ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गढ़चिरौली नक्सल एनकाउंटर: पुलिस बोली- माओवादियों से की थी सरेंडर की अपील, पर उन्होंने खुलेआम फायरिंग कर दी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

गढ़चिरौली नक्सल एनकाउंटर: पुलिस बोली- माओवादियों से की थी सरेंडर की अपील, पर उन्होंने खुलेआम फायरिंग कर दी

By @dmin
Published: November 15, 2021
Share
गढ़चिरौली नक्सल एनकाउंटर: पुलिस बोली- माओवादियों से की थी सरेंडर की अपील, पर उन्होंने खुलेआम फायरिंग कर दी
गढ़चिरौली नक्सल एनकाउंटर: पुलिस बोली- माओवादियों से की थी सरेंडर की अपील, पर उन्होंने खुलेआम फायरिंग कर दी
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में शनिवार को पुलिस की स्पेशल सी60 यूनिट ने 26 नक्सलियों को मार गिराया था। अब इस घटना पर पुलिस का बयान आया है। गढ़चिरौली के एसपी अंकित गोयल का कहना है कि पुलिस ने नक्सलियों को सरेंडर करने का मौका दिया था। लेकिन इसके बावजूद 100 से ज्यादा माओवादियों ने कमांडो और जवानों पर गोलियों की बौछार कर दी। अधिकारी ने कहा कि नक्सलियों के पास हमले के लिए काफी आधुनिक हथियार थे और उन्होंने पुलिस की सरेंडर की अपील को भी अनसुना कर दिया। 

एनकाउंटर की जानकारी देते हुए गढ़चिरौली एसपी ने आगे बताया, पुलिस को ऑपरेशन से दो दिन पहले ही कोरची तहसील के ग्यारहपट्टी इलाके में नक्सली कैंप की सूचना मिली थी। इसके बाद करीब 300 पुलिसकर्मियों की टीम, जिसमें सी60 कमांडो शामिल रहे, वे एडिशनल एसपी सौम्या मुंडे के साथ नक्सलों को पकडऩे के अभियान में जुट गए।

एसपी गोयल ने कहा, पुलिस का ऑपरेशन गुरुवार रात से ही जंगलों में शुरू हो गया था। इस दौरान अधिकारियों ने नक्सलियों से लगातार सरेंडर की अपील की। लेकिन शनिवार को सुबह करीब छह बजे 100 से ज्यादा नक्सलियों ने अपील को नजरअंदाज करते हुए सी60 कमांडो और स्पेशल एक्शन टीम (सैट) पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया। 

गौरतलब है कि पुलिस के अभियान में 50 लाख का इनामी नक्सली मिलिंद तेलतुंबडे भी मारा गया था। इसे सफलता पर गढ़चिरौली रेंज के डीआईजी संदीप पाटिल ने कहा कि तेलतुंबडे महाराष्ट्र में पिछले 20 सालों से नक्सली गतिविधियों को बढ़ा रहा था। एक तरह से ही वह इन गतिविधियों का भविष्य था, लेकिन अब नक्सलियों के पास महाराष्ट्र में कोई नेतृत्व नहीं है।

कोरोना से बड़ी राहत: 6 माह बाद सबसे कम सक्रिय मरीज, संक्रमितों की संख्या भी हुई 30 हजार से नीचे
CG News : जंगली सूअर का शिकार करने चलाई गोली साथी को लगी, मौके पर मौत
जोन 04 क्षेत्र में 68 लाख के कार्यों का भूमिपूजन और 54 लाख के विकास कार्यों का महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने किया लोकार्पण
आतंकियों के साथ संपर्क रखने के आरोप में छह सरकारी कर्मचारी बर्खास्त
लापता व्यवसायी का पांचवें दिन भी सुराग नहीं, बुधवार को खारुन नदी के किनारे मिली थी बाइक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लखीमपुर खीरी हिंसा: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जज करेंगे जांच की निगरानी… सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी में किए फेरबदल लखीमपुर केस: पूर्व जज की निगरानी में जांच को तैयार UP सरकार, SC ने मांगे IPS अफसरों के नाम
Next Article बढ़ेगी सेना की ताकत: अमेरिका से 30 घातक ड्रोन खरीदने जा रहा भारत, 21 हजार करोड़ होंगे खर्च बढ़ेगी सेना की ताकत: अमेरिका से 30 घातक ड्रोन खरीदने जा रहा भारत, 21 हजार करोड़ होंगे खर्च

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?