दूसरे दिन 12 सौ से अधिक मिले कोरोना पॉजिटिव, राजधानी रायपुर में ही 50 फीसदी से ज्यादा केस
Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, तेज बारिश के साथ आंधी चलने के आसार
पढ़ाई के साथ अब ड्रोन चलाने की भी ट्रेनिंग, सरगुजा के पीएम श्री स्कूल लखनपुर में पर्यटन मंत्री अग्रवाल ने किया शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway Alert : डेली पैसेंजर्स की बढ़ेगी टेंशन, रायपुर-दुर्ग के बीच आधा दर्जन लोकल ट्रेनें रद्द
Next Article Big news : यश ड्रीम रियल स्टेट कंपनी की संपत्ति नीलाम करने की कार्रवाई शुरू, आदेश जारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?