ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में विधानसभा की तैयारी तेज : 2 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन… जानिए पूरा शेड्यूल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ में विधानसभा की तैयारी तेज : 2 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन… जानिए पूरा शेड्यूल

By Mohan Rao
Published: July 25, 2023
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। 2 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन होगा। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 2 अगस्त को राज्य में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीयों द्वारा फॉर्म 5 में मतदाता सूची के प्रारम्भिक प्रकाशन करने के साथ-साथ 1 अक्टूबर 2023 की अहर्ता तिथि के सम्बन्ध में दावा-आपत्ति प्राप्त किये जाने नोटिस जारी किया जाएगा।

इसी दिन राज्य में विशेष ग्राम सभा में मतदाता सूची का वाचन भी किया जाएगा। यह मतदाता सूची कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in में भी होस्ट की जाएगी। साथ ही इसकी एक फोटोयुक्त हार्ड एवं एक फोटोरहित सॉफ्ट कॉपी समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को भी जिला स्तर पर बैठक कर प्रदान की जाएगी |

31 अगस्त तक लिया जाएगा दावा आपत्ति
प्रारम्भिक प्रकाशन के दिन से 31 अगस्त तक निर्धारित प्रारूपों में बूथ अधिकारीयों द्वारा दावा आपत्ति लिया जाएगा। 30 दिन की अवधी में 12, 13 अगस्त तथा 19, 20 अगस्त को 4 दिन बूथ स्तर पर विशेष शिविर का भी आयोजन होगा। इस दौरान 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा नागरिक अपना नाम जोड़े जाने फॉर्म 6 के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। मृत, डुप्लीकेट अथवा स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 के माध्यम से आवेदन लिए जाएंगे। पूर्व से पंजीकृत मतदाता के विवरण में किसी प्रकार के संशोधन अथवा स्थानांतरण के लिए फॉर्म 8 भरा जाएगा। आमजनों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जाने Voter Helpline App एवं Voter Service Portal उपलब्ध है। BLO द्वारा फॉर्म भरने के लिए BLO App का प्रयोग किया जाएगा।

22 सितंबर तक होगा दावा आपत्तियों का निराकरण
इस अवधि में प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों की साप्ताहिक सूची सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीयों द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को बैठक आहूत कर दी जाएगी | इस सूची का साप्ताहिक रूप से कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट में भी प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 22 सितम्बर तक सभी प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण कर 4 अक्टूबर 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन फॉर्म 16 में किया जाएगा। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची भी वेबसाइट में होस्ट करने के साथ-साथ इसकी एक हार्ड एवं एक सफ्ट कॉपी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी जाएगी।

बनाई जाएगी त्रुटिरहित मतदाता सूची
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाये जाने पुनरीक्षण के दौरान सघन कार्यक्रम चलाये जाएंगे | इस दौरान छूटे हुए युवाओं व समाज के वंचित वर्गों को अधिक से अधिक जागरूक कर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने के प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 425698 मतदाता 18-19 आयु वर्ग के हैं । 1 लाख 47 हजार 364 दिव्यांग एवं 767 तृतीय लिंग समुदाय के मतदाता हैं। राज्य में मतदाता सूची का लिंगानुपात 1002 है तथा मतदाता-जनसंख्या अनुपात 64.65 प्रतिशत है।

नई पार्टी बनाने पर कांग्रेस के बागी ने तोड़ी चुप्पी, कहा-राजनीति में कब-क्या हो जाए कौन जानता है
राजमिस्त्री प्रशिक्षण से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
विधायक वोरा ने कहा- सरकार के ठोस कदम उठाने से संक्रमण दर में आई कमी… मुफ्त वैक्सीनेशन का फैसला ऐतिहासिक
दुष्कर्म पीडि़ता मजिस्ट्रेट के सामने सीधे बयान दर्ज करा सकती है: हाइकोर्ट
फिर गरमाया ढाई-ढाई साल के सीएम का मुद्दा, सिंहदेव बोले- आलाकमान स्थिति करें स्पष्ट, परिवर्तन होगा या नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ताम्रध्वज के सामने भाजपाई मैदान पूरी तरह साफ, हर भाजपाई चक्रव्यूह तोडऩे में माहिर है कांग्रेस का यह अभिमन्यू ताम्रध्वज के सामने भाजपाई मैदान पूरी तरह साफ, हर भाजपाई चक्रव्यूह तोडऩे में माहिर है कांग्रेस का यह अभिमन्यू
Next Article NPS के विरोध रेल कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, यूनियन ने की OPS के बहाल करने की मांग… 10 अगस्त को जंतर-मंतर में प्रदर्शन

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?