ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Pushpa 2 fever : हैदराबाद में अल्लू अर्जुन को देखने आई भीड़ हुई बेकाबू…. भगदड़ में महिला की मौत, दो घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsEntertainmentFeaturedNational

Pushpa 2 fever : हैदराबाद में अल्लू अर्जुन को देखने आई भीड़ हुई बेकाबू…. भगदड़ में महिला की मौत, दो घायल

By Mohan Rao
Published: December 5, 2024
Share
पुष्पा 2
SHARE

हैदराबाद ए.। अल्लु अर्जुन की बहुप्रतिक्षित फिल्म पुष्पा 2 सेनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर फैन्स में दिवानगी का आलम यह है कि एक्टर की एक झलक पाने के लिए लोग तरस रहे हैं। इसबीच हैदराबाद से बड़ी खबर आ रही है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान भगदड़ जैसे हालात देखने को मिले। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का क्रेज पूरे देश में फैंस के दिल और दिमाग पर छाया हुआ है। इसका प्रीमियर आधी रात को हैदराबाद में रखा गया। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना खुद हैदराबाद में आरटीसी क्रॉस रोड के संध्या थिएटर पहुंचे। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में लोग भी वहां पहुंचे। बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए प्रशासन ने हल्का लाठीचार्ज भी किया। इस दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य लोग जख्मी हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार दिलसुखनगर की रहने वालीं रेवती अपने पति भास्कर और अपने दो बच्चों श्री तेज (9) और संविका (7) के साथ ‘पुष्पा 2’ का प्रीमियर शो देखने आई थीं। जैसे ही भीड़ ने गेट से धक्का दिया, शोर के बीच रेवती और उनके बेटे श्री तेज बेहोश हो गए। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, ‘पीड़ित 39 वर्षीय महिला संध्या थिएटर में बेहोश हो गई थीं और उन्हें इलाज के लिए दुर्गा बाई देशमुख अस्पताल लाया गया। हालांकि, वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्री तेज को अच्छे देखभाल के लिए बेगमपेट के केआईएमएस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। एक बच्चे सहित अन्य घायल व्यक्ति की हालत स्थिर बताई जा रही है और एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। रेवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गा बाई देशमुख अस्पताल से गांधी अस्पताल ले जाया गया है।

CG Crime : युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, मोटर गैरेज के बाहर पड़ी मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस
वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने का काम होगा तेज, कंपनियां लगाएंगी शिविर, काउंटर की संख्या भी बढ़ाएगा परिवहन विभाग
रायपुर-बिलासपुर राजमार्ग पर बना प्रदेश का पहला फुल हाईट फोरलेन रेलवे अंडरब्रिज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण
ओमिक्रॉन से दहशत के बीच कर्नाटक में नाइट कर्फ्यू, दिल्ली में भी सख्ती
Good News: क्या आप डायलिसिस के मरीज हैं तो आधार कार्ड लाए और सेशन में हो जाए शामिल, अब तक हो चुके हैं 8 हजार से ज्यादा के इलाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : अलग-अलग मामलों में 6 चोरियों को खुलासा, दो नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
Next Article दक्ष वैद्य ने मंत्री नेताम से युवाओं को सत्ता एवं संगठन में पर्याप्त भागीदारी दिलाने की मांग दक्ष वैद्य ने मंत्री नेताम से युवाओं को सत्ता एवं संगठन में पर्याप्त भागीदारी दिलाने की मांग

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?