ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Cyclone Biparjoy : गुजरात से टकराकर राजस्थान की ओर बढ़ा ‘बिपरजॉय, 150 किमी की रफ्तार से टकराया तूफान… जानिए आपके शहर में क्या होगा इसका असर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

Cyclone Biparjoy : गुजरात से टकराकर राजस्थान की ओर बढ़ा ‘बिपरजॉय, 150 किमी की रफ्तार से टकराया तूफान… जानिए आपके शहर में क्या होगा इसका असर

By Mohan Rao
Published: June 16, 2023
Share
बिपरजॉय तूफान
SHARE

Shreekanchanpath Desk. अरब सागर में 10 दिनों तक छाए रहने के बाद चक्रवात ‘बिपरजॉय’ शुक्रवार को कच्छ जिले में जखाऊ बंदरगाह से टकरा गया। 150 किमी की रफ्तार से च्रकवात तट से टकराया। इसके कारण कच्छ और सौराष्ट्र तटों के आसपास तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। दक्षिण-मध्य अरब सागर से उठा बिपरजॉय लैंडफाल के बाद अब राजस्थान की ओर तेजी से बढ़ रहा है। गुजरात में बिपरजॉय ने लगभग 940 गांवों को प्रभावित किया है। तूफान की चपेट में आने से दो लोगों की मौत होने की भी सूचना है।

मौसम विभाग के अनुसार बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के कारण कई राज्यों में मौसम प्रभावित हुआ है। इस चक्रवाती तूफान के कारण राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी बारिश होगी। वहीं बिपरजॉय तूफान का छत्तीसगढ़ में असर नहीं दिखा। इसके कारण मानसून में देरी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने 20 जून तक छत्तीसगढ़ में मानसून के आने की संभावना जताई थी लेकिन तूफान बिपरजॉय के कारण मानसून में देर हो सकती है।

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि तूफान के कारण जनहानि की सूचना नहीं मिली है। कई जगह पेड़ गिरने की सूचना है। इधर मौसम विभाग ने बतायाय कि गंभीर चक्रवाती तूफान तट को पार कर चुका है। अभी ये गंभीर चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हुआ है। शुक्रवार शाम तक यह और कमजोर हो जाएगा। कमजोर होने के बाद अब यह राजस्थान की ओर बढ़ रहा है।

कई गावों की बिजली कटी
बपरजॉय के कारण गुजरात के कई गांवों में बिजली कट गई है। गुजरात के मलिया तहसील के 45 गांवों में बिजली नहीं थी। प्रभावित गांवों में बिजली बहाल करने का काम तेजी चल रहा है। कई जगह पर बिजली के खंबे गिर गए जिसके कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। मौसम विभाग ने चेताया है कि अभी तूफान का असर कम नहीं हुआ है। भारी बारिश से निचले हिस्सों में बाड़ के हालात बन सकते हैं।

मतदाता सूची संशोधन को लेकर विपक्ष के आरोपों पर चुनाव आयोग की दो टूक, कहा- यह पूरी तरह समावेशी प्रक्रिया
कृषि कानून के विरोध…. प्रदेश सरकार की वर्चुअल रैली में शामिल हुए भिलाई कांग्रेसी… कानून को वापस लेने की मांग
ईटिंग डिसऑर्डर: जानें लक्षण और कारण से लेकर इलाज के बारे में सबकुछ…
उप मुख्यमंत्री से बिजली व्यवस्था पूर्णत: सौर ऊर्जा से कराने पहल-रत्नावली कौशल
हिजाब विवाद: हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले शुरू हुआ प्रदर्शन, कॉलेज में आमने-सामने आए छात्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News : LoC पर सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Next Article गूगल पर बैंक का नंबर सर्च कर कॉल करना पड़ा भारी, रायपुर में बुजुर्ग के खाते से पार हो गए 2 लाख रुपए

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?