रायपुर। NPS के विरोध और OPS की बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को रेल कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मज़दूर कांग्रेस, रायपुर ने NC/JCM के आव्हान पर NFIR के बैनर तले NPS के विरोध और OPS के बहाली को लेकर मंडल रेल कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान मंडल समन्वयक डी विजय कुमार के नेतृत्व में करीब 450 लोगों ने प्रदर्शन किया। इसीक्रम 10 अगस्त 2023 को दिल्ली के जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान रायपुर मंडल के 11 शाखाओं के सभी शाखा सचिव उपस्थित हुए एवं सभी ने अपने उद्बोधन में NPS के नुकसान और OPS के फायदे को कर्मचारियों के बीच रखा। बता दें NPS में सर्विस के दौरान मौत होने पर फैमिली पेंशन मिलती है, लेकिन योजना में जमा पैसे सरकार जब्त कर लेती है। OPS में रिटायरमेंट पर GPF के ब्याज पर किसी प्रकार का इनकम टैक्स नहीं लगता है। NPS में रिटायरमेंट पर शेयर बाजार के आधार पर जो पैसा मिलेगा, उस पर टैक्स देना पड़ेगा। दरअसल यूनियन इसी का विरोध कर रहा है।
आज के प्रदर्शन कार्यक्रम में यूनियन के बीआर बोदलकर, बीडी प्रसाद, समीर पांडेय, राजेन्द्र सिंह एवं सी. नागेश्वर राव, एस.श्रीनिवास राव, उदय यादव, शाखा सचिव, ए शेष बाबू, प्रशांत कुमार, बाबेल जोशफ, शाखा, पंकज शर्मा, प्रदीप कुमार प्रमोद शर्मा रुपेश वर्मा, रोबर्ट जोशफ, राकेश कुमार, सह.सचिव, छबि कुमार, सह.सचिव, पीके जोशी, देवेश दुबे आदि लोगों ने अपना सक्रिय योगदान दिया।




