ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: अपने यहां तो ‘योगा’ भी त्यौहार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: अपने यहां तो ‘योगा’ भी त्यौहार

By Om Prakash Verma
Published: June 22, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
ज्ञान के मामले में भारत हमेशा से विश्वगुरू रहा है। इसकी ठोस वजह भी है। यह प्रचुरता का देश है। यहां भूमि, जल, जंगल, मैदान, पहाड़ और चारों मौसम हैं। इसके लिए यह जीवन के सर्वथा अनुकूल है। इसलिए इतिहास के आरंभ से जो भी यहां आया, यहीं बस गया। इसे अपना घर बना लिया। जब जीवन का संघर्ष कम होता है तो इंसान अपनी बुद्धि का बेहतर उपयोग कर पाता है। उसे अन्य घटनाओं और प्रक्रियाओं को समझने के लिए वक्त मिलता है। भारत ने मानव, प्रकृति, मौसम चक्र, खगोल शास्त्र सभी का गहन अध्ययन किया। संभवत: इसीलिए प्राय: सभी शास्त्रों का उद्गम भी भारत में ही हुआ। विद्या प्राप्त करना, विद्या प्रदान करना एक पवित्र धर्म रहा। विद्या प्रदान करने वाले के पालन पोषण की जिम्मेदारी समाज ने ली। उन्हें दान, दक्षिणा आदि देकर उनकी गृहस्थी को परिपूर्ण किया। ऐसा इसलिए किया गया ताकि वह अपना पूरा ध्यान ज्ञानार्जन और अध्यापन में लगा सके। पर समय के साथ सबकुछ बदल जाता है। जब सबकुछ सहज-सुलभ हो जाता है तो उसकी कोई कीमत नहीं रह जाती। कुछ ऐसा ही हुआ योग के साथ। कल योगदिवस पर कुछ अनिवासी भारतीय बच्चे भी शहर में थे। उन्होंने अपने पालकों के साथ उनके कार्यस्थल पर जाकर योग किया। उन्हें झटपट सभी आसन करते देखना एक सुखद अनुभूति थी। दूसरी तरफ हम और हमारे बच्चे थे। हमने योग को भी त्यौहार बना रखा है। इसकी शुरुआत 2015 में हुई। 21 जून आने से एक सप्ताह या हद से हद पखवाड़ा पहले योग दिवस मनाने की तैयारी शुरू हो जाती है। कुछ लोगों ने 2015 या उससे भी पहले योग को अपने जीवन में अपना लिया था। ऐसे लोग अनायास सभी आसन और प्राणायाम कर लेते हैं। पर शेष सभी लोग, जिनमें नेता भी शामिल हैं, योग दिवस पर ऊटपटांग हरकतें करते नजर आते हैं। एक तो आसन लगते नहीं, और जोर जबरदस्ती कर ली तो अस्पताल पहुंच जाते हैं। दरअसल, योग को लेकर हम कभी गंभीर हुए ही नहीं। यह भी हमारे लिए कथा-प्रवचन की तरह है। हम प्रवचन पंडालों में जाते हैं, कथाएं भी सुनते हैं पर हमारे जीवन पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता। योग को भी हमने त्यौहार बना लिया। इसके बारे में जानकारी इतनी हासिल कर ली कि जिसे भी माइक पर खड़ा कर दो, एक-आध घंटा भाषण दे सकता है। इधर देश में दिल, गुर्दा, यकृत, कमर, घुटना, गर्दन की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। रक्तचाप, तनाव और अवसाद से घिरे लोगों की संख्या भी बढ़ ही रही है। कितना अच्छा होता कि जब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की घोषणा हुई तो लोगों ने योग को जीवन में अपना लिया होता। उनका अपना और सरकार का स्वास्थ्य बजट कम हो जाता। स्वस्थ भारत एक उत्पादक भारत होता। पर हमें तो दोषारोपण की आदत है। हम यही कहकर खुश हो लेंगे कि पश्चिम ने हमारा योग चुरा लिया।

कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई : छत्तीसगढ़ के इन तीन नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को शोकाज
बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, दोषी को फांसी की सजा, 28 दिन में आया फैसला
CG Politics: एक दर्जन विधायकों के कटेंगे टिकट! सीएम भूपेश पहले ही दे चुके हैं संकेत, जीत की संभावना पर ही बनाया जाएगा प्रत्याशी
रायपुर नाका अंडरब्रिज खोलने पहुंचे पार्षद औऱ लोगों पर पुलिस ने चलाई लाठियां,जमकर हंगामा
ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस क्या है? जानिए इसके कारण, लक्षण और बचाव के उपाय…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ब्लॉकबस्टर रोमांटिक-कॉमेडी 'तू झूठी मैं मक्कार' का वल्र्ड टेलीविजऩ प्रीमियर 25 को ब्लॉकबस्टर रोमांटिक-कॉमेडी ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का वल्र्ड टेलीविजऩ प्रीमियर 25 को
Next Article लघु उद्योग भारती महिला इकाई भिलाई ने किया योग शिविर का आयोजन लघु उद्योग भारती महिला इकाई भिलाई ने किया योग शिविर का आयोजन

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?