ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हेयर स्मूदनिंग करवाने की सोच रही हैं ? जानिए इससे होने वाले नुकसान…
Share
Notification Show More
Latest News
राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
October 27, 2026
विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज़ मेडल से किया गया सम्मानित
पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
October 27, 2026
प्राकृतिक एवं जैविक खेती के साथ संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा संरक्षण पर दिया गया जोर
मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक
October 27, 2026
भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
October 27, 2026
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति
October 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

हेयर स्मूदनिंग करवाने की सोच रही हैं ? जानिए इससे होने वाले नुकसान…

By Sonu Sahu Published February 9, 2023
Share
SHARE

हेयर स्मूदनिंग बालों को सीधा करने वाला ट्रीटमेंट है। इसमें सबसे पहले फॉर्मलडिहाइड का घोल लगाकर बालों को सुखाया जाता है और फिर बालों को एक सीधी स्थिति में लॉक करने के लिए एक फ्लैट आयरन का इस्तेमाल किया जाता है। हेयर स्मूथिंग ट्रीटमेंट को केराटिन स्मूथिंग या ब्राजीलियाई ब्लोआउट्स के रूप में भी जाना जाता है। इस ट्रीटमेंट से तीन से छह महीने तक बाल सीधे रहते हैं, लेकिन इसके कई नुकसान भी हैं। आइए इसके नुकसान जानें।

Contents
बालों का झड़नाचक्कर, आंखों में जलन और त्वचा पर चकत्ते निकलनाबालों की बनावट हो सकती है खराबदोमुंहे बाल होनाडैंड्रफ की समस्या होना

बालों का झड़ना

बालों का झड़नाहेयर स्मूदनिंग का सबसे आम दुष्प्रभाव है। दरअसल, इस ट्रीटमेंट के दौरान हानिकारक रसायन युक्त उत्पादों का इस्तेमाल होता है, जिससे बालों के रोम कमजोर हो जाते हैं और जड़ों से अलग हो लगते हैं। इस कारण बाल झड़नेलगते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, हेयर स्मूदनिंग की प्रक्रिया के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रसायन युक्त उत्पाद और इनकी गर्मी बालों को कमजोर कर देती है और बालों का झडऩा तेज होने लगता है।

चक्कर, आंखों में जलन और त्वचा पर चकत्ते निकलना

हेयर स्मूदनिंग में इस्तेमाल होने वाले रसायनों की महक मतली और चक्कर आने का कारण बन सकती है। इसके अतिरिक्त, इससे आंखों के पास जलन और खुजली भी महसूस हो सकती है। इस ट्रीटमेंट के रसायनों के कारण त्वचा पर चक्कते निकलने की संभावना भी बढ़ सकती है। इस ट्रीटमेंट में फॉर्मलडिहाइड नामक एक यौगिक का भी इस्तेमाल किया जाता है, जो त्वचा पर खुजली और लालिमा उत्पन्न कर सकता है।

बालों की बनावट हो सकती है खराब

स्मूदनिंग ट्रीटमेंट में बालों के स्ट्रैंड्स में अमीनो एसिड और डाइसल्फाइड बॉन्ड टूट जाते हैं और बाल एकदम सीधे हो जाते हैं, लेकिन इससे बालों की प्राकृतिक बनावट प्रभावित हो सकती है। इससे बालों में रूखापन आ सकता है। इसका कारण स्कैल्प में रसायनों का रिसना है। इससे सतह परतदार हो जाती है। इस रूखेपन से बचने के लिए बालों पर बार-बार तेल लगाना आवश्यक है।

दोमुंहे बाल होना

हेयर स्मूदनिंग में इस्तेमाल किए जाने वाले रसायनों से बालों की नमी पर बुरा असर पड़ता है। इसमें बालों प्राकृतिक नमी कम होती है, जिसके कारण दोमुंहे बाल होने का खतरा बढ़ जाता है। दोमुंहे बाल न सिर्फ बालों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि ये स्कैल्प के रोमछिद्रों को भी कमजोर करते हैं। हालांकि, कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

डैंड्रफ की समस्या होना

डैंड्रफ बालों की सबसे खराब समस्याओं में से एक है, क्योंकि इसके कारण खुजली, बालों का झडऩा और चिकनापन जैसी समस्या भी होने लगती है। यह समस्या हेयर स्मूदनिंग के कारण भी हो सकती है। इसके अतिरिक्त, इस ट्रीटमेंट के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला हेयर लोशन और सीरम चिकनाई का कारण बनते हैं। बात दें कि बालों को नुकसान से बचाने के लिए अक्सर सीरम और क्रीम की सलाह दी जाती है, लेकिन उनका अधिक इस्तेमाल अच्छा नहीं है।

You Might Also Like

राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक

भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति

Sonu Sahu February 9, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑफिस के काम और पेरेंट्स की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
Next Article CG Police Transfer : चार IPS सहित 17 अफसरों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?