ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ब्लॉकबस्टर रोमांटिक-कॉमेडी ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का वल्र्ड टेलीविजऩ प्रीमियर 25 को
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

ब्लॉकबस्टर रोमांटिक-कॉमेडी ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का वल्र्ड टेलीविजऩ प्रीमियर 25 को

By Om Prakash Verma
Published: June 22, 2023
Share
ब्लॉकबस्टर रोमांटिक-कॉमेडी 'तू झूठी मैं मक्कार' का वल्र्ड टेलीविजऩ प्रीमियर 25 को
ब्लॉकबस्टर रोमांटिक-कॉमेडी 'तू झूठी मैं मक्कार' का वल्र्ड टेलीविजऩ प्रीमियर 25 को
SHARE

देश में और इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर अपने शानदार प्रदर्शन से धमाल मचाने के बाद, ‘तू झूठी मैं मक्कारÓ टेलीविजऩ पर प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है। लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का प्रीमियर भारत के प्रमुख हिंदी फिल्म चैनल, सोनी मैक्स पर 25 जून को रात 8 बजे किया जाएगा। फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की प्रमुख जोड़ी के साथ बॉलीवुड के दिग्गज डिंपल कपाडिय़ा और बोनी कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस पर, फिल्म में अपनी मनोरंजक उपस्थिति से बॉलीवुड के दिल की धड़कन कार्तिक आर्यन और नुसरत भरुचा ने चार चाँद लगा दिए हैं।

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ रोहन उर्फ मिकी (जिसका किरदार रणबीर निभा रहे हैं) और टिन्नी (जिसका किरदार श्रद्धा निभा रही हैं) के रिश्ते की कहानी बयां करती है। मिकी दिल्ली के एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखता है और अपने दोस्त और बिजऩेस पार्टनर मनु (जिसका किरदार अनुभव सिंह बस्सी निभा रहे हैं) के साथ ब्रेक-अप कंसल्टेंट के रूप में काम करता है। मिकी और टिन्नी एक दूसरे से मिलते हैं और स्पेन में मनु की बैचलर ट्रिप के दौरान दोनों को एक-दूसरे से इश्क हो जाता है। लेकिन यह फिल्म बताती है कि आधुनिक समय में इश्क करना आसान नहीं है। यह फिल्म दर्शकों को एक ऐसे सफर पर ले जाती है, जो मस्ती और मनोरंजन से भरपूर है, जब तक कि रोहन की ब्रेक अप सर्विस खुद पर पलटवार नहीं करती। इसके बाद की कहानी इस बारे में है कि इनकी जोड़ी अपने रिश्ते को कैसे निभाती है।

डायरेक्टर लव रंजन
तू झूठी मैं मक्कार, एक रोम-कॉम है, जो एक आधुनिक कपल की चिंताओं और विविध अपेक्षाओं को रेखांकित करती है, जबकि साथ ही साथ यह पारिवारिक दर्शकों का भी भरपूर मनोरंजन करती है। फिल्म अपनेपन और खुशी का एहसास देती है, दर्शकों को हँसाती है, रोमांस का आनंद लेती है, कुछ पलों में भावुकता का एहसास कराती है और अंत में कुछ सीख भी देती है। हमें खुशी है कि यह फिल्म सोनी मैक्स पर अपनी टेलीविजऩ रिलीज़ के माध्यम से देश के हर कोने में लोगों तक पहुँचने के लिए तैयार है। इसके माध्यम से बड़ी संख्या में दर्शक इस फिल्म को देख सकेंगे और अपने परिवारों के साथ इसका आनंद ले सकेंगे।

फिल्म के सभी सॉन्ग्स को शानदार प्रतिक्रिया मिलने के साथ ही इसका चार्टबस्टर हार्टब्रेक सॉन्ग ‘ओ बेदरदेयाÓ दर्शकों के मन में भावनाओं का सैलाब ले आता है। म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम, गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य और सिंगर अरिजीत सिंह ने फिल्म के म्यूजिक के जरिए अपना खूब जादू बिखेरा है। कई तरह की भावनाओं से भरी इस फिल्म की मेलोडी, व्यक्ति के जीवन की हर तरह की स्थिति के लिए कुछ न कुछ पेश जरूर करती है। इस फिल्म के तमाम सॉन्ग्स सभी पीढिय़ों के लिए प्रासंगिक हैं।

सफाई कर्मचारियों की हुई है नियुक्ति, फिर भी छात्रावास में बच्चों से कराया जा रहा काम, धुलवा रहे कपड़े-बर्तन, परिजनों में नाराजगी
रिसाली से दो बार के पार्षद रहे चुम्मन देशमुख ने थामा कांग्रेस का हाथ, गृह मंत्री साहू ने गमछा पहनाकर कांग्रेस में किया शामिल
Pushpa 2 fever : हैदराबाद में अल्लू अर्जुन को देखने आई भीड़ हुई बेकाबू…. भगदड़ में महिला की मौत, दो घायल
संस्कृति विभाग की पहल: तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव और छत्तीसगढ़ लोक साहित्य सम्मेलन का आयोजन 28 से
एग्रीस्टैक परियोजना के तहत DCS ऐप के माध्यम से किया जाएगा रियल टाइम फसल सर्वेक्षण, मिलेंगे रोजगार के अवसर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अमरकंटक के दरबार में सीएम भूपेश बघेल : महादेव का किया रुद्राभिषेक, आदिपुरुष को लेकर भाजपा पर निशाना
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: अपने यहां तो ‘योगा’ भी त्यौहार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?